Sales Invoice Configuration in Tally Prime in Hindi

नमस्कार दोस्तो इस पोस्ट मे आज हम Tally Prime मे Sales Invoice Configuration Setting करना सीखेगे। दोस्तो पिछली पोस्ट मे हमने Tally Prime से Sale Invoice Print करना सीखा था। तब से बहुत से Friends का कहना है। की हमे Sir हमे Tally मे Sales Invoice Configuration करना भी सिखाइए। ताकि हम Tally मे Sale Voucher को Advance Level पर Used कर सके। इसलिए दोस्तो आज हम टैलि मे Step by Step Sales Invoice Configuration Setting करना सीखेगे।

Sales Invoice Configuration Setting kya hai

Tally मे Sales Invoice Configuration Setting एक Advance Voucher Setting होती है। जिसका उपयोग Sales Voucher मे अतिरिक्त Features को Add करने के लिए किया जाता है। ताकि हम अपनी सुविधा के अनुसार सेल्स वाउचर का उपयोग कर सके।

Sales Invoice Configuration in Tally Prime in Hindi

Sales Voucher Configuration Setting कैसे करे। 2023

Tally Prime के Sales Voucher मे Advance Setting करने के लिए हम निम्न Steps Follow करेगे।

1. सबसे पहले हमे Tally Prime के Gateway of Tally से Voucher Option पर Enter Press करना है।

2. अब हम Sales Voucher को Select करने के लिए F8 Shortcut Key का उपयोग करना है।

3. Sales Voucher को Select करने के बाद हमे Keyboard से F12 Key Press करना है। जिससे हमारे सामने एक Configuration की विंडो open होगी। जिसमे हमे Sales Voucher को Advance Level पर Used करने के लिए बहुत सारे Features दिखाई देगे। जिसके बारे मे नीचे Details मे बताया गया है।

F12 Configurations for Sales Voucher

दोस्तो यदि आप Tally Prime मे Sale Invoice बनाते समय किसी अतिरिक्त Feature को Add करना चाहते है। तो आप को Sale Voucher पर Keyboard से F12 Key प्रैस करना है। जिससे आप के सामने एक Configurations की विंडो Open होगी। जिसमे आप अपनी आवश्यकता ऑप्शन को Yes कर सकते है।

Sales Invoice Configuration in Tally Prime in Hindi

1. Provide Buyer details – यदि आप आप के Sale Bill मे Buyer और Consignee Party अलग-अलग है। तो इस ऑप्शन को येस करना है।

2. Provide Dispatch, Order, and Export details – यदि आप Sale Bill मे Party की Dispatch, Order और Export details आदि जानकारी डालना चाहते है। तो इस ऑप्शन को Yes करना है।

3. Select common Ledger Account for Item Allocation – यदि आप प्रत्येक Item के लिए अलग-अलग Sale Ledger Create करना चाहते है। तो इस ऑप्शन No करे। अन्यथा इसे Yes ही रहने दे।

4. Use default Bill-wise details for Bill Allocation – इस ऑप्शन के द्वारा आप Bill को आरोही क्रम मे सेट कर सकते है।

5. Provide Additional Descriptions for Ledgers – यदि आप Sale मे किसी खाते (Ledger) को Add करते है। तो आप इस ऑप्शन के द्वारा उसका विवरण (Descriptions) लिख सकते है। जैसे – Sale Bill मे उस Ledger को Add करने का क्या कारण है।

6. Provide Additional Descriptions for Stock Items – यदि आप Sale Bill मे Stock Item के विवरण (Descriptions) को Add करना चाहते है। तो इस ऑप्शन को Yes करना है।

7. Warn on negative Stock Balance – यदि आप की Company मे किसी Stock Item का Balance Negative अर्थात माइनस मे जा रहा है। तो इस ऑप्शन के द्वारा Sale Bill बनाते समय एक पॉप अप विंडो प्रदर्शित हो जाती है।

8. Use Voucher No. as Bill Reference for Bill Allocation – इस ऑप्शन के द्वारा आप Voucher No. और Bill Reference No. को एक समान सेट कर सकते है।

9. Modify all fields during voucher entry – Sale Bill के सभी Fields को सुधारने के लिए इस ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है।

10. Select Cost Centre/Class – यदि Sale Bill बनाते समय यदि हमने किसी अतिरिक्त Ledger को Add किया है। तो इस ऑप्शन के द्वारा हम उस Ledger के लागत केंद्र विवरण (Cost Center) को आसानी से ज्ञात कर सकते है।

11. Use Expired Batches for Stock Items – यदि हमारी Company मे किसी Stock Item की Batches Expire हो गयी है। तो Sale Bill मे Stock Item को सिलैक्ट करते समय Expire Batches अलग से दिखाई देती है।

12. Show Batches with Zero Quantity – इस ऑप्शन के द्वारा आप Zero Quantity वाले Item Batches को भी प्रदर्शित कर सकते है।

13. Provide Reference No. and Date – यदि आप Sale Voucher मे Reference No. और Date प्रदर्शित करना चाहते है। तो हमे इस ऑप्शन को Yes करना है। यह Reference No. और Date हमे Sale Invoice के नीचे दिखाई देते है।

14. Skip the Date field during voucher creation – यदि आप Sale Bill बनाते समय कर्सर सीधे Date ऑप्शन पर देखना चाहते है। तो इस ऑप्शन को No करना है।

15. Warn when Voucher No. exceeds 16 characters – यदि Sale Voucher No. की संख्या 16 अंको से अधिक की हो जाती है। तो हमे एक चेतावनी मेसेज प्रदर्शित होता है।

16. Show Turnover from selected Party A/c – इस ऑप्शन के द्वारा हम Sale Bill की Entry करते समय Party का Total Turnover प्रदर्शित कर सकते है।

17. Show Current Balance of Ledgers – इस ऑप्शन के द्वारा हम Sale Bill की Entry करते समय Sale Ledger का Total Current Balance प्रदर्शित कर सकते है।

18. Show Balances as on Voucher date – Sale Bill बनाने की Date तक Party के खाते का Balance देखने के लिए इस ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है।

19. Show final Ledger Balance – Sale Bill बनाते समय Party का Final Closing Balance प्रदर्शित करने के लिए इस ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है।

20. Consolidate quantity of Stock Items with same rate – Sale Bill मे समान Stock Item की मात्रा को एक साथ प्रदर्शित करने के लिए इस ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है।

21. Show Compound Unit based on Rate – यदि आप Sale Bill मे Rate के आधार पर Compound Unit को अलग के Show करना चाहते है। तो इस ऑप्शन को Yes करना है।

22. Show details of Compound Unit – Bill मे Compound Unit की सम्पूर्ण Details प्रदर्शित करने के लिए इस ऑप्शन को Yes करना है।

23. Use Standard Selling/Last Sold Rate for Items with no Price List – यदि हमारे Stock Item के लिए कोई Rate List नही है। तो अंतिम Bill के Item Rate को Sale Bill को Show करने के लिए इस ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है।

24. Provide Marks or Container No. – यदि आप किसी Item के Container No. या Marks की Details डालना चाहते है। तो इस ऑप्शन को Yes करना है। जिससे Sale Bill मे Item के नीचे एक Marks ऑप्शन प्रदर्शित हो जाता है।

25. Provide No. of Packages – यदि आप किसी Item के No. of Packages अर्थात Item की संख्या की Details डालना चाहते है। तो इस ऑप्शन को Yes करना है। जिससे Sale Bill मे Item के नीचे एक No. of Packages ऑप्शन प्रदर्शित हो जाता है।

26. Use default Bank Allocations – यदि माल की बिक्री Bank Chaque से हो रही है। तो हम Sale Bill बनाते समय Default Bank Details को सेट कर सकते है।

27. Calculate Tax on Current Subtotal (else calculations are on inventory total only) – यदि यह ऑप्शन Yes है। तो आप के Bill मे लगने वाले Tax की गणना केवल वस्तु के मूल्य पर होती है। ना की Sale Bill मे लगने वाले किसी अतिरिक्त Discount  और Charges को घटाने और जोड़ने के बाद आने वाली राशि पर।

28. Modify Tax Rate details of GST – इस ऑप्शन के द्वारा आप Sale Bill मे लगने वाले GST Rate को अपने से Change कर सकते है।

Conclusion

नमस्कार दोस्तो उम्मीद करता हु। की आप को मेरा लेख बहुत पसंद आया होगा। जिसमें मेने आप को बहुत ही आसान भाषा मे बताया कि  Sales Invoice Configuration in Tally Prime in Hindi क्या है। दोस्तों यदि आप को इस लेख में किसी बात को समझने मे परेशानी होती है। तो आप मुझे Comment Box मे पूछ सकते हैं। 

धन्यवाद………

इन्हे भी पढे : –

Leave a comment

error: Content is protected !!