WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Tally Prime मे Purchase Order Voucher की Entry कैसे करे।

नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट मे आज हम सीखेंगे की Tally Prime मे Purchase Order Voucher Entry कैसे करे। दोस्तों जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि जब भी हम किसी माल (Goods) को खरीदने (Purchase) के लिए आदेश (order) देते है तो उसे Purchase Order कहते हैं। और इस प्रकार Purchase Order की Entry करने के लिए Tally Prime मे हमे एक Voucher दिया गया है। जिसे Purchase Order Voucher कहते हैं। जिसकी Entry आज हम इस पोस्ट मे सीखने वाले है।

Tally Prime मे Purchase Order की Entry कैसे करे।
Tally Prime मे Purchase Order की Entry कैसे करे।

Purchase Order क्या है।

जब भी हम किसी व्यक्ति से माल Purchase से पहले कोई लिखित Order देते हैं। तो उसे Purchase Order कहते हैं। और Tally Prime के जिस Voucher मे Purchase Order की Entry की जाती है। उसे Purchase Order Voucher कहते हैं।

Purchase Order Voucher को Enable कैसे करे।

Order Processing प्रकिया एक Inventory Process होती है। इसलिये य़ह Voucher Tally मे Inactive रहता है। जिसे Active करने के लिए हमे निम्नलिखित Steps Follow करना है।

1 सबसे पहले हमे Gateway of Tally से Voucher ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है।

2. अब हमे Keyboard से F10 Key प्रैस करना है। तथा Show Inactive option पर Enter प्रैस करना है।

3. जिससे हमे Tally मे उपस्थित सभी Voucher अपनी Shortcut Key के साथ दिखाई देगे।

Tally Prime मे Purchase Order Voucher की Entry कैसे करे।
Tally Prime मे Purchase Order Voucher की Entry कैसे करे।

 

4. अब हमे Purchase Order Voucher पर Enter करके Voucher को Enable करना है।

Tally Prime मे Purchase Order Voucher की Entry कैसे करे।

Tally Prime मे Purchase Order की Entry कैसे करे।

Purchase Order की Entry हम एक उदाहरण के द्वारा सीखेंगे।

जैसे :-

हमने राम को 5 Laptop खरीदने के लिए Order दिया। जिसकी कीमत 120000 रू है।

Date – 21.02.2025 – Laptop 5 pcs – 120000/-

सबसे पहले Tally Prime मे हम इसकी Entry Purchase Order Voucher मे करेगे। उसके बाद हम Finally Purchase Voucher मे Entry करेगे।

1 सबसे पहले हमे Gateway of Tally से Voucher ऑप्शन पर जाना है। तथा Purchase Order Voucher को Select करना है। जिसकी Shortcut Ctrl+F9 है।

2. अब हमे F2 से Date Change करना है।

3. जिसके बाद हमे Party का नाम Select करना है। जैसे अभी हम राम को 5 Laptop का Order दे रहे हैं। इसलिए Ram Name से एक Ledger Create करेगे जिसे Under Group Sundry Creditor देना है।

4. अब हमे Order No. का Option दिखाई देगा। जिसमें हमे एक Order No. लिखना है।

5. जिसके बाद हमे Purchase Ledger Select करना है।

6. अभी हम Laptop Order कर रहे हैं। इसलिए Stock Item मे Laptop Item को Select करेगे। तथा Pcs और Amount Entry करेगे।

Tally Prime मे Purchase Order Voucher की Entry कैसे करे।

7. अब हमे GST Ledger Select करना है। तथा Entry को Save कर देना है।

Tally Online Test in Hindi Part 1Tally Online Test in Hindi Part 2

Purchase Order के बाद Purchase Voucher मे Entry कैसे करे।

अभी हमने राम को 5 Laptop Purchase का Order दिया था अब हम इस Purchase Order Number के आधार Purchase Entry करना सीखेंगे।

1 सबसे पहले हमे Voucher से F9 द्वारा Purchase Voucher Select करना है।

2. अब हमे Party का नाम Select करना है। जैसे – Ram

3. जिसके बाद हमारे सामने एक Purchase Order की List Open होगी। जिसमें हमे उस Purchase Order Number को Select करना है। जो हमने Ram को दिया था।

4. जैसे ही हम उस Purchase Order Number पर Enter प्रैस करेगे। हमारे सामने उस Order की सम्पूर्ण Details आ जायगी। अब हमे Enter Press कर Purchase Voucher को save कर देना है।

दोस्तों इस प्रकार आप Tally Prime मे माल Purchase का Order भी दे सकते हैं। और उस Order संख्या के आधार पर उसे Purchase भी कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

1. Purchase Order Voucher की Shortcut Key क्या है।

Ctrl+F9

2. Order Processing क्या होती है।

Goods Sale और Purchase करने के लिए जो Order लिया और दिया जाता है। और Order Processing कहते हैं।

3. Tally Prime मे Order Processing कितने प्रकार की होती है।

Tally Prime मे Order Processing दो Types की होती है।

  1. Purchase Order Processing (खरीदी आदेश प्रक्रिया)
  2. Sale Order Processing (बिक्री आदेश प्रकिया)

Conclusion

नमस्कार दोस्तो उम्मीद करता हु की आप को मेरा पोस्ट बेहद पसंद आया होगा। जिसमे मैंने आप को बताया की  Tally Prime मे Purchase Order Voucher Entry कैसे करे। दोस्तो यह पोस्ट आप के लिए कितना Helpful रहा है। कृपया मुझे Comment Box मे जरूर बताए। 

धन्यवाद

इन्हे भी पढे :-

Leave a comment

error: Content is protected !!