नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट मे आज हम सीखेंगे की Tally Prime मे Physical Stock Voucher Entry कैसे करे। दोस्तों यदि आप Tally Prime मे Stock Maintain कर रहे हैं। तो आप के सामने कभी ना कभी ये प्रॉब्लम आयी होगी कि जो Stock Quantity Tally मे दिखाई देती है। वह Stock Quantity हमारे पास कम या ज्यादा होती है। ऐसे मे हम सोचते हैं कि किस प्रकार हमारे Godown की Stock Item Quantity और Tally Prime के Stock Item Quantity को एक समान किया जाए। इसी प्रॉब्लम को दूर करने के लिए Tally Prime मे हमे एक Physical Stock Voucher दिया गया है। जिसके बारे में हम आगे विस्तार से बात करेगे।

Physical Stock Voucher क्या है।
Physical Stock Voucher Tally Prime का एक Inventory Voucher होता है। जिसका उपयोग Tally Prime मे आ रहे Stock और वास्तव मे हमारे पास उपस्थित Stock के बीच आने वाले Difference को खत्म करने के लिए किया जाता है। Tally Prime मे Physical Stock Voucher का उपयोग करने के लिए Ctrl+F7 Shortcut Key का उपयोग किया जाता है।
जैसे :- Tally Prime मे हम Stock Report चेक करते हैं। तो हमारे पास 350 pcs Hindi Books के है। लेकिन जब हम अपनी दुकान या Godown मे Hindi Books का Stock देखते हैं। तो सिर्फ 345 pcs Hindi Books के होते हैं।
ऐसे मे हम चाहेंगे कि जो Stock हमारे पास है वही Stock Tally मे भी दिखाई दे। इसलिये हम Tally Prime मे एक Physical Stock Entry करेगे।
इन्हें भी पढे :-
Tally Prime मे Physical Stock Entry कैसे करे।
दोस्तों Tally Prime मे Physical Stock Entry हम एक उदाहरण के द्वारा सीखेंगे।
Tally Prime के Hindi Books का Stock – 350 pcs
हमारे Godown में Hindi Books का Stock – 345 pcs
अब हम Tally Prime मे Hindi Books के Stock को Physical Stock Voucher Entry के द्वारा ठीक करेगे।
1. सबसे पहले हमे Tally Prime को open करना है। तथा Voucher ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है।
2. अब हमारे सामने जो भी Voucher Open होगा। उस पर F10 Key Press करना है। या फिर Right मे उपस्थिति Other Voucher ऑप्शन पर Click करना है।
3. जिससे हमारे सामने Tally के सभी Voucher की List आ जायगी। यदि आप को Physical Stock Voucher नहीं दिखाई देता है। तो आप को Show More ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है। तथा Physical Stock Voucher को Activate कर देना है। जिसके Shortcut Key Ctrl+F7 है।

4. अब हमारे सामने Physical Stock Voucher open हो जायगा।
5. सबसे पहले हमे F2 से Date Change करना है।
6. अब हमे Name of Item मे Hindi Books Item को Select करना है।
7. आप जिस भी Godown के Item Quantity को ठीक करना चाहते हैं। वह Godown Select करना है।
8. अब हमे अपने पास उपस्थित वास्तविक Quantity को लिखना है। तथा Voucher को Save कर देना है।

दोस्तों अब आप जब भी Tally Prime मे Hindi Books का Stock चेक करेगे तो वह 345 pcs दिखाई देगा।
Tally Prime मे Physical Stock Report कैसे देखे।
दोस्तों यदि आप Tally Prime मे सभी Physical Stock Voucher Entry देखना चाहते हैं। तो उसके लिए हमे Physical Stock Registere को Open करना होगा किसकी Steps इस प्रकार है।
1. सबसे पहले हमे Gateway of Tally से Display More Reports ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है।

2. अब हमे Inventory Books ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है।

3. अब हमे Physical Stock Register ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है।
4. जिसके बाद हमे Physical Stock Register Month Wise दिखाई देगा।
Conclusion
नमस्कार दोस्तों आशा करता हू की आप को मेरा पोस्ट बेहद पसंद आया होगा जिसमें मैंने आप को बताया कि Tally Prime में Physical Stock Voucher Entry कैसे करे। दोस्तों यदि आप को Post मे किसी बात को समझे मे परेशानी होती है। तो आप मुझे Comments Box मे पूछ सकते हैं।
इन्हें भी पढे :-
- POS Sale क्या है। Tally Prime मे POS Invoice कैसे बनायें।
- Financial Year और Assessment Year मे अंतर।
- Tally Prime मे TCS Entry की पूरी जानकारी। Sale Bill मे Automatic TCS कैसे लगाये।
- Tally Prime मे Price List कैसे बनायें

हेलो दोस्तो, मेरा नाम विकास जरीवाला है। और मै एक प्रोफेशनल अकाउंटेंट हु। दोस्तो इस ब्लॉग पर मे Accounting, Tally Prime, Technology और Commerce Stream से जुड़े लेख लिखता हू।