नमस्कार दोस्तो इस पोस्ट मे आज हम दोहरा लेखा प्रणाली और इकहरा लेखा प्रणाली मे अन्तर ज्ञात करने वाले है। दोस्तो यदि आप 11 क्लास की पढ़ाई कर रहे हो या आप Accounting Basic Knowledge का ज्ञान प्राप्त करना चाहते हो। तो आप बिलकुल सही पोस्ट पढ़ रहे हो। क्योकि इस पोस्ट मे आज मैंने आप को दोहरा लेखा प्रणाली (Double Entry System) और इकहरा लेखा प्रणाली (Single Entry System) क्या है। तथा Different between Double Entry System and Single Entry System के बारे मे जानकारी दी है।
दोहरा लेखा प्रणाली क्या है। ( What is Double Entry System )
दोहरा लेखा प्रणाली के अंतर्गत प्रत्येक व्यवहार अर्थात लेन-देन का दो पक्षो मे लेखा किया जाता है। जिसमे एक पक्ष नामे (Debit) तथा दूसरा पक्ष (Credit) होता है। इसलिए इस प्रणाली को लेखांकन की पूर्ण प्रणाली भी कहा जाता है।
इस पद्धति से प्रत्येक व्यापारिक सोदे के दो खाते प्रभावित होते है। एक पक्ष मूल्य या लाभ प्राप्त करने वाला होता है। तथा दूसरा पक्ष मूल्य या लाभ देने वाला होता है। डेबिट और क्रेडिट दोनों पक्षो मे समान राशि से लेखा किया जाने के कारण इस प्रणाली को लेखांकन की दोहरा लेखा प्रणाली कहा जाता है।
दोहरा लेखा प्रणाली (डबल एंट्री सिस्टम) को द्वि प्रविष्टि प्रणाली, दोहरा खतान प्रणाली, द्वि अंकन प्रणाली के नाम से भी जाना जाता है।
इकहरा लेखा प्रणाली क्या है। ( What is Single Entry System )
इकहरा लेखा प्रणाली से आशय ऐसी प्रणाली से है। जिसमे दोहरा लेखा प्रणाली के सिद्धांतों पूर्णत: पालन नही किया जाता है। इसलिए इस प्रणाली को इकहरा लेखा प्रणाली (सिंगल एंट्री सिस्टम) कहा जाता है।
इस प्रणाली मे कुछ व्यापारिक व्यवहारों का एक पक्ष मे, कुछ व्यवहारों का दोनों पक्ष मे तथा कुछ व्यवहारों का लेखा ही नही किया जाता है। जिस कारण इस प्रणाली को लेखांकन की अपूर्ण प्रणाली या एकांगी प्रविष्टि प्रणाली के नाम से भी जाना जाता है।
जिन व्यवसायिक इकाइयो का आकार छोटा है। वह लेखांकन (Accounting) का कार्य इकहरा लेखा प्रणाली के आधार पर करते है। जिसमे केवल रोकड़ बही (Cash Book ) तथा खाताबाही (Ledgers) का उपयोग किया जाता है। तथा कुछ व्यक्तिगत व्यवहारों (Personal Account) का लेखा किया जाता है। वास्तविक खाते (Real Account) और नाममात्र खाते (Nominal Account) नही रखे जाते है।
दोहरा लेखा प्रणाली और इकहरा लेखा प्रणाली मे अन्तर | Different between Double Entry System and Single Entry System
क्र. | दोहरा लेखा प्रणाली Double Entry System | इकहरा लेखा प्रणाली Single Entry System |
1. | दोहरा लेखा प्रणाली मे व्यवहारों का दोहरा (Double) लेखा किया जाता है। जिसमें एक पक्ष Debit तथा एक पक्ष Credit होता है। | इकहरा लेखा प्रणाली मे कुछ व्यवहारों का इकहरा एव कुछ व्यवहारों का दोहरा लेखा किया जाता है। तथा कुछ व्यवहार एसे होते हैं। जिनका लेखा ही नहीं किया जाता है। |
2. | इस विधि से बनाये गये सभी खाते विश्वसनीय होते हैं। | इस विधि से बनाये गये खातों में विश्वसनीयता की कमी रहती है। |
3. | दोहरा लेखा प्रणाली सभी प्रकार के व्यवसायों के लिए उपयुक्त होती है। चाहे व्यवसाय छोटा हो या बड़ा। | इकहरा या अपूर्ण लेखा प्रणाली छोटे आकार के व्यवसायों के लिए उपयुक्त है। |
4. | इसमे व्यवसाय की आर्थिक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए चिट्ठा (Balance sheet) बनाया जाता है। | इसमे व्यवसाय की आर्थिक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए स्थिति विवरण (Statement of Affairs) बनाया जाता है। |
5. | दोहरा लेखा प्रणाली मे तीनों प्रकार के खाते खोले जाते हैं। व्यक्तिगत खाता (Personal Account), वास्तविक खाता (Real Account), अवास्तविक खाता (Nominal Account) | इकहरा लेखा प्रणाली मे केवल व्यक्तिगत खाता (Personal Account) और रोकड़ (Cash) खाता ही खोला जाता है। |
6. | इस प्रणाली में पहले तलपट (Trial Balance) फिर अंतिम खाते (Balance sheet) बनाये जाते हैं। | इस प्रणाली में कोई भी खाता नहीं बनाया जाता है। |
7. | दोहरा लेखा प्रणाली कर (Tax) निर्धारण मे सहायक होती है। तथा इस प्रणाली के द्वारा निकाला गया कर वास्तविक होता है। | इकहरा लेखा प्रणाली मे कर (Tax) निर्धारण की कोई विधि नहीं होती है। |
8. | इस प्रणाली के आधार पर रखी गयी पुस्तके कानून स्वीकृत होती है। | इस प्रणाली के आधार पर रखी गयी पुस्तके कानून स्वीकृत नहीं होती है। |
9. | दोहरा लेखा प्रणाली को लेखांकन की पूर्ण प्रणाली माना गया है। | इकहरा लेखा प्रणाली को लेखांकन की अपूर्ण प्रणाली माना गया है। |
10. | इस प्रणाली में किसी प्रकार की गोपनीयता नहीं होती है। | इस प्रणाली में किसी प्रकार की जानकारी की गोपनीयता रखी जा सकती है। |
11. | दोहरा लेखा प्रणाली एक खर्चीली प्रणाली है। क्योंकि इस प्रणाली में सभी प्रकार की बहीया (Books) रखी जाती है। | इकहरा लेखा प्रणाली एक कम खर्चीली प्रणाली है। क्योंकि इस प्रणाली में एक ही प्रकार के व्यवहारों का लेखा किया जाता है। |
12. | य़ह एक वैज्ञानिक प्रणाली है। | य़ह एक अवैज्ञानिक प्रणाली है। |
13. | इस प्रणाली में किसी प्रकार की त्रुटि का पता लगाना आसान है। | इस प्रणाली में किसी त्रुटि का पता लगाना मुश्किल है। |
14. | इस प्रणाली मे वेतन, ब्याज, कमीशन, मजदूरी आदि के खाते रखे जाते है। | इस प्रणाली मे वेतन, ब्याज, कमीशन, मजदूरी आदि के खाते नही रखे जाते है। |
15. | इस प्रणाली से काम करने के लिए व्यक्ति को एक विशिष्ट ज्ञान की आवश्यकता होती है। | इस प्रणाली का उपयोग एक साधारण व्यक्ति भी कर सकता है। |
Conclusion
दोस्तो इस पोस्ट मे हमने सीखा की इकहरा लेखा प्रणाली और दोहरा लेखा प्रणाली मे अंतर क्या है। दोस्तो यदि आप को पोस्ट मे किसी टॉपिक को समझने मे परेशानी होती है। तो आप मुझे कमेंट बॉक्स मे पूछ सकते है। तथा इस लेख को Social Network जैसे – WhatsApp, Instagram, Facebook, Twitter आदि के माध्यम से अपने दोस्तो मे Share जरूर करे। ताकी अन्य लोगों को भी Accounting से संबधित सभी प्रकार की जानकारी समय -समय पर मिलती रहे।
धन्यवाद………
इन्हे भी पढे : –
- Golden Rules of Accounting in Hindi PDF Download पूरी जानकारी
- 100 Journal Entries PDF in Hindi Download
- 30 Most Useful Shortcut key Tally Prime in Hindi
- Indirect Expenses List PDF Download in Hindi
- Tally Prime Shortcut Keys PDF Download हिंदी में 2023
- 30 Most Useful Shortcut key Tally Prime in Hindi
- Tally Prime मे Journal Entry कैसे करे। पूरी जानकारी
- 20 Most Useful Shortcut key Tally Prime in Hindi
- खातों का शेष निकालना और बंद करना क्या है।
- Tally Prime क्या है। Tally Prime के New Features क्या है।
- Journal किसे कहते है। journal की विशेषताएँ।
- Tally Prime मे GST Activate कैसे करे।
हेलो दोस्तो, मेरा नाम विकास जरीवाला है। और मै एक प्रोफेशनल अकाउंटेंट हु। दोस्तो इस ब्लॉग पर मे Accounting, Tally Prime, Technology और Commerce Stream से जुड़े लेख लिखता हू।