Petrol Expenses Journal Entry in Hindi 2023

नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट मे आज हम सीखेंगे की Petrol Expenses की Journal Entry कैसे करे। दोस्तों आप ने देखा होगा कि बहुत सी Company मे Travelling के लिए Bike व Car जैसे वाहन का उपयोग किया जाता है। जिसमें लगने वाले पेट्रोल का खर्चा Company द्वारा चुकाया जाता है। अब सवाल आता है कि इस Petrol Expenses की Journal Entry Accounts Book मे कैसे करे। जिसकी सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट मे बतायी गयी है।

Petrol Expenses Journal Entry in Hindi

Petrol Expenses क्या है।

जब Company द्वारा एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए किसी वाहन का उपयोग किया जाता है। तो उसमे लगने वाले पेट्रोल खर्च को Petrol Expenses कहते हैं।

Petrol Expenses एक Indirect Expenses होता है। जिसे Profit and Loss Account के Debit Side मे दर्शाया जाता है।

अकाउंटिंग का ऑनलाइन टेस्ट दे। टैलि प्राइम का ऑनलाइन टेस्ट दे।

Petrol Expenses की Journal Entry कैसे करे।

जब हम किसी वाहन मे पेट्रोल या डीजल भराने जाते है। तो ज़्यादातर Payment Cash ही करते है। परंतु कभी-कभी हम Petrol Expenses का Payment QR Code और POS मशीन से भी कर देते है। ऐसे मे सवाल आता है। की Petrol Expenses की Journal Entry कैसे करे। 

इसलिए दोस्तों आज हम Petrol Expenses की Journal Entry Cash और Bank दोनों माध्यम से सीखने वाले है।

Cash Payment से Petrol Expenses की Journal Entry कैसे करे।

1000 रु का नगद पेट्रोल भराया।

DateParticularL/FDebit AmountCredit Amount
19-11-2023Petrol Expenses A/c Dr. 1000 
To Cash A/c  1000
 (पेट्रोल खर्च का नगद भुगतान किया।)   

Cash Payment की स्थिति में Journal Entry के नियम। 

1. Cash Petrol Expenses की स्थिति में दो खाते प्रभावित होते हैं।

(I) Petrol Expenses Account, (II) Cash Account

2. Petrol Expenses Business का एक Indirect Expenses है। और सभी Expenses पर Nominal Account के नियम लागू होते हैं।

सभी हानि और खर्च डेबिट 

सभी लाभ और आय क्रेडिट 

चुकी Petrol Expenses एक Expenses है। इसलिए Petrol Expenses Debit होगा।

3. Petrol Expenses का Payment Cash किया गया है। और Cash Account Real Account (वास्तविक खाता) के अंतर्गत आता है। जिसका नियम है।

जो आये उसे डेबिट 

जो जाये उसे क्रेडिट

चुकी Cash हमारे पास से जा रही है। इसलिए Cash Account Credit होगा।

Bank Payment से Petrol Expenses की Journal Entry कैसे करे।

UPI से 1000 रु का पेट्रोल भरा। 

DateParticularL/FDebit AmountCredit Amount
19-11-2023Petrol Expenses A/c Dr. 1000 
To Bank A/c  1000
 (Bank से पेट्रोल खर्च का भुगतान किया।)   

Bank Payment की स्थिति में Journal Entry के नियम। 

1. बैंक से Petrol Expenses का Payment करने पर दो खाते प्रभावित होते हैं।

(I) Petrol Expenses Account

(II) Bank Account

2. Petrol Expenses Business का एक Indirect Expenses (अप्रत्यक्ष खर्च) है। और सभी Expenses पर Nominal Account के नियम लागू होते हैं।

सभी हानि और खर्च डेबिट 

सभी लाभ और आय क्रेडिट

चुकी Petrol Expenses एक खर्च है। इसलिए Petrol Expenses Debit होगा।

3. Petrol Expenses का Payment Bank से किया गया है। और Bank Account एक Personal Account (व्यक्तिगत खाता) के अंतर्गत आता है। जिसका नियम है।

पाने वाला डेबिट, देने वाला क्रेडिट

चुकी Bank रुपया दे रहा है। इसलिए Bank Account Credit होगा।

Tally Prime मे Petrol Expenses की Entry कैसे करे।

टैलि प्राइम मे पेट्रोल खर्च की एंट्री निम्न प्रकार की जाती है। 

Tally Prime मे Petrol Expenses की Entry कैसे करे।

Conclusion

नमस्कार दोस्तो उम्मीद करता हु। की आप को मेरा लेख बहुत पसंद आया होगा। जिसमें मेने आप को बहुत ही आसान भाषा मे बताया कि Hotel Expenses की Journal Entry कैसे करे। दोस्तों यदि आप को इस लेख में किसी बात को समझने मे परेशानी होती है। तो आप मुझे Comment Box मे पूछ सकते हैं। 

धन्यवाद………

इन्हे भी पढे : –

1. यात्रा खर्च की जर्नल एंट्री कैसे करे।
2.फर्नीचर खरीदी की जर्नल एंट्री कैसे करे।
3.आहरण की जर्नल एंट्री कैसे करे।
4.किराया चुकाया की जर्नल एंट्री कैसे करे।
5.उधार माल खरीदा की जर्नल एंट्री कैसे करे।

 

Leave a comment

error: Content is protected !!