WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Tally Prime मे Receipt Note Entry कैसे करे।

नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट मे आज हम सीखेंगे की Tally Prime Receipt Note Entry कैसे करे। क्योंकि Receipt Note ठीक Delivery Note का उल्टा होता है। जिस प्रकार Sale Order के लिए Delivery Note बनाया जाता है। ठीक उसी प्रकार Purchase Order के लिए Receipt Note बनाया जाता है। इसलिए दोस्तों इस पोस्ट मे आज हम Receipt Note की पूरी जानकारी प्राप्त करने वाले है।

Tally Prime मे Receipt Note Voucher Entry कैसे करे।
Tally Prime मे Receipt Note Voucher Entry कैसे करे।

Receipt Note Voucher क्या है।

Receipt Note एक Inventory Voucher होता है। जिसका उपयोग Purchase किए हुए Order को प्राप्त करने के लिए किया जाता है। अर्थात जब भी हम किसी Party को Goods Purchase करने के लिए Order देते हैं। और वह Party जब हमे Delivery Note के साथ माल (Goods) भेजती है। तो हम उस Delivery Note की Entry Tally Prime मे Receipt Note Voucher मे करते हैं।

Tally Prime मे Receipt Note की Entry करने से हमारा Stock बढ़ जाता है। क्योंकि हमारे पास Purchase Order के अनुसार Goods आ जाता है।

Receipt Note से पहले कौन से Voucher मे Entry की जाती है।

दोस्तों जब भी हमे Business मे किसी Items की जरूरत होती है। तो सबसे पहले हम उस Item को खरीदने के लिए Purchase Order करते हैं। जिसमें खरीदे जाने वाले Goods की Quantity, Rate, Amount, Party का नाम, Address आदि दर्ज होता है। फिर जब सामने वाली पार्टी जिसे हमने Purchase Order किया था। वह हमे Goods Delivered करती है। तो हम उसकी Entry Receipt Note Voucher मे करते हैं।

Receipt Note Voucher मे Entry करने से हमे आसानी से ज्ञात हो जाता है। की हमने जो Purchase Order किया था। वह सभी Goods हमारे पास आ गया है या नहीं। यदि कोई Items कम या ज्यादा हमारे पास आ जाता है। तो उसे हम Purchase Order Register से Check कर सकते हैं।

यदि आप Purchase Order Voucher के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो आप नीचे दिए गए आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।

Tally Prime मे Receipt Note Voucher Entry कैसे करे।

Tally Prime मे Receipt Note Voucher Entry करने के लिए हमे निम्न Steps Follow करना है।

1. सबसे पहले हमे Tally Prime को open करना है।

2. Voucher ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है।

3. अब हमे सबसे पहले Receipt Note Voucher को Enable करना है। जिसके लिए हमे F10 Key प्रैस कर Receipt Note Voucher पर Enter प्रैस करना है। Receipt Note Voucher की Shortcut Key Alt+F9 होती है। जिससे हमारे सामने Receipt Note Voucher open हो जायगा।

Receipt Note Voucher क्या है।

4. सबसे पहले हमे F2 से Date Change करना है। तथा Party का नाम Select करना है। जिसे हमने Purchase Order किया था। 

5. Party का नाम Select करने के बाद हमारे सामने एक Order Number का बॉक्स open होगा। जिसमे हमे उस Party से संबन्धित Order No. Select करना है। जिससे उस Order की सभी जानकारी अपने आप Receipt Note Voucher मे आ जायगी। 

6. अब हमे सभी Details को Purchase Order के अनुसार Check करके Entry को Save कर देना है। 

Tally Prime मे Receipt Note Voucher Entry कैसे करे।

Conclusion

नमस्कार दोस्तों आशा करता हु की आप को मेरा पोस्ट बहुत पसंद आया होगा। जिसमें मेने आप को बहुत ही आसान शब्दों मे बताया कि Tally Prime मे Receipt Note Voucher Entry कैसे करे। दोस्तों यदि आप को Tally Prime सीखने मे कोई परेशानी होती है। या किसी प्रकार का कोई प्रश्न है। तो आप मुझे Comments Box मे पूछ सकते हैं।

धन्यवाद…… 

इन्हे भी पढे :-

Leave a comment

error: Content is protected !!