Fixed Assets Purchase Entry in Tally Prime with GST In Hindi 2023

नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट मे आज हम सीखेंगे की Fixed Assets क्या है। तथा Tally Prime मे Fixed Assets Purchase Entry With GST कैसे की जाती है। दोस्तों आप ने अभी तक Tally मे Goods Purchase की Entry करना सीखा होगा। परन्तु क्या आप जानते हैं। की Tally में Goods Purchase और Fixed Assets Purchase Entry दोनों अलग-अलग तरीके से की जाती है। क्योंकि जब भी हम फ़िक्स ऐसेट्स परचेस करते हैं। तो वह व्यवसाय की सम्पत्ति होती है। जिसका उपयोग व्यवसाय को लंबे समय तक लाभ देने के लिए किया जाता है।

इसलिए जब भी आप Fixed Assets Purchase की Entry करते है। तो इस बात का जरूर ध्यान रखे। कि Fixed Assets की GST लेना है या नहीं। जिसके लिए आप को अपने CA या वकील से जरूर बात करना है। वरना आप को GSTR 9 File करते समय Fixed Assets Purchase की ITC को Return भी करना पढ़ सकती है। फ़िलहाल इस पोस्ट मे आज मे आप को Tally मे Fixed Assets Purchase की Entry GST के साथ बताने वाला हु। इसलिये आप पोस्ट को शुरू से End तक जरूर पढ़े।

Fixed Assets Purchase Entry in Tally Prime with GST In Hindi
Fixed Assets Purchase Entry in Tally Prime with GST In Hindi

Fixed Assets क्या है।

स्थायी सम्पत्ति (Fixed Assets) का अर्थ उस सम्पत्ति से होता है। जिसका उपयोग व्यवसाय के संचालन मे सहायता देने के लिए किया जाता है। Fixed Assets आमतौर पर व्यवसाय में लंबे समय तक उपयोग की जाती है। जिससे कि व्यवसाय के लाभ मे वृद्धि की जा सके।

अंतिम खाते (Final Account) बनाते समय Fixed Assets को Balance के सम्पत्ति पक्ष (Assets Side) मे दर्शाया जाता है। जिस पर प्रति वर्ष एक निश्चित दर से Depreciation भी लगता जाता है।

Fixed Assets के उदाहरण

भूमि और भवन – व्यवसाय की के प्रोपर्टी, कार्यालय, फैक्टरी, गोदाम, आदि।

मशीनरी और उपकरण – माल उत्पादन, उत्पादकता, और अन्य कार्यों में उपयोग करने वाली मशीनरी और उपकरण।

वाहन – व्यवसाय के लिए उपयोग किए जाने वाले वाहन, जैसे कि गाड़ियां, ट्रक, बसें, आदि।

प्लांट – माल उत्पादन प्रक्रिया को संचालित करने के लिए उपयोग किए जाने वाले प्लांट।

कंप्यूटर हार्डवेयर – कंप्यूटर सिस्टम, सर्वर, और अन्य हार्डवेयर जो व्यवसाय की आवश्यकताओं को पूरा करने में उपयोग होते हैं। आदि Fixed Assets के उदाहरण हो सकते हैं।

Read More :- 

Fixed Assets Entry in Tally Prime in Hindi

अब हम एक Computer Purchase Example की Entry Tally मे करना सीखेंगे। जिसका Purchase Invoice इस प्रकार है। 

Computer Purchase Example की Entry

Tally Prime मे Fixed Assets Purchase करने की Entry करने के लिए हम निम्न Steps Follow करेगे।

1. सबसे पहले हमे Gateway of Tally से Voucher ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है।

2. अब हमे Purchase Voucher को Select करने के लिए Keyboard से F9 की Press करना है।

3. Purchase Voucher को Select करने के बाद यदि आप का Purchase Voucher Item Invoice Mode पर है। तो उसे Accounting Voucher Mode पर करना है।

जिसके लिए हमे Keyboard से Ctrl+H Key प्रैस कर Accounting Voucher ऑप्शन को Select करना है। क्योंकि हम Computer Office Work के लिए खरीद रहे हैं।

4. अब हमे Purchase Voucher मे Purchase Invoice के अनुसार निम्न जानकारी Fill up करना है।

Purchase Voucher in tally 3.0.1

  • Invoice No. :- यहा पर हमे Computer Purchase Invoice का Bill No. लिखना है।
  • Date :- यहा पर हमे Purchase Invoice Date लिखना है। जैसे – 01-09-2023
  • Party Name :- यहा हमे Party का Name लिखना है। जैसे – ABC Company
  • Particular :- Particular में हमे Computer Item को Select करना है।

यदि आप के पास Computer Item का Ledger नहीं है। तो New Ledger करने के लिए Alt+C Key प्रैस करेगे। तथा नीचे दिए गए चित्र अनुसार जानकारी Fill up करेगे।

Computer Item का Ledger

5. GST Ledger :- Computer हम Office Work के लिए Purchase कर रहे हैं। इसलिए हम इसकी GST Claim करेगे।

अभी हम Computer एक ही State से Purchase कर रहे हैं। इसलिए 9% CGST और 9% SGST Ledger को Select करेगे।

6. Narration :- यदि आप Purchase Voucher से संबधित कोई जानकारी याददाश्त के लिए लिखना चाहते हैं। तो आप Narration में लिख सकते हैं।

इस प्रकार सभी जानकारी Fill up करने के बाद हम Purchase Voucher को Enter Press करके Save कर देगे।

Conclusion

नमस्कार दोस्तो उम्मीद करता हु। की आप को मेरा लेख बहुत पसंद आया होगा। जिसमें मेने आप को बहुत ही आसान भाषा मे बताया कि  Fixed Assets Purchase Entry in Tally Prime with GST In Hindi 2023 क्या है। दोस्तों यदि आप को इस लेख में किसी बात को समझने मे परेशानी होती है। तो आप मुझे Comment Box मे पूछ सकते हैं। 

धन्यवाद………

इन्हे भी पढे : –

Leave a comment

error: Content is protected !!