Tally Prime मे TCS Entry की पूरी जानकारी। Sale Bill मे Automatic TCS कैसे लगाये।

नमस्कार दोस्तो इस पोस्ट मे आज हम Tally Prime मे TCS Entry की पूरी जानकारी। Sale Bill मे Automatic TCS कैसे लगाये। के बारे मे जानकारी प्राप्त करेगे। दोस्तो पिछले पोस्ट मे हमने TDS Entry in Tally Prime के बारे मे जाना था। तभी से मुझे बहुत से फ्रेंड्स के कमेंट आ रहे है। की Sir हमे TCS Entry in Tally Prime के बारे मे भी हमे जानकारी प्राप्त करना है। इसलिए दोस्तो आज मे आप को Tally मे TCS की Entry बताने वाला हु। 

Tally Prime मे TCS Entry की पूरी जानकारी

Read More :-

TCS क्या है।

TCS का पूरा नाम Tax Collected at Source होता है। जिसका हिन्दी अर्थ ‘स्त्रोत पर एकत्रित किया जाने वाला कर’ है। जब Company किसी व्यक्ति को Payment करती है। तो उसका एक निश्चित दर से TCS काट लेती है। तथा इसे बाद मे सरकार के पास जमा कर दिया जाता है। Company द्वारा इसका एक सर्टिफिकेट भी जारी किया जाता है।

टीसीएस एक अप्रत्यक्ष कर (Indirect Tax) होता है। जिसे सरकार द्वारा स्त्रोत पर वसूला जाता है। सरकार ने 1 अक्टूबर 2020 को माल की बिक्री से संबंधित TCS का नया Rules जारी किया है। आयकर की धारा 206(1H) के अंतर्गत यदि किसी व्यापारी की Sales यानि एक वर्ष की कुल बिक्री 10 करोड़ से ऊपर है। तो उसे अगले वर्ष अपने क्रेताओ से माल बिक्री के सम्बंध मे 50 लाख से ऊपर प्राप्त होने वाली राशि पर 0.10% की दर से TCS वसूल करना होगा।

जैसे :- किसी व्यापारी की Sales Final Year 2022-2023 मे 10 करोड़ से ऊपर है। तो उसे 1 अप्रैल 2023 से बेचे जाने वाले माल के सम्बंध मे 50 लाख से ऊपर प्राप्त Payment पर 0.10% की दर से TCS Collected करना होगा। इसे एक उदाहरण से समझते हैं।

माना ABC Company की Total Sale Final Year 2022-2023 में 11 करोड़ है। और ABC Company ने Ram को 70 लाख का Goods Sale किया है। जिसके बदले ABC Company को Ram से 60 लाख रू का Payment प्राप्त होता है। तो ऐसी स्थिति में ABC Company को 50 लाख छोड़कर 10 लाख पर Ram से TCS वसूलना है।

प्राप्त रुपये 60 लाख – छूट 50 लाख = 10 लाख पर TCS लगेगा।

10 लाख X 0.10% =1000 रू TCS

Sale Bill मे TCS on Sale Auto Calculate कैसे करे।

दोस्तों बहुत सी Company मे TCS को 50 लाख Payment प्राप्त होने के बाद वसूला जाता है। परन्तु ज्यादातर Company मे TCS को Sale Bill मे ही Add कर दिया जाता है। ताकी सामने वाली पार्टी Bill का Payment करते समय ही TCS का Payment भी कर दे।

परन्तु जब हम Tally Prime मे Sale Invoice Generate करते है। और GST Ledger के बाद TCS on Sale Ledger को Select करते हैं। तब TCS की Amount Automatic Calculate नहीं होती है। जिससे हमे बार-बार TCS को Menual तरीके से लिखना होता है।

दोस्तों आज मे आप को TCS on Sales की कुछ Settings बताने वाला हु। जिससे आप Sale Invoice बनाते समय ही TCS on Sale को Auto Calculate कर सकते हैं। तो चलिए दोस्तों सबसे पहले हम TCS on Sale का Ledger Create करना सीखते हैं।

Sale Bill मे TCS on Sale जोड़ने के लिए निम्न Steps Follow करे।

1. सबसे पहले हमे Tally Prime मे TCS Enable करना है।

Tally मे TCS Active करने के लिए हमे Gateway of Tally पर F11 Key Press करना है। तथा Right Side मे उपस्थित Enable Tax Collected at Source (TCS) ऑप्शन को Yes करना है।

Tally Prime मे TCS Enable कैसे करे

Read More :-

2. अब हमारे सामने एक Company TCS Collector Details की विंडो open होगी जिसमें हमे Company के TCS Registration Number से संबंधित जानकारी Fill up करना है। जैसा चित्र मे दिखाया गया है।

Company TCS Collector Details in hindi

जिससे हमारी Tally मे TCS Enable हो चुका है।

3. अब हमे एक Gateway of Tally से Create ऑप्शन पर जाना है। तथा TCS on Nature of Goods ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है।

नीचे दिए गए चित्र अनुसार TCS Nature of Goods का Ledger Create करना है। तथा Entry Press कर Save कर देना है।

TCS Nature of Goods

4. अभी जो हमने TCS on Sale का Ledger Create किया है। उसे हमे Sale से संबंधित सभी Ledgers मे Select करना है।

5. Sale in Mp के Ledger मे Select करेगे। नीचे दिए गए चित्र अनुसार

Read More :-

6. GST Ledger मे TCS on Sale Nature Ledger को Select करेगे। अभी हम Mp To Mp Sale Invoice Generate कर रहे हैं। इसलिए Output CGST और Output SGST Ledger मे TCS on Sale को Select करेगे। नीचे दिए चित्र में दिखाया गया है।

Output CGST Ledger

Output CGST Ledger

Output SGST Ledger

Output SGST Ledger

7. अब हमे Sale Bill मे TCS 0.10% Add करना है। इसलिए हम नीचे दिए गए चित्र अनुसार TCS का Ledger Create करेगे।

Sale Bill मे TCS 0.10% Add करना

8. Sale से संबंधित सभी Ledgers मे TCS on Sale Nature Select करने के बाद हम Party का New Ledger Create करेगे जिसे हम Goods Sales करना चाहते हैं।

9. New Ledger Create करने के लिए Gateway of Tally से Create ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है। तथा Ledger Option पर Enter प्रैस करना है।

10. Party का New Ledger Create करते समय हमे TCS को Applicable करना है तथा Individual/HUF – Resident ऑप्शन को Select करना है। जैसा चित्र मे दिखाया गया है।

TCS on Sale Nature in tally prime

Note :- Party का New Ledger Create करते Time PAN No. जरूर लिखे वरना Sale Bill बनाते Time TCS 1% के अनुसार Calculate होगा। क्योंकि हमने TCS on Sale Nature बनाते Time Without PAN TCS 1%लिखा है।

ऊपर दी गई सम्पूर्ण Process को पूरा करने के बाद हम Tally Prime मे Sale Bill Generate करना शुरू करेगे।

Read More :-

Sale Bill मे TCS कैसे लगाए।

Tally मे Sale Bill बनाने के लिए हमे निम्न Steps Follow करना है।

1. Sale Invoice Number :- सबसे पहले हमे Sale Invoice लिखना है।

2. Date :- F2 Key से हमे Sale Invoice की Date लिखना है।

3. Party Name :- हम जिस Party को Goods Sale कर रहे हैं। उस पार्टी का नाम Select करना है।

4. Sale Ledger – यहा पर हमे Item से संबंधित Sale Ledger Select करना है।

5. Item :- यहा पर हमे बेचे जाने वाले Item को Select करना है।

6. Quantity :- बेचे जाने वाले Item की संख्या लिखना है।

7. Rate :- यहा पर हमे हमे Item की Rate लिखना है।

8. Amount :- Quantity और Rate लिखने के बाद Item की Taxable Value अपने आप आ जायगी।

9. GST :- अभी हम Mp To Mp Goods Sale कर रहे हैं। इसलिए CGST और SGST Ledger को Select करेगे।

10. TCS 0.10% :- अभी हमने जो New Ledger TCS 0.10% Create किया था। उसे Select करना है। जिससे TCS Automatic Total Value पर Calculate हो जायगा।

TCS Automatic calculate kaise kare

इस प्रकार सभी जानकारी Fill up करने के बाद हम Sale Invoice को Save कर देगे।

Tally Prime me TCS Report Kaise Dekhe 

टैलि प्राइम मे टीसीएस रिपोर्ट देखने के लिए हमे निम्न स्टेप्स को फॉलो करना है। 

Gateway of Tally > Statutory Reports > TCS Report > From 27EQ 

Conclusion

नमस्कार दोस्तो उम्मीद करता हु। की आप को मेरा लेख बहुत पसंद आया होगा। जिसमें मेने आप को बहुत ही आसान भाषा मे बताया कि  Tally Prime मे TCS Entry की पूरी जानकारी। Sale Bill मे Automatic TCS कैसे लगाये। दोस्तों यदि आप को इस लेख में किसी बात को समझने मे परेशानी होती है। तो आप मुझे Comment Box मे पूछ सकते हैं। 

धन्यवाद………

इन्हे भी पढे : –

  1. Tally Prime क्या है। Tally Prime को Dowmload और Install कैसे करे।
  2. Tally Prime में Company कैसे बनाये।
  3. Tally Prime में Ledger कैसे बनाये।
  4. Tally Prime में Group कैसे बनाये।
  5. Tally Prime में Voucher Type कैसे बनाये।
  6. Tally Prime मे Stock Group कैसे बनाये।
  7. Tally Prime मे Unit कैसे बनाये।
  8. Tally Prime मे Stock Items कैसे बनाये।
  9. Tally Prime मे Godown कैसे बनाये।Tally Prime मे E invoice कैसे बनाये।
  10. Tally Prime मे Eway Bill कैसे बनाये।

Leave a comment

error: Content is protected !!