Tally Prime मे Ledger Alter कैसे करे।

नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट मे आज हम Tally Prime मे Ledger Alter करना सीखेगे। दोस्तों जब हम Tally मे कार्य करना शुरू करते हैं। तो सबसे पहले हम Ledger Create करते हैं। परन्तु कभी-कभी Ledger Create करते समय हम जल्दी-जल्दी में कुछ जानकारी डालना भूल जाते हैं। या फिर गलत जानकारी डाल देते हैं। ऎसे में हमारे सामने प्रश्न आता है। की हम उस खाते को कैसे सुधारे अर्थात Ledger Alter कैसे करे। तो दोस्तों इस पोस्ट मे आज हम इस Problem को Solve करने वाले है।

Tally Prime मे Company को Alter कैसे करे।

Ledger Alter क्या है।

Ledger Alter से आशय Tally मे बनाये गये खाते को सुधार करने से होता है। Ledger Alteration की आवश्यकता हमे तब होती है। जब हम Ledger बनाते समय कोई जानकारी जैसे :- GST No., Address, PAN No. Ledger Group आदि गलत Fill up कर देते हैं। तब हम Tally मे Ledger को Alter करते हैं।

जैसे हमने किसी पार्टी का Ledger Cretae किया है। परंतु जब हमे ज्ञात हुआ की हमने पार्टी के Ledger मे गलत एड्रैस Fill up कर दिया है। तो ऐसी स्थिति मे हम उस Ledger को Alter कर New एड्रैस update करेगे। 

Tally Prime में Sale bill का PDF कैसे बनाए।

How to Ledger Alter in Tally Prime 

तो चलिए दोस्तों अब हम Tally Prime मे Ledger को Step by Step Alter करना सीखते है।

Step 1 : सबसे पहले हमे Tally Prime को open करना है। 

Step 2 : अब हमे Tally Prime के Gateway of Tally पर एक Alter Name का ऑप्शन दिखाई देगा। जिस पर हमे Enter Press करना है।

आप चाहें तो Keyboard से सीधे A बटन भी प्रैस कर सकते हैं।

tally ledger alter in hindi

Step 3 : चुकी अभी हम Ledger को Alter करना सीख रहे है। इसलिए हमे Ledger ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है।

ledger alteration

Step 4 : अब हमारे सामने एक Master Alteration की List open होगी। जिसमें हमे Tally Prime मे बनाये हुए सभी Ledgers (खाते) दिखाई देगे।

Step 5 : List से हमे उस Ledger पर Enter प्रैस करना है। जिसे हम Alter या सुधार करना चाहते हैं।

यदि आप को Ledger को खोजने मे परेशानी होती है। तो आप Search Box मे उसका नाम लिख सकते हैं।

master alteration in tally prime

Step 6 : अब हमारे सामने एक Ledger Alteration की विंडो open होगी। जिसमें हमारे द्वारा Fill up की हुई। सभी जानकारी दिखाई देगी।

अब हमे Ledger मे अपनी आवश्यकता सुधार (Alter) कर Enter प्रैस करते हुये Ledger को Save कर देना है। 

आप चाहे तो Ledger को Save करने के लिए Shortcut Key Ctrl+A का भी प्रयोग कर सकते है। 

ledger alter windo Ctrl+a

अब हमारा Ledger Finally Save हो जायगा। 

Conclusion

नमस्कार दोस्तों उम्मीद करता हू। की आप को मेरा पोस्ट बहुत पसंद आया होगा। जिसमें मैंने आप को बहुत ही आसान Steps मे बताया कि आप  Tally Prime मे Ledger को Alter कैसे कर सकते है। यदि आप को इस पोस्ट मे किसी बात को समझने मे परेशानी होती है। तो आप मुझे Comment Box मे पूछ सकते हैं। और दोस्तों पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से शेयर करे। ताकी अन्य लोगों को भी Accounting और Tally से संबंधित नई-नई जानकारी मिलती रहे।

धन्यवाद……….

Tally क्या है और Accounting के लिए Tally ही क्यों सीखे।

Tally मे company बनाना, सुधार करना और डिलीट करना।

Tally में GST Enable कैसे करे |

Tally मे Pendrive से Data कैसे चलाए।

Leave a comment

error: Content is protected !!