नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट मे आज हम सीखेगे की Tally Prime मे Delivery Note कैसे बनाये। और साथ ही देखेंगे कि Delivery Note से पहले और बाद मे कौन की Voucher Entry की जाती है। ताकी Order Processing को सही तरीके से पूरा किया जाए। तो चलिए दोस्तों सबसे पहले हम देखते हैं कि आखिर Delivery Note क्या है।

Delivery Note क्या है। या Delivery Challan क्या है।
Delivery Note एक Inventory Management Voucher होता है। जिसका उपयोग Tally Prime मे Sale Order किए हुए माल को भेजने (Delivered) के लिए किया जाता है।
साधारण भाषा में कहें तो जब भी हमे किसी पार्टी से Sale Order प्राप्त होता है। तो उस पार्टी को Goods Sales करने से पहले एक Voucher बनाया जाता है। जिसे Delivery Note Voucher कहते हैं। जिसमें विक्रेता (माल बेचने वाला) अपने क्रेता (माल खरीदने वाला) को य़ह बताता है कि उसने निम्न माल भेज दिया है।
इन्हे भी पढे :-
- Tally Prime मे Sale Order Voucher कैसे बनाये।
- Tally Prime मे Purchase Order Voucher की Entry कैसे करे।
Delivery Note से पहले कौन सा Voucher बनाया जाता है।
दोस्तों Tally Prime मे Delivery Note Voucher से पहले Sale Order Voucher बनाया जाता है। क्योंकि सबसे पहले हमे Party से Sale Order प्राप्त होता है। फिर उस Goods को भेजने के लिए Delivery Note या Delivery Challan बनाया जाता है।
Tally Prime मे Delivery Note Voucher कैसे बनायें।
दोस्तों Tally Prime मे Delivery Note Voucher Entry को हम एक उदाहरण के द्वारा समझेंगे।
जैसे :-
हमे Ganesh से 10 Computer खरीदने के लिए Sale Order प्राप्त हुआ।
तो सबसे पहले हम इस Order की Entry Ganesh के नाम से Sale Order Voucher मे करेगे।
फिर इस Sale Order को पूरा करने के लिए Delivery Note Voucher मे Entry करेगे।
तो चलिए दोस्तों सबसे पहले हम एक Sale Order Voucher Entry करते है।
Tally Prime मे Delivery Note कैसे बनाये।
अब हम इस Sale Order के माल को भेजने के लिए एक Delivery Note बनाते है।
1. सबसे पहले हमे Tally Prime को open करना करना है। तथा Voucher ऑप्शन पर जाना है।
2. अब हमे Delivery Note Voucher को Select करना है। शुरुआत मे य़ह Voucher Tally मे Inactive रहता है। जिसे हम F10 Key द्वारा Activate कर देगे। Delivery Note Voucher की Shortcut Key Alt+F8 होती है।
3. सबसे पहले हमे F2 से Date Change करना है।

4. अब हमे Party का नाम Select करना है। जैसे अभी हम Ganesh को माल Delivered कर रहे हैं। इसलिए Ganesh का नाम Select करेगे।
5. जिसके बाद हमारे सामने एक Box open होगा। जिसमें हमे Order No. Select करना है। अभी हमने जो Sale Order Ganesh के नाम से बनाया था। वही Sale Order No. हम इस Box मे Select करेगे।
जिससे उस Sale Order की सभी Details अपने आप Delivery Note Voucher मे आ जायगी। आप इस Details मे अपने अनुसार Change भी कर सकते हैं।
6. अब हमे Sale Ledger, Stock Item को Select करना है।
7. Stock Item को Select करने के बाद हमारे सामने एक Item Allocations का Box Open होगा। जिसमें हमे एक New Tracking No. लिखना है।

दोस्तों Tracking Number एक Delivery Note Voucher No. होता है। जिसकी जरूरत हमे Party को Sale Invoice Generate करते समय होती है।

इस प्रकार दोस्तों आप Sale Order को पूरा करने के लिए Delivery Note Voucher Create कर सकते हैं।
इन्हे भी पढे :-
Delivery Note Voucher के बाद Sale Invoice कैसे बनायें।
दोस्तों जब आप Party को Delivery Challan के साथ Goods Delivered कर देते हैं। और वह Party Goods Accept कर लेती है। तो फिर हमे उस पार्टी को एक Sale Invoice देना होता है। जिसकी Entry आज हम Tally Prime मे सीखने वाले है।
1 सबसे पहले हमे Tally Prime को open करना है। तथा Voucher ऑप्शन से Sale Voucher को Select करना है। जिसकी Shortcut Key F8 है।
2. अब हमे Party Name को Select कर Enter प्रैस करना है।
3. जिससे हमारे सामने एक Dispatch Details की विंडो open होगी। जिसमें हमे Delivery Note No. का ऑप्शन दिखाई देगा। यहा हमे Delivery Note का Tracking No. Select करना है। जिससे Delivered Goods की सभी Details Auto ही Fill हो जायगी।
अब हमे Enter Press कर Sale Voucher को Save कर देना है।
Conclusion
नमस्कार दोस्तो उम्मीद करता हु की आप को मेरा पोस्ट बेहद पसंद आया होगा। जिसमे मैंने आप को बताया की Tally Prime मे Delivery Note कैसे बनाये। दोस्तो यह पोस्ट आप के लिए कितना Helpful रहा है। कृपया मुझे Comment Box मे जरूर बताए।
धन्यवाद….
इन्हे भी पढे :-
- Tally मे काम कैसे करे।
- POS Sale क्या है।
- Tally Prime मे Budget कैसे बनायें।
- Tally Prime मे TCS Entry की पूरी जानकारी।

हेलो दोस्तो, मेरा नाम विकास जरीवाला है। और मै एक प्रोफेशनल अकाउंटेंट हु। दोस्तो इस ब्लॉग पर मे Accounting, Tally Prime, Technology और Commerce Stream से जुड़े लेख लिखता हू।