Tally Prime मे Budget कैसे बनायें। Budget Management in Tally Prime 2023

नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट मे आज हम Tally Prime मे Budget कैसे बनायें। Budget Management in Tally Prime 2023 आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त करने वाले है। दोस्तों आप ने कभी ना कभी अपनी निजी लाइफ में Budget तो बनाया होगा। जिसमें हम अपनी आय में से अनुमानित खर्च को कम करते हैं। तथा एक अंदाजा लगाते हैं कि इस कार्य पर हम इतना खर्च करने वाले है।

परंतु क्या आप जानते हैं कि Tally भी हमे Budget Create करने की सुविधा प्रदान करता है। ताकी हम Business मे होने वाले अतिरिक्त Expenses पर लगाम लगा सके। बजट के माध्यम से आप Business मे एक गोल Set कर सकते। की इतने खर्च तक हमे इस कार्य को Complete करना है। तो चलिए दोस्तों पोस्ट की शुरुआत बजट क्या है से करते हैं।

Budget Management in Tally Prime 2023

Budget क्या है। 2023

Budget एक वित्तीय योजना होती है। जिसमें आय और व्यय का अनुमानित विश्लेषण किया जाता है। ताकी व्यक्तिगत और व्यवसायिक लक्ष्यों को पूरा किया जा सके। बजट के माध्यम से अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रित किया जाता है। जिससे वित्तीय स्थिति को स्थिर बनाया जा सके।

Tally Prime मे Budget क्या है।

टैलि प्राइम मे Budget एक ऐसा Feature है। जिसकी मदद से आप Business मे होने वाले अनुमानित ख़र्च का अंदाजा लगा सकते हैं। तथा समय-समय Budget की Report को Check भी कर सकते हैं। यदि आप Business मे होने वाले खर्चौ (Expenses) पर नियंत्रण रखना चाहते हैं। तो आप को Tally Prime मे Budget Processing जरूर Activate करना चाहिए। जिसकी सम्पूर्ण जानकारी आज हम इस पोस्ट मे प्राप्त करने वाले है।

Read More :-

Tally Prime मे Budget कैसे बनायें।

दोस्तों Tally Prime मे Budget Processing सीखने से पहले हम एक उदाहरण लेते हैं। जिसकी मदद से हम Tally मे Budget Create करना और Budget Report देखना सीखेंगे।

दोस्तों नीचे आप को एक चार्ट दिखाई देगा जिसमें हमने 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक Indirect Expenses का एक Budget Create किया है। यानि एक साल मे हम अपनी Company मे इतना Indirect Expenses करने वाले है।

"</p

ऊपर दिए गए उदाहरण के अनुसार सबसे पहले हमे Tally Prime मे Budget Create करना है। जिसके लिए हम निम्न Steps Follow करेगे।

1. सबसे पहले Gateway of Tally से Create ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है।

2. Master Create की विंडो पर Show More ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है। जिससे हमे List मे Budget ऑप्शन दिखाई देने लगेगा।

Budget Management in Tally Prime

3. अब हमे Budget ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है।

Budget Management in Tally Prime

4. जिससे हमारे सामने एक Budget Creation की विंडो open होगी। जिसमें हमे ऊपर दिए गए उदाहरण के अनुसार निम्न जानकारी Fill up करना है।

Budget Creation in tally

  • Name :- हम जिस भी Name से Budget Create करना चाहते हैं। वह नाम लिखना है। जैसे – Indirect Expenses Budget

  • Under :- यहा हमे Primary ही रहने देना है।

  • Period of Budget :- हम जिस दिनाँक के लिए बजट Create करना चाहते हैं। वह दिनाँक लिखना है। जैसे – 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024

  • Set/Alter Budgets of Group :- यदि आप किसी Particular Group पर Budget Set करना चाहते हैं। तो हमे इस Group ऑप्शन को Yes करना है।

  • Ledgers :- ऊपर दिए गए उदाहरण मे हम Ledger पर Budget Set करना चाहते हैं। इसलिए इस ऑप्शन को Yes करना है। जिससे हमारे सामने एक Ledger Budget की विंडो open होगी। जिसमें हमे निम्न जानकारी Fill करना है।
tally me budget kaise bnaye
tally me budget kaise bnaye

Account Name – यहा हमे एक – एक कर के सभी Expenses के Ledger Select करना है। जिसके लिए हम Budget बनाना चाहते हैं। यदि आप को Ledger नहीं दिखाई दे तो आप Alt+C से New Ledger भी Create कर सकते हैं।

Type of Budget – यहा पर हमे On Closing Balance ऑप्शन को Select करना है।

Amount – हम किस Ledger पर कितना Expenses करने वाले है। वह Amount हमे य़हा लिखना है।

सभी जानकारी Fill up करने के बाद हम विंडो को Enter प्रैस कर Save कर देगे। इस प्रकार हम बहुत ही आसानी से Tally Prime 3.0.1 मे किसी भी Group और Ledger के लिए Budget Create कर सकते हैं।

Read More :- 

Tally Prime मे Budget Entry कैसे करे।

दोस्तों ऊपर दिए गए उदाहरण मे हमने सीखा की टैली मे बजट कैसे बनायें। अब हम इस Budget Example 2023 के आधार पर Tally मे Budget Entry Record करना सीखते हैं।

Tally मे Budget Example Entry Record करने के लिए हम निम्न Steps Follow करेगे।

1. सबसे पहले हमे Gateway of Tally से Voucher ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है।

2. अभी हमने Business Expenses Budget तैयार किया है। इसलिए हम Payment Voucher Shortcut key F5 प्रैस करेगे।

3. Payment Voucher Select करने के बाद हम नीचे दिए चित्र अनुसार Cash Payment की Entry Record करेगे।

Payment Voucher Shortcut key F5

4. अब हम Enter प्रैस कर Payment Voucher को Save कर देगे। इस प्रकार हम Tally Prime मे Budget Entry कर सकते हैं।

Tally Prime Budget Report कैसे देखे।

दोस्तों अब हमने Tally Prime मे Budget भी Create कर लिया है। और एक बजट एंट्री भी रिकॉर्ड कर ली है। अब हम Tally मे Budget Report देखना दिखेंगे। जिसके लिए हमे निम्न Steps Follow करना है।

1. सबसे पहले हमे Gateway of Tally से Display ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है।

2. जिसके बाद हमे Trial Balance ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है।

3. अब हमे Trial Balance की विंडो के Right side मे एक Budget Variance का ऑप्शन दिखाई देगा। जिस पर हमे Click करना है। आप चाहे तो Keyboard से F10 Key भी प्रैस कर सकते हैं।

Trial Balance

4. जिससे हमारे सामने एक Budget Analysis की विंडो open होगी। जिसमें हमे हमारे द्वारा बनाये गये Budget को Select करना है। तथा Enter प्रैस करना है।।

Budget Analysis in tally prime

5. बजट Analysis Select करने के बाद हमे Trial Balance की विंडो पर F1 Key प्रैस करना है। जिससे हमे Budget Report Details मे दिखाई देगी।

6. अब आप नीचे चित्र में देख सकते हैं। की हमे Indirect Expenses Budget Actuals औरVariance दोनों मे दिखाई देगा। 

Budget Report Details

इस प्रकार दोस्तो हम बहुत ही आसानी से Tally मे Budget Management कर सकते है। 

Conclusion

नमस्कार दोस्तो उम्मीद करता हु। की आप को मेरा लेख बहुत पसंद आया होगा। जिसमें मेने आप को बहुत ही आसान भाषा मे बताया कि  Tally Prime मे Budget कैसे बनायें। (Budget Management in Tally Prime 2023) दोस्तों यदि आप को इस लेख में किसी बात को समझने मे परेशानी होती है। तो आप मुझे Comment Box मे पूछ सकते हैं। 

धन्यवाद………

इन्हे भी पढे : –

  1. Tally Prime मे Price List कैसे बनायें
  2. Tally Prime मे Stock Category कैसे बनाये
  3. Tally Prime me Bank Reconciliation Kaise Kare
  4. Tally Online Test in Hindi Part 3 : Tally Mock Test
  5. Tally Prime Shortcut Keys and Tricks Pdf in Hindi

2 thoughts on “Tally Prime मे Budget कैसे बनायें। Budget Management in Tally Prime 2023”

  1. Dear sir Aap ne bahut hi kam शव्दो मे अच्छा सिखा दिया hme ase hi age bhi tally prime ke bre me jankari cahiye please help you are best 👍 teacher

    Reply

Leave a comment

error: Content is protected !!