Tally Prime मे Journal Entry कैसे करे। पूरी जानकारी

नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट मे आज हम सीखेंगे की-Tally Prime मे Journal Entry कैसे करे। दोस्तों Tally मे जर्नल वाउचर एक Adjustment Voucher होता है। जिसका उपयोग एक खाते से दूसरे खाते में राशि ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। इसलिए दोस्तों आप को Tally में Journal Voucher और Journal Entry की पूरी जानकारी होना अति-आवश्यक है। अन्यथा आप की एक गलती से दो खाते प्रभावित हो सकते हैं। तो चलिए दोस्तों अब हम How to record journal voucher in tally prime in hindi, Tally me journal entry kaise kare के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

Journal Entry कैसे करे।
Journal Entry कैसे करे।

Journal Voucher क्या है।

Tally Prime मे Journal Voucher का उपयोग Adjustment Entry करने के लिए किया जाता है। जिससे कि हम आवश्यकता पढ़ने पर Ledgers को बराबर कर सके।

जैसे – राम को 5000 रू का Goods Sale किया। और उससे हमे 4950 रू प्राप्त हुए। यानि राम ने हमे 50 रू कम दिए। तो ऐसी स्थिति में हम Ledger को बराबर करने के लिए एक Discount की Journal Entry पास करेगे। जिससे कि राम का खाता Nil हो जाए।

50 रू Discount की Entry करने के लिए हम Tally Prime मे Journal Voucher का उपयोग करेगे।

Tally Prime मे Contra Entry कैसे करे।

Journal Voucher Shortcut Key in Tally

Tally Prime मे Journal Voucher का उपयोग करने के लिए Shortcut Key F7 key का उपयोग किया जाता है।

Gateway of Tally >> Voucher >> F7 (Journal Voucher)

Tally Prime मे Journal Voucher का उपयोग कब किया जाता है।

दोस्तों अभी तक हमने समझ लिया कि जर्नल एंट्री कैसे किया जाता है। परन्तु फिर भी हमारे मन मे सवाल आता है। की कोई सी स्थिति में हम Tally मे Journal entry कर सकते हैं। तो मे आप को Journal Entry करने के कुछ उदाहरण बताने वाला हु।

  1. यदि हम किसी Fixed Assets पर मूल्यहास (Depreciation) लगाना चाहते है। तो हम Tally मे जर्नल एंट्री के द्वारा Depreciation की एंट्री कर सकते है। 
  2. यदि हमने कोई पूर्वदत्त व्यय (Prepaid Expenses) किया है। जिसका लाभ हमे अगले महीने या अगले वित्तीय वर्ष होगा। तो हम Tally मे Journal Entry के द्वारा ईसे Adjustment करेगे। 
  3. यदि हम किसी प्रकार के कर (Tax) का भुगतान करते है। जैसे – GST के Input और Output Tax को एडजस्टमेंट करते है। या किसी Tax की लाईबिलिटी की एंट्री करते है। तो इस जर्नल वाउचर का उपयोग किया जाता है। 
  4. जब हम किसी प्रकार की Fixed Assets को Purchase करते है। तो इसकी Entry को हम Journal Voucher के द्वारा रिकॉर्ड कर सकते है। 
  5. यदि हमे किसी पार्टी से कुछ राशि कम या ज्यादा प्राप्त होती है। और हम उस पार्टी के Ledger को Nil करना चाहते है। तो हम Discount Paid या Discount Received की Journal Entry कर सकते है।

अनुग्रह दिवस (Days of Grace) क्या है।

Tally Prime मे Journal Entry कैसे रिकॉर्ड करे। 

दोस्तो अब हम एक उदाहरण को जर्नल वाउचर मे Record करना सीखते है। 

Journal Entry Example in Hindi – 

01 मार्च 2023 को राम से कम्प्युटर खरीदा – 30000 रु. 

(Purchase Computer from Ram – Rs. 30000)  

Computer A/c    Dr. ———- 30000 

     To Ram A/c        ———————30000 

( राम से कम्प्युटर खरीदा )

Journal Entry Example in Tally Prime 

Tally Prime मे Journal Entry कैसे रिकॉर्ड करे। 

खातों का शेष निकालना और बंद करना क्या है।

Tally Prime मे Journal Entry करने के लिए निम्न Steps फॉलो करेगे। 

Step 1 – सबसे पहले हमे Tally Prime को open करना है। 

Step 2 – अब हमे Gateway of Tally की स्क्रीन से Voucher ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है। 

Step 3 – अब हम Journal Voucher को Select करने के लिए Keybord से F7 Key प्रैस करेगे। 

Step 4 – यदि आप के Journal Voucher मे To और By दिखाई दे रहा है। तो आप Journal Voucher पर F12 Key Press कर Use Cr/Dr instend of To/By during voucher entry ऑप्शन को Yes कर दे। जिससे आप को Journal Voucher मे Dr और Cr दिखाई देगा। 

Step 5 – Journal Voucher की दिनांक को Change करने के लिए F2 Key प्रैस करेगे। तथा दिनांक 01 मार्च 2023 लिखेगे। 

Step 6 – अब हम लेखांकन के नियमो के अनुसार Computer A/c को Dr तथा Ram A/c को Cr करेगे। 

Step 7 – Narration ऑप्शन मे Journal Entry के संबन्धित विवरण लिखेगे। ताकि हमे भविष्य मे याद रहे की हमने Entry किस कारण की थी। 

Step 8 – सभी जानकारी भरने के बाद Enter प्रैस कर Entry को Save कर देगे। 

Journal किसे कहते है। journal की विशेषताएँ।

Tally Journal Entry Question in Hindi

31 मार्च 2023 को कंप्युटर पर मूल्यह्रास लगाया। 12000 रू

31 मार्च 2023 – Deprecation of Computer Rs 12000

इस उदाहरण मे हमने Computer पर Depreciation लगाया है। इसलिए Depreciation A/c को Dr. करेगे। तथा Computer A/c को Cr करेगे।

Depreciation A/c    Dr. ———- 12000 

     To Computer A/c        ———————12000

( कम्प्युटर पर मूल्यह्रास लगाया।)

जिसकी Entry हम Tally Prime मे निम्न प्रकार करेगे

Tally Prime Journal Entry in Hindi

Tally Prime मे Journal Voucher Number को Manual कैसे करे।

दोस्तो यदि आप Journal Voucher मे Entry करते समय Voucher Number अपने अनुसार लिखना चाहते है। तो आप को निम्न Steps को फॉलो करना है। 

Step 1 –  Gateway of Tally पर Alter ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है।

Step 2 – अब हमे Voucher Type ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है।

Step 3 – जिसके बाद Journal ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है।

Tally मे Invoice Number को Manually कैसे करे।

Step 4 – अब हमारे सामने एक Voucher Type Alteration की विंडो Open होगी।

Tally Prime मे Journal Voucher Number को Manual कैसे करे।

जिसमे हमे Method of Voucher Numbering ऑप्शन मे Manual ऑप्शन को सिलैक्ट करना है। तथा विंडो को save कर देना है। 

अब हम Journal Voucher नंबर को हाथ से भी लिख सकते है।

Tally Prime मे Data Path कैसे Change करे।

Tally Prime मे Journal Report कैसे देखे। 

दोस्तो Tally Prime मे हम Journal Entry देखने के लिए आप Journal Registere पर जा सकते हैं। जिसके लिए आप को निम्न Step Follow करना है।

Step 1 – सबसे पहले हमे Tally Prime के Gateway of Tally स्क्रीन से Display More Reports option पर Enter प्रैस करना है।

Step 2 – जिसके बाद Account Books option पर Enter प्रैस करना है।

20 Most Useful Shortcut key Tally Prime in Hindi

Step 3 – अब हमे Journal Registere option पर Enter प्रैस करना है।

Tally Prime मे Journal Report कैसे देखे। 

जिससे हमारे सामने Journal Registere open हो जायगा।

Journal Voucher मे नरेशन कैसे Add करे।

How to write narration in Journal Voucher – दोस्तो आप Tally Prime मे Journal Voucher की एंट्री करते समय किसी भी Ledger के ठीक नीचे अलग से Narration Add कर सकते है। ताकि भविष्य मे हमे याद रह सके की हमने Journal Entry किस कारण की थी। 

Journal Entry मे Narration option को  Add करने के लिए हम निम्न Steps को फॉलो करेगे।

1. Gateway of Tally >> Alter >> Voucher Types >> type or select >> Journal >> and press Enter.

2. अब हमे Voucher Type Alteration की विंडो से Provide narration for each ledger in voucher ऑप्शन को Yes करना है।

Tally Prime F11 Features in Hindi

How to write narration in Journal Voucher

जिससे हमे Journal Entry करते समय किसी भी Ledger के नीचे Narration का ऑप्शन दिखाई देगा।

Conclusion

नमस्कार दोस्तो उम्मीद करता हु। की आप को मेरा लेख बहुत पसंद आया होगा। जिसमें मेने आप को बहुत ही आसान भाषा मे बताया कि Tally Prime मे Journal Entry कैसे करे। दोस्तों यदि आप को इस लेख में किसी बात को समझने मे परेशानी होती है। तो आप मुझे Comment Box मे पूछ सकते हैं। तथा इस लेख को Social Network जैसे – WhatsApp, Instagram, Facebook, Twitter आदि के माध्यम से अपने दोस्तो मे Share जरूर करे। ताकी अन्य लोगों को भी Accounting से संबधित सभी प्रकार की जानकारी समय -समय पर मिलती रहे।

धन्यवाद………. 

Tally Prime मे Sale Entry कैसे करे। GST के साथ

Tally Prime मे Purchase Entry कैसे करे।

Tally Prime मे Receipt Entry कैसे करे।

Tally Prime मे Payment Entry कैसे करे।

2 thoughts on “Tally Prime मे Journal Entry कैसे करे। पूरी जानकारी”

Leave a comment

error: Content is protected !!