Tally Prime मे GST Activate कैसे करे।

नमस्कार दोस्तों Accounting सीखे हिन्दी में आप का स्वागत है। दोस्तों पिछली पोस्ट में हमने Tally ERP 9 के अंतर्गत GST Activate करना सीखा था। परन्तु जब से Tally ने अपना New Version Tally Prime Launch किया है। तब से मुझे बहुत से Friends के Comments और Mail आ रहे हैं। की Sir – Tally Prime मे GST Enable करने की क्या Process है?, How to activate gst in Tally? Enabling GST features in Tally? आदि तो दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से आज मे आप की सभी Problem को Solve करने वाला हु। इसलिए दोस्तों पोस्ट को शुरू से अंत तक जरूर पढ़े।

दोस्तों GST Activision एक ऐसी Process है। जो हमे Tally मे कार्य शुरू करने से पहले अनिवार्य रूप से करनी ही होती है। वरना आप को Tally मे बहुत सी Problem को Face करना पड़ सकता है। जैसे – GST Auto Calculate Problem, Invoice Print Not GST No. Show, verify a GST number आदि। इसलिए जब भी आप Tally Prime मे New Company Create कर रहे हों। तो अवश्यक रूप से अपनी Company की GST Details Fill up करे। ताकि आप को कार्य करते समय किसी परेशानी का सामना ना करना पडे। तो चलिए दोस्तों अब हम Tally Prime GST Enable Process को Step by Step सीखते हैं।

Tally ERP 9 GST Enable कैसे करे |

gst enable in hindi

Tally Prime मे GST Activate कैसे करे।

Tally Prime मे GST Details Set up करने के लिए हम निम्न Process को Follow करेगे।

Step 1: सबसे पहले हमे Gateway of Tally पर F11 Key प्रैस करना है। आप चाहे Alt+K Key प्रैस कर Features (F11) ऑप्शन को Select कर सकते है।

Step 2 : जिससे हमरे सामने एक Company Features की विंडो open होगी।

Step 3 : अब हमे विंडो के Right Side मे उपस्थित Enable Goods and services Tax (GST) ऑप्शन को Yes करना है।

Tally मे company बनाना, सुधार करना और डिलीट करना।

how to setup gst details

Enable Goods and services Tax (GST) ऑप्शन को Yes करने के बाद हमारे सामने एक GST Details की विंडो open होगी।

अब हमे GST Registration Details मे निम्न जानकारी Fill up करना है।

Tally में Ledger को Group कैसे दे |

gst activate in tally

1. Sate :- यहा पर हमेcompany का State select करना है।

2. Registration Type :- यहा पर हमे 2 ऑप्शन दिखाई देगे। Regular और Composition

Composition scheme के अंतर्गत वे व्यापारी आते है। जिनका वार्षिक Tournover 1.5 करोड़ से कम है।

Regular scheme के अंतर्गत वे व्यापारी आते है। जिनका वार्षिक Tournover 1.5 करोड़ से ऊपर है।

आप अपने Business के अनुसार Registration Type को Select कर सकते है।

3. Assessee of Other Territory :- यदि आप का Business किसी विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (अन्य क्षेत्र) में स्थित है। तो इस ऑप्शन को Yes करना है। जैसे – SEZ (Special Economic Zones)

4. GST applicable from :- इस ऑप्शन मे हमे GST लागू होने की दिनांक लिखना है।

5. GSTIN/UIN :- यहाँ Business का GST (Goods & Services Tax) नंबर लिखना है।

6. Periodicity of GSTR1 :- यदि आप का Business Composition scheme के अंतर्गत है। तो Quarterly select करेंगे। और यदि आप का Business Regular scheme के अंतर्गत है। तो Monthly Select करेगे। परंतु जरूरी नही है। यदि आप का Business Composition scheme मे है। तो भी आप GSTR 1 Monthly File कर सकते है।

7. Set/alter GST rate details :- Business में एक ही Rate का Goods Sales और Purchse की स्थिति मे इस ऑप्शन को Yex करना है।

8. Enable tax liability on advance receipts :- Business में Advance Payment Receipts की स्थिति मे इस ऑप्शन को Yes करना है।

9. Enable tax liability on reverse charge (Purchase from unregistered dealer) :- यदि हमे Unregistered Dealer से Goods Purchse करने की स्थिति मे Reverse Charge Pay करना है। तो इस option को Yes करना है।

10. Enable GST classifications :- यदि हमे Tally मे GST Classifications करना है। तो Yes करेगे। अन्यथा इस ऑप्शन को No ही रहने देना है।

11. Provide LUT/Bond details :- Business से LUT/Bond letter GST Department मे देने की स्थिति मे इस ऑप्शन को Yes करना है। तथा LUT/Bond की सम्पूर्ण जानकारी Fill up करना है।

12. e-Way Bill applicable :- Tally Prime से e-Way Bill Generate करने की स्थिति मे e-Way Bill को applicable करना है।

Tally Prime से E-way Generate करने के लिए ये Post जरूर पढे।

Tally Prime मे Eway Bill कैसे बनाये।

13. Applicable from :- Business मे e-Way कब से Activate करना है। वह Date हमे इस ऑप्शन मे लिखना है।

14. Threshold limit includes :- यहा पर हमे Invoice Value ऑप्शन Select करना है। क्योकि हमे Invoice Value पर E-Way Generate करना है। ना की Taxbale Value पर।

15. Threshold limit :- किस Amount के Upar हमे e-Way Bill Generate करना है। वह लिमिट हमे यहा लिखना है। जैसे – यदि Invoice 50000 रु से अधिक का होता है। तो हमे E-Way Bill का ऑप्शन दिखाई देगा।

16. Applicable for intrastate :- एक ही State में e-Way Bill Generate करने की स्थिति मे इस ऑप्शन को Yes करना है।

17. Threshold limit :- एक ही Sate मे Goods Sale करने पर किस लिमिट के ऊपर हमे E-way Generate करना है। वह लिमिट हम यहा सेट करना है।

18. Print e-Way Bill with Invoice :- Sale Invoice पर E-Way Number Print करने के लिए इस ऑप्शन को Yes करना है।

19. e-Invoicing applicable :- यदि Business का टर्न-ओवर 10 करोड़ से ऊपर है। तो हमे E-Invoice Generate करना अनिवार्य है। तो हमे इस ऑप्शन को Yes करना है।

20. Bill from place :- हमारा Business जिस क्षेत्र मे है। उस क्षेत्र का नाम हमे यहा लिखना है।

21. Default period for the e-invoice report :- Tally Prime मे हमे e-invoice की Details कितने दिन की देखना है। वह Days हमे यहा लिखना है।

22. Send e-Way Bill details with e-invoice :- यदि आप Tally Prime मे E-Invoice के साथ E-Way Bill भी Generate करना चाहते है। तो इस ऑप्शन को Yes करना है।

Tally Prime GST Activate and Configure Shortcut Key 

Tally Prime >> Gateway of Tally >> Press F11 (Features) >> set Enable Goods and Services Tax (GST) >> Yes.

Conclusion

नमस्कार दोस्तो उम्मीद करता हु। की आप को मेरा लेख बहुत पसंद आया होगा। जिसमें मेने आप को बहुत ही आसान भाषा मे बताया कि आप Tally Prime मे GST Activate कैसे करे। (tally prime me gst activate kaise kare) दोस्तों यदि आप को इस लेख में किसी बात को समझने मे परेशानी होती है। तो आप मुझे Comment Box मे पूछ सकते हैं। तथा इस लेख को Social Network जैसे – WhatsApp, Instagram, Facebook, Twitter आदि के माध्यम से Share जरूर करे। ताकी अन्य लोगों को भी Accounting से संबधित सभी प्रकार की जानकारी मिलती रहे।

धन्यवाद……….

Tally Prime मे E invoice Report कैसे देखे।

Tally Prime मे Godown कैसे बनाये।

Tally Prime मे Unit कैसे बनाये।

Tally Prime मे Stock Items कैसे बनाये।

Leave a comment

error: Content is protected !!