Tally Prime मे Daily Breakup Balance कैसे Check करे। 2023

नमस्कार दोस्तों इस आर्टिकल मे आज हम Tally Prime मे Daily Breakup Cash Balance Check करना सीखेंगे। दोस्तों यदि आप एक Tally User है। और आप को Tally Prime मे किसी Ledger, Cash या Bank का Negative Balance देखने में परेशानी आ रही है। अर्थात हमारा Cash Balance और Bank Balance किस Date को माईनस आ रहा है। तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पढ़ रहे हैं। जिसमें आज मे आप को Tally Prime मे नेगेटिव बैलेंस चेक करने की Process Step by Step बनाते वाला हु। इसलिए आप आर्टिकल को शुरू से End तक जरूर पढ़े।

Tally Prime मे Daily Breakup Balance कैसे Check करे।

Tally मे Daily Breakup Features क्या है।

Tally मे Daily Breakup एक ऐसा Feature है। जिसकी मदद से किसी खाते, Cash Book और Bank Balance को प्रतिदिन के Closeing Balance के साथ देखा जा सकता है।

जैसे यदि हमारे पास 1 जुलाई 2023 को Cash Balance 5000 रू है। और हमने 2 जुलाई 2023 को 7000 रू खर्च कर दिए। और फिर 3 जुलाई 2023 को Bank से 10000 रू Withdrawal किए। ऐसी स्थिति में 3 जुलाई 2023 को हमारा Cash Balance 8000 रू दिखाई देगा। परन्तु यदि हम Tally Prime मे Daily Breakup की मदद से Cash Balance Check करते हैं। तो 2 जुलाई 2023 को Cash Balance 2000 से Negative दिखाई देगा। जो कि Red Color मे show होगा। और Audit के समय इस Problems से बचने के लिए Tally मे Daily Breakup Features का उपयोग किया जाता है।

Read More :-

How to check negative cash balance in Tally prime

Tally मे Daily Breakup ऑप्शन का Used करने के लिए हमे निम्न Steps को Follow करना है।

1. सबसे पहले हमे Tally Prime को open करना है।

2. अब हमे Gateway of Tally पर Display More Reports ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है।

How to check negative cash balance in Tally prime

3. अब हमे Account Books ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है।

टैलि मे डेली बैलेन्स कैसे चेक करे

4. जिसके बाद हमे Cash/Bank Book (s) ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है। क्योंकि इस उदाहरण मे हम Cash in Hand को Daily Breakup के अनुसार देखना चाहते हैं।

cash balance check in tally prime

5. अब हमे उस Month को Select करना है। जिसे हम प्रतिदिन के शेष के अनुसार देखना चाहते हैं। आप चाहे तो Cash को Yearly भी Check कर सकते हैं।

 

6. Cash Book को open करने के बाद हमे Keyboard से Ctrl+H Key प्रैस करना है।

How to check daily cash balance in Tally prime

7. जिससे हमारे सामने एक List open होगी। List से हमे Daily Breakup ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है।

Shortcut key for daily breakup in tally prime

अब हमे हमारी Cash Book Daily Breakup Balance के साथ दिखाई देगी। जैसा – चित्र मे दिखाया गया है।

Cash Book Daily Breakup Balance

Conclusion

नमस्कार दोस्तो उम्मीद करता हु। की आप को मेरा लेख बहुत पसंद आया होगा। जिसमें मेने आप को बहुत ही आसान भाषा मे बताया कि  Tally Prime मे Daily Breakup Balance कैसे Check करे। दोस्तों यदि आप को इस लेख में किसी बात को समझने मे परेशानी होती है। तो आप मुझे Comment Box मे पूछ सकते हैं। 

धन्यवाद………

इन्हे भी पढे : –

  1. Tally Prime मे Price List कैसे बनायें
  2. Tally Prime मे Stock Category कैसे बनाये
  3. Tally Prime me Bank Reconciliation Kaise Kare
  4. Tally Online Test in Hindi Part 3 : Tally Mock Test
  5. Tally Prime Shortcut Keys and Tricks Pdf in Hindi

1 thought on “Tally Prime मे Daily Breakup Balance कैसे Check करे। 2023”

Leave a comment

error: Content is protected !!