एमएस एक्सेल क्या है और इसकी विशेषताएं 2024

दोस्तो जब भी Computer सीखने की बात आती है। तो सबसे पहले हमे Ms Excel सीखने की सलाह दी जाती है। ताकि आप Computer मे Advance तरीके से कार्य कर सके। इसलिए दोस्तो इस पोस्ट मे आज हम सीखेगे की Ms Excel क्या है। 2024 तथा Ms Excel के कार्य क्या है।

दोस्तो आज के समय मे हमारा विश्व इतनी उन्नति कर चुका है। की हर क्षेत्र मे छोटे – छोटे कार्यालयो से लेकर बड़ी – बड़ी कंपनियो तक किसी भी स्थान पर कम्प्युटर के बिना कार्य कर पाना असंभव है ऐसे मे यह आवश्यक है की हमे कम्प्युटर मे चलाये जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण सोफ्टवेरयर जैसे एमएस वर्ड , एमएस एक्सेल , टैली आदि की सम्पूर्ण जानकारी हो । तो आज हम आपको बताएगे की एमएस एक्सेल क्या है।

एमएस एक्सेल क्या है और इसकी विशेषताएं
एमएस एक्सेल क्या है और इसकी विशेषताएं

एमएस एक्सेल क्या है। 2024

एक्सेल यह कम्प्युटर मे चलाये जाने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण सोफ्टवेयर है। जिसे माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल कहा जाता है। इसमे A से लेकर XFD तक कॉलम  एवं  1 से लेकर 1048576 रॉ  होते है। तथा कॉलम  एवं रॉ  से मिलकर जो छोटे बॉक्स होते है । उन्हे सेल कहा जाता है।

प्रत्येक सेल मे डाटा एंटर किया जाता है। इसमे हम विभिन्न प्रकार के गणितीय कार्य कर सकते है। जैसे की जोड़ना, घटाना, गुणा, भाग आदि कार्य कर सकते है । तथा साथ ही हम विभिन्न प्रकार के गणितीय डेटाबेस , मार्कशीट , इनपुट टेबल आदि भी तैयार कर सकते है।

इसमे पहले से ही तीन शीट मौजूद होती है। तथा अधिक शीट प्राप्त करने के लिए हम शीट पर क्लिक कर सकते है तथा शीट पर राईट क्लिक करके उसे डिलीट भी कर सकते है। दूसरे शब्दो मे कहा जाए तो यह एक स्मार्ट एप्लीकेशन है। जिसके द्वारा हम कठिन से कठिन कार्य कम समय मे सफलतापूर्वक कर सकते है। 

इन्हे भी पढे :-

एमएस एक्सेल की विशेषताएं 2024

एमएस एक्सेल की कई विशेषताएं है। जिसे हम बहुत से कार्यों के लिए उपयोग कर सकते हैं जैसे कि

Home

इसके अंतर्गत हम Text को कई प्रकार से एडिट कर सकते हैं। जैसे कि Text को कलर बदलना, Text का आकार बढ़ाना, घटना Text के चारों ओर बॉर्डर लगाना Text को Cut, Copy, Paste करना तथा Text को प्रतिशत, दशमलव आदि में बदलना तथा जोड़ना घटाना गुणा भाग एवं शर्ट एसेंडिंग तथा डिसेंडिंग एवं फिल्टर जैसे कई विकल्पों का चयन करके Text को एडिट किया जा सकता है।

Insert

इसके अंतर्गत हमें प्वाइंट टेबल, डाटा टेबल, क्लिप आर्ट, पिक्चर्स शेप्स, स्मार्ट आर्ट, हाइपरलिंक, हेडर एंड फूटर, तथा Word Art जैसे कई विकल्पों का चयन कर सकते हैं। एवं हमारे स्प्रेडशीट डाटा को सुंदर एवं आकर्षित बना सकते हैं।

Page Layout

इसके अंतर्गत हमें पेज को एडिट करने के कई विकल्प मिलते हैं जैसे Margins, Orientation, Size, Print Area, Background Print, Title जिसे कई विकल्प मिलते हैं जिसकी सहायता से हम पेज एडिटिंग तथा पेज सेटअप कर सकते हैं

Formula’s

इसके अंतर्गत हमें फंक्शन लाइब्रेरी, डिफाइन नेम, फार्मूला, ऑडिटिंग, कैलकुलेशन आदि जिससे कि हम जोड़ना, घटाना, गुणा, भाग इत्यादि गणित कार्य तथा फार्मूला से संबंधित सभी कार्य कर सकते हैं

Data

इसके अंतर्गत हमे Get External Data, Connection, Sort & Filter, Data Tool, Outline जैसे कई विकल्प मिलते हैं। जिनकी मदद से हम Data को विभिन्न प्रकार से Manage कर सकते हैं।

Review

इसके अंतर्गत हमे Proofing, Comments, Data Change, जैसे कई विकल्प मिलते हैं। जिसके द्वारा हम बनाई गई Sheet मे हुई स्पेलिंग Mistake तथा अन्य गलतीयो को देख कर उन्हें ठीक कर सकते हैं।

View

इसके अंतर्गत हमे Work Book View, Show/Hide, Zoom, Windows, Micros जैसे कई विकल्प मिलते हैं। जिसके द्वारा हम तय कर सकते हैं। की हमारी Spreadsheet किस तरह की होना चाहिए एव उसमे Data कितना व किस प्रकार दिखाई देना चाहिए।

इन्हे भी पढे :-

एम एस एक्सेल के कार्य 2024

दिए गए आर्टिकल पर जो जानकारी है वह एक्सेल को समझने के लिए पर्याप्त है किंतु अब हम आपको कुछ विशेष व महत्वपूर्ण बिन्दु बताएगे। जिनका प्रतिदिन उपयोग किया जाता है।

Auto Sum – इसके द्वारा एक से अधिक संख्याओं को आपस में जोड़ने का कार्य किया जाता है

Border – इसके द्वारा किसी सेल के चारों ओर बॉर्डर बनाई जा सकती है।

Filter – इसके द्वारा हम किसी कॉलम तथा उसमें लिखी विशेष वस्तुओं को छाटने का कार्य करते है

Fill Colors – इसके द्वारा हम किसी सेल में कलर भर सकते हैं

Font Colors – इसमे द्वारा हम Cell मे लिखे अक्षरो का Color Change कर सकते है।

Formula Bar – इसके द्वारा कर्सर जिस सेल मे है। उस सेल मे लिखा हुआ अक्षर दिखाई देता है।

Percent Style – इसके दारा सेल मे लिखे अक्षरो को प्रतिशत मे लाया जा सकता है।

Comma Style – इसके द्वारा सेल मे लिखे अंको क दशमलव मे लाया जा सकता है।

Increase Decimal – इसके द्वारा हम दशमलव मे लिखे स्थान को बढ़ाते है।

Decrease Decimal – इसके द्वारा हम दशमलव मे लिखे स्थान को कम करते है।

Name Box – इसके द्वारा यह पता लगाया जा सकता है, की कर्सर किस स्थान पर है।

Merge & Center – इसके द्वारा दो या दो से अधिक सेल को एक साथ किया जा सकता है।

Unmerge Cell – इसके द्वारा जुड़े हुई सेल को अलग किया जा सकता है।

Sort Ascending – इसके द्वारा सेल मे लिखा गया डाटा अल्फ़ाबेटिक तरीके से जमाया जा सकता है।

Sort Descending – इसके द्वारा सेल मे लिखे अल्फ़ाबेटिक डाटा को रिवर्स किया सकता है।

Increase Indent – इसके द्वारा सेल मे लिखा शब्द पीछे हो जाता है।

Decrease Indent – इसके द्वारा सेल मे लिखा शब्द आगे बढ़ जाता है।

यह दिये गए निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिन्दु जिनका हमारे द्वारा प्रतिदिन उपयोग किया जाता है। अब हम आप को कुछ ऐसे महत्वपूर्ण बिन्दु बताएगे। जिनका उपयोग हम सूत्रो के द्वारा कर सकते है।

सूत्र :- = ( ) + Enter 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Cell किसे कहते है।

Row और Column से बनने वाले एक खाने को Cell कहते है।

MS Excel मे Cell की संख्या कितनी होती है।

एक वर्कशीट में Cell की संख्यां 17,17,98,69,184 होती है।

MS Excel मे Row की संख्या कितनी होती है।

एक वर्कशीट में Row की संख्यां 10,48,576 होती है।

Excel मे Column की संख्या कितनी होती है।

एक वर्कशीट में Column की संख्यां 16,384 होती है।

एम एस एक्सेल का File Extension क्या होता है।

By Default File Extension “.xlsx”

एम एस एक्सेल मे By Default कितनी वर्कशीट बनी होती है।

तीन – Sheet1, Sheet2, Sheet3

MS Excel File का Extension क्या होता है। 

एमएस एक्सेल का Default File Extension “.xlsx” होता है। अर्थात जब भी हम किसी Excel File को Save करते है। तो उसके लास्ट मे “.xlsx” लिखा होता है।

दोस्तो यदि आप MS Excel का Basic Knowledge प्राप्त करना चाहते है। तो आज मे आप के साथ एक Video Share कर रहा हु। जिसे देख कर आप आसानी से Microsoft Excel सीख सकते है। 

Conclusion

नमस्कार दोस्तो उम्मीद करता हु। की आप को मेरा लेख बहुत पसंद आया होगा। जिसमें मेने आप को बहुत ही आसान भाषा मे बताया कि एमएस एक्सेल क्या है और इसकी विशेषताएं क्या है। दोस्तों यदि आप को इस लेख में किसी बात को समझने मे परेशानी होती है। तो आप मुझे Comment Box मे पूछ सकते हैं। 

धन्यवाद……….

इन्हे भी पढे :- 

1.Marg Software क्या है। Download and Install in Hindi
2.Tally Terminology in Hindi | Basic Accounting Terminology
3.Busy Software Shortcut Key PDF Download in Hindi 
4.Tally Prime Full Course Pdf Free Download in Hindi
5.Busy Accounting Software क्या है।

Leave a comment

error: Content is protected !!