नमस्कार दोस्तो इस पोस्ट मे आज हम सीखेगे की 2025 मे Tally Prime मे Ledger Create कैसे करे। साथ ही हम Tally Prime मे Ledger को Alter और Delete करना भी सीखेगे। यानि की यदि Tally Prime मे Ledger Create करते समय यदि हम से कोई गलती हो जाती है। तो हम उसे ठीक कैसे करेगे।
जैसा कि आप सभी जानते हैं। की Tally ERP अब Tally Prime मे परिवर्तित हो गया है। तथा य़ह Tally ERP से बहुत ही अधिक Advance लेवल पर कार्य करता है। तथा Tally Prime मे Ledger बनाना Tally ERP से भी बहुत आसान है। तो चलिए दोस्तों Ledger बनाने की Process को चालू करते है।
उससे पहले हम Ledger के बारे में जानते है। Ledger को हिंदी में खाता कहते है। जिस प्रकार पुराने जमाने में मुनीम खाताबही में प्रत्येक पार्टी का खाता खोला करते थे। उसी प्रकार Tally Prime में हमें प्रत्येक पार्टी का एक Account Create करना है। ताकि जब भी हम उसी पार्टी की कोई Entry पास करते है। तो वह सीधे उस पार्टी के Account मे ट्रांसफर हो जाए।
![]() |
Tally Prime में Ledger कैसे बनाये। |
Tally Prime 5.1 मे Ledger Create कैसे करे।
दोस्तो यदि आप Tally Prime का New Release 5.1 का यूस कर रहे है। तो आप के लिए Tally Prime मे New Ledger Create करना बहुत आसान हो गया है। जिसमे आप को केवल Party का GST No Fill करना है। बाकी Tally अपने आप सभी जानकारी Update कर देता है। जिसकी सम्पूर्ण जानकारी आज हम इस पोस्ट मे देखने वाले है।
1. सबसे पहले आप को Tally Prime को Open करना है।
2. अब हमें Gateway of Tally की Screen से Create ऑप्शन पर Enter करना है।
3. Create ऑप्शन पर Enter करने के बाद हमें Accounting Masters फीचर से Ledger ऑप्शन पर Enter करना है।
4. अब हमारे सामने Ledger Creation की विंडो Open होगी।
5. अब हमे Ledger Creation की विंडो के Right Side मे Fetch Details Using GSTN/UIN का ऑप्शन दिखाई देगा। जिस पर हमे Click करना है। आप चाहे तो Keyboard से Alt+L Key भी प्रैस कर सकते है।

6. जिसके बाद हमारे सामने एक GST No. डालने की विंडो Open होगी। जिसमे हमे Party का GST No. डालना है। और Enter Press करना है।
7. Party का GST No. डालने के बाद हम जैसे ही Enter Press करेगे। Party की सम्पूर्ण GST Details स्वत: ही Ledger Creation की विंडो मे Update हो जायगी। हमे केवल Party का Ledger Group ठीक करना है।
Note :- Tally Prime में Fetch Details Using GSTN/UIN आप्शन से Ledger Create करने के लिए हमारे Computer में Internet चालू रहना आवशयक है।
Tally Prime मे New Ledger कैसे Create करे।
1. सबसे पहले आप को Tally Prime को Open करना है।
2. Tally Prime को Open करने के बाद हमें Alt + F3 प्रेस कर उस कंपनी का चयन करना है। जिसमे हमें New Ledger Create करना है।
3. अब हमें Gateway of Tally की Screen से Create ऑप्शन पर Enter करना है।
4. Create ऑप्शन पर Enter करने के बाद हमें Accounting Masters फीचर से Ledger ऑप्शन पर Enter करना है।
5. अब हमारे सामने Ledger Creation की विंडो Open होगी।
6. अब हमें जिस पार्टी का Ledger Create करना है।
उस पार्टी की सारी जानकारी हमे इस विंडो में फील करना है।
Name :- Name ऑप्शन में हमें Party का नाम लिखना है।
alias :- यह ऑप्शन आप को Name के नीचे दिखाई देगा। alias में हम पार्टी का Short नाम लिख सकते है। जिससे हमें पार्टी का Ledger खोजने में आसानी होगी।
Under :- इस ऑप्शन में हमें पार्टी का Group सिलेक्ट करना है। जैसे : – यदि आप किसी पार्टी से Goods Purchase कर रहे है। तो Group List से Sundry Creditors Group का चयन करे।
यदि आप Ledger का Group सिलेक्ट करने में कन्फूश रहते है। तो आप मेरा यह Post जरूर पढ़े।
Maintain balance bill-by-bill :- यदि आप पार्टी का Account bill-by-bill Maintain करना चाहते है। तो इस ऑप्शन को Yes करे।
Address :- इस ऑप्शन में हमें पार्टी का Address फील करना है।
State :- इस ऑप्शन में हमें पार्टी का राज्य सिलेक्ट करना है।
Country :- इस ऑप्शन में हमें पार्टी का देश सिलेक्ट करना है।
Pincode :- पार्टी जिस क्षेत्र में व्यवसाय करती है। उस क्षेत्र का Pin-code हमें यहाँ लिखना है।
Provide bank details :- यदि आप पार्टी की बैंक की जानकारी भी फील करना चाहते है। तो इस ऑप्शन को Yes करे। अन्यथा इसे No ही रहने दे।
PAN/IT No. :- इस ऑप्शन में हमें पार्टी का PAN No. लिखना है।
Registration type :- इस ऑप्शन में हमें पार्टी का Registration type सिलेक्ट करना है। अर्थात पार्टी ने GST में अपना Registration किस Scheme में किया है। अन्यथा यहाँ पर आप Regular ही रहने दे।
GSTIN/UIN :- यहाँ पर हमें पार्टी का GSTIN No. लिखना है।
अब हमें Enter प्रेस कर Ledger को Save करना है। आप Ctrl + A का उपयोग करके भी Ledger को Save कर सकते है।
इन्हें भी पढ़े :-
Tally Prime मे New Ledger Create की Shortcut Key
Gateway of Tally > Create > Ledger
Tally Prime मे Ledger को Alter कैसे करे।
1. सबसे पहले आप को Tally Prime को Open करना है।
2. Tally Prime को Open करने के बाद हमें Alt + F3 प्रेस कर उस कंपनी का चयन करना है। जिसमे हमें Ledger Alter यानि Ledger में सुधार करना है।
3. अब हमें Gateway of Tally की Screen से Alter ऑप्शन पर Enter करना है।
4. Alter ऑप्शन पर Enter करने के बाद हमें Accounting Masters फीचर से Ledger ऑप्शन पर Enter करना है।
5. अब हमारे सामने सभी Ledger की List Open होगी।
6. अब हमें जिस पार्टी के Ledger में सुधार करना है। उस पर Enter प्रेस करना है।
7. अब हमारे सामने Ledger Alteration की विंडो Open होगी।
अब हमें Ledger में सुधार कर Enter प्रेस करना है। तथा Ledger को Save कर देना है।
इन्हें भी पढ़े :-
- Tally Prime मे Budget कैसे बनायें। Budget Management in Tally Prime
- Tally Terminology in Hindi | Basic Accounting Terminology
Tally Prime मे Ledger Alter की Shortcut Key
Gateway of Tally > Alter > Ledger
Tally Prime मे Ledger को Delete कैसे करे।
टैली प्राइम में Ledger को Delete करने के लिए आप को ऊपर दी गयी। Ledger Alter की प्रक्रिया को अपनाना है। तथा Ledger Alteration की विंडो पर Alt + D प्रेस करना है। और Enter प्रेस कर Ledger को Delete करना है।
Tally Prime मे Ledger Delete की Shortcut Key
Gateway of Tally > Alter > Ledger > Alt + D
निष्कर्ष :-
नमस्कार दोस्तों उम्मीद करता हु। की आप को मेरा पोस्ट बहुत पसंद आया होगा। जिसमे मैंने आप को बहुत ही आसन शब्दों में बताया की Tally Prime में Ledger Create कैसे करे। 2025 दोस्तों यदि आप को Tally Prime सीखने मे कोई परेशानी होती है। या किसी प्रकार का कोई प्रश्न है। तो आप मुझे Comments Box मे पूछ सकते हैं। और दोस्तों यदि आप इसी तरह Accounting से संबधित पोस्ट निरंतर प्राप्त करना चाहते हैं। तो मेरे ब्लॉग पर उपस्थित नोटीफिकेशन बेल पर जरूर क्लिक करे।
धन्यवाद……
इन्हें भी पढ़े :-
- 50 Tally Job Interview Questions in Hindi
- 20 Tally Question and Answer in Hindi – online Test
- Tally Prime Calculator Tricks in Hindi
- Cheque Printing in Tally Prime in Hindi

हेलो दोस्तो, मेरा नाम विकास जरीवाला है। और मै एक प्रोफेशनल अकाउंटेंट हु। दोस्तो इस ब्लॉग पर मे Accounting, Tally Prime, Technology और Commerce Stream से जुड़े लेख लिखता हू।