Tally Prime मे Optional Voucher क्या है। इसका उपयोग कैसे करे।

नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट मे आज हम Tally Prime मे Optional Voucher का उपयोग करना सीखेंगे। दोस्तों बहुत बार हमे Tally Prime मे कुछ ऐसी Entry Record करना होती है। जिसका प्रभाव हमारी Books पर ना पढ़े। परन्तु वह Entry हमे याददाश्त के लिए Tally Prime मे दिखाई दे। इसी Problem को Solve करने के लिए Tally Prime मे एक ऑप्शनल  वाउचर दिया है। तो चलिए दोस्तों देखते हैं कि Tally Prime ने Optional Voucher क्या है। तथा टैली मे वैकल्पिक वाउचर का उपयोग कैसे करे।

Tally Prime me Optional Voucher ka used kaise kare
Tally Prime me Optional Voucher ka used kaise kare

Optional Voucher क्या है।

Tally Prime मे Optional Voucher एक याददाश्त Voucher होता है। जिसका उपयोग किसी किसी एंट्री को थोड़े समय के लिए या याददाश्त के लिए Record करने के लिए किया जाता है। ऑप्शनल  वाउचर को वैकल्पिक वाउचर या गैर लेखा वाउचर के नाम से भी जाना जाता है। वैकल्पिक वाउचर में लेखा करने के पश्चात इसका प्रभाव किसी भी Ledger, Account, Report आदि पर नही पढता है।

Tally Prime me Optional Voucher ka used kaise kare

दोस्तों Tally Prime मे अन्य Accounting Voucher जैसे Sales Voucher, Purchase Voucher, Payment Voucher, Receipt Voucher आदि की तरह कोई भी Optional Voucher नहीं होता है। परन्तु हम किसी भी वाउचर को ऑप्शनल  वाउचर की तरह Used कर सकते हैं। जिसके लिए हमे नीचे दी गई Steps को Follow करना है।

1. सबसे पहले हमे Gateway of Tally से Voucher ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है।

2. अब हमे उस Voucher को Select करना है। जिसका उपयोग हम Optional Voucher की तरह करना चाहते हैं।

जैसे – यदि हम कोई Sale Entry याददाश्त के लिए करना चाहते हैं। तो F8 Key से Sales Voucher Select करेगे।

3. अब हमे Select Voucher पर Keyboard से Ctrl+L Key प्रैस करना है। आप चाहे तो Right Side मे उपस्थित ऑप्शनल  वाउचर ऑप्शन पर Click भी कर सकते हैं।

4. जिससे Sale Voucher के Top पर हमे एक Optional नाम दिखाई देगा। अब हम Sale Voucher को Optional Voucher के रूप में Used कर सकते हैं।

इन्हे भी पढे :-

Tally Prime me Optional Voucher Register Kaise Dekhe

1.सबसे पहले हमे Tally Prime को open करना है।

2. अब हमे Gateway of Tally से Display More Reports ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है।

3. अब हमे Exception Reports ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है।

4. जिसके बाद हमे Optional Vouchers ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है।

 

5. आप जैसे ही Optional Vouchers ऑप्शन पर Enter प्रैस करेगे। आप के सामने सभी Optional Voucher की List दिखाई देगी।

6. आप Alt+F2 से Period Change करके Month Wise Optional Vouchers को देख सकते हैं।

इन्हे भी पढे :-

Tally Prime मे Optional Voucher Remove कैसे करे।

दोस्तों यदि आप ने Tally Prime मे ऑप्शनल  वाउचर एंट्री की है। तो आप उसे Remove या Original Voucher मे भी बदल सकते हैं। जिसके लिए हमे निम्नलिखित Steps Follow करना है।

1. सबसे पहले हमे Optional Voucher Register को open करना है। जैसा ऊपर आर्टिकल में हमने सीखा है।

2. अब हमे उस Optional Voucher Entry को open करना है। जिसे हम Remove करना चाहते हैं।

3. यदि आप Entry को Delete करना चाहते हैं। तो Alt+D key प्रैस करना है। यदि आप उसी Entry को Optional Voucher से हटाना चाहते हैं। तो Ctrl+L Key प्रैस करना है।

जिससे Entry Optional Voucher Register से Remove हो जायगी।

Conclusion

नमस्कार दोस्तो उम्मीद करता हु की आप को मेरा पोस्ट बेहद पसंद आया होगा। जिसमे मैंने आप को बताया की  Tally Prime मे Optional Voucher क्या है। इसका उपयोग कैसे करे। दोस्तो यह पोस्ट आप के लिए कितना Helpful रहा है। कृपया मुझे Comment Box मे जरूर बताए। 

धन्यवाद

इन्हे भी पढे :-

Leave a comment

error: Content is protected !!