GSTR 1 क्या है? GSTR 1 की सम्पूर्ण जानकारी हिन्दी में? 2023

नमस्कार दोस्तो इस पोस्ट मे आज हम सीखेगे की GSTR 1 क्या है तथा GSTR 1 कैसे फाइल किया जाता है। दोस्तो भारत मे जीएसटी लागू होने के बाद बहुत से व्यापारियो को GST Return फ़ाइल करने मे परेशानी हो रही है। इसलिए आज मे आप को GST के रिटर्न GSTR 1 की पूरी जानकारी हिन्दी मे देने वाला हु। ताकि आप जीएसटीआर 1 को आसानी से फ़ाइल कर सके। 

GST मे पंजीकृत सभी समान्य कारोबारियों को GSTR-1 Return फाइल करना जरूरी है। GST के वर्तमान नियमों के मुताबिक, अगर कोई व्यवसायी GSTR-1 Return नहीं फाइल करता है। उसे बाद के Return जैसे – GSTR-B, GSTR-9, GSTR-9C, आदि फाइल करने की अनुमति नहीं दी जायगी। हो सकता है एसे व्यवसायी को GST Department की और से किसी प्रकार का नोटिस भी आ जाये। इसलिये इस पोस्ट मे आज हम बात करेगे की GSTR 1 क्या है इसे कैसे भरा जाता है। इसलिए आप Post को शुरू से End तक जरूर पढ़े।

Tally Prime मे E invoice कैसे बनाये।

 

GSTR1 क्या है।

GSTR1 क्या है।

GSTR1 सरकार को Monthly और Quarterly Sales (बिक्री) की जानकारी देने के लिए तैयार किया गया एक Return है। जो उन सभी व्यापारियों को फाइल करना है। जिन्होंने GST (Goods and services Tax) के अंतर्गत मासिक और तीन माही/त्रैमासिक Registration कर रखा है।

यदि हम साधारण भाषा में कहें तो GSTR-1 में व्यापारी को 1 Month या 3 Month में होने वाली समस्त वस्तुओं और सेवाओं की बिक्री (Sale) की जानकारी सरकार को देना होती है। फिर चाहे महीने मे बिक्री हो या ना हो।

Tally Prime मे E invoice Report कैसे देखे।

Monthly GSTR1 किसे फाइल करना है।

यदि किसी व्यवसाय का Turnover (साल की कुल बिक्री) 1.50 करोड़ से ऊपर है। तो वह व्यवसायी GST के Normal Dealer के अंतर्गत आता है।

ऐसे व्यवसायी को GSTR-1 मासिक (Monthly) फाइल करना होता है।

Quarterly GSTR1 किसे फ़ाइल करना है।

यदि किसी व्यवसाय का Turnover (साल की कुल बिक्री) 1.50 करोड़ से कम है। तो वह व्यवसायी GST के अंतर्गत Composition Dealer के अंतर्गत Registration करा सकते हैं।

ऐसे व्यवसायी को GSTR-1 त्रैमासिक (Quarterly) फाइल करना होता है

Tally Prime मे Eway Bill कैसे बनाये।

GSTR 1 क्यो भरना है।

यदि कोई व्यवसायी GST के अंतर्गत पंजीकृत है। उन्हें अपने व्यवसाय मे होने वाली समस्त B2B Sale, B2C Sale, HSN Code Detail आदि की जानकारी सरकार को GSTR1 के माध्यम से देना अनिवार्य है। ताकी Tax चोरी करने वाले व्यवसायी पर नजर रखी जा सके। इसलिए प्रत्येक GST Registrar व्यवसायी को GSTR-1 भरना जरूरी है।

GSTR-1 कब फाइल करना है।

किसी व्यवसायी को GSTR 1 कब फाइल करना है। य़ह व्यवसायी के GST Registration टाइप पर निर्भर होता है।

यदि किसी व्यवसायी ने Composition Scheme के अंतर्गत Registration किया है। तो उसे 3 माह में एक बार GSTR1 फाइल करना है। जैसे –

जनवरी 2023 , फरवरी 2023 और मार्च 2023 के GSTR 1 की Due Date 13 अप्रैल होगी। जिसमें तीनों Month की Sale को दिखाना होगा।

यदि किसी व्यवसायी ने Regular Scheme के अंतर्गत Registration किया है। तो उसे 1 माह में एक बार GSTR1 फाइल करना है। जो अगले Month की 11 तारीख होगी। जैसे –

जनवरी 2023 के GSTR 1 की Due Date 11 फरवरी होगी।

Note :- सरकार किसी विशेष परिस्थिति में GSTR-1 की Due Date में परिवर्तन भी कर सकती है।

How to see only debit and credit entries in tally prime hindi me

किसे GSTR-1 File नहीं करना है।

GST के अंतर्गत कुछ ऎसे व्यवसायी भी है। जिन्हें GSTR-1 फाइल करने की आवश्यकता नहीं है।

1. Input Service Distributors (ISD)

2. Non-Resident Taxable Person

3. Taxpayer Liable to Deduct TDS

4. Taxpayer Liable to Collect TCS

GSTR 1 कैसे भरे?

दोस्तों अब तक हमने जीएसटीआर 1 क्या है तथा GSTR 1 से संबंधित अन्य सवालों के बारे में समझा। अब सवाल आता है। की क्या हम खुद से GSTR-1 को फाइल कर सकते हैं। तो इसका सीधा सा जबाव है। हाँ

आप खुद से भी किसी व्यवसाय या फर्म का GSTR-1 File कर सकते हैं। जिसके लिए आप के पास फर्म से संबंधित निम्नलिखित जानकारी होना चाहिए।

GSTR 1 File करने के लिए आवश्यक जानकारी

1. हमारे पास फर्म का GST का ID और Password होना चाहिये। ताकी हम GST Portal पर Login कर सके।

2. फाइल किए जाने वाले Month की Sale Report या Joson File ताकि उसे हम GST Portal पर Upload कर सके।

3. Digital Signature (DSC) या Registered Mobile No. ताकि हम OTP से GSTR 1 को Successful File कर सके।

आप GSTR-1 को Manually और JSON File Dono प्रोसेस से फाइल कर सकते हैं। Manually Process के अंतर्गत आप को GST Portal पर Sale Invoice की Details एक-एक कर के भरना होगी।

जबकि JSON File को आप GST Offline Tool या Tally Software के द्वारा Generate कर सकते हैं। य़हा पर मे आप को बताना चाहूँगा कि। आप GSTR-1 के लिए JSON File Tally से Generate करे।

यदि आप Tally से JSON File Generate करना सीखना चाहते हैं। तो आप मेरा ये पोस्ट जरूर पढ़े।

टैलि से JSON फ़ाइल कैसे जनरेट करे?

जीएसटीआर 1 कैसे फ़ाइल करे?

GSTR 1 फ़ाइल करने से पहले हम Tally Prime से एक JSON File Export करना सीखेगे। तथा उस JSON File के द्वारा जीएसटीआर1 फ़ाइल करेगे। 

1.  सबसे पहले हमे Tally Prime को open करना है।

2. Gateway of Tally से Display more Report ऑप्शन को Select करना है। 

जीएसटीआर 1 कैसे फ़ाइल करे?

3. अब हमे Statutory Reports ऑप्शन को Select करना है। 

जीएसटीआर 1 कैसे फ़ाइल करे?

4. अब हमे GST ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है।

gstr return in hindi

5.  जिसके बाद हमे GSTR 1 ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है। Alt+F2 key प्रैस कर GSTR 1 File करने वाले Month को Select करना है। 

6. अब हमे GSTR 1 की Screen से Export ऑप्शन पर भी क्लिक करना है। आप चाहे तो  Keyboard से Alt+E key भी प्रैस कर सकते है। 

Note :- JSON File Export करने से पहले GSTR-1 की Report से Mismatch ठीक कर ले। जिसमे लिए आप को ये ऑप्शन चेक करना है। 

1. Incomplete Information in HSN/SAC Summary (Corrections needed)

2. Uncertain Transactions (Corrections needed) 

How do I file a Gstr-1 file with JSON

7. अब हमे ड्रॉप डाउन लिस्ट से E-Return ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है। 

How do I create a JSON file

अब हमे Export की मे हमे निम्न जानकारी Fill up करना है।

अकाउंटिंग शब्दावली क्या है। Accounting Term

JSON FILE

File Format – JSON (Data interchange) ऑप्शन को Select करना है। 

Export to – Local Drive को Select करना है। 

Folder Path – JSON File Export करने वाले Path/जगह को Select करना है। 

File Name – इस ऑप्शन मे हमे कुछ Change नही करना है। 

File Name का Format कुछ इस प्रकार दिखाई देगा।

GSTR-1_23BVLXX1111G1Z1_Feb_2022-2023_json

Export HSN/SAC Summary –  GSTR 1 मे HSN Summary अपलोड करने के लिए इस ऑप्शन को Yes करना है। 

Export Document Summary – Documents Summary अपलोड करने के लिए Yes करना है। 

अब हमे Send ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है। जिससे हमारी JSON File Successfully Generate हो जाएगी।

How to export gstr 1 from tally prime in excel hindi me

json file kese upload kare

Note :- Tally Prime से JSON File Generate करने से पहले GSTR-1 की Report मे उपस्थिति सभी Error को ठीक कर ले। वरना आप को GST Portal पर Error का सामना करना पड़ सकता है। 

अब हम GSTR 1 की JSON File को GST Portal पर Upload कर जीएसटीआर 1 को फ़ाइल करना सीखेगे। 

8. सबसे पहले हमे GST Portal पर Login करना है।

How to export GSTR-1 from Tally prime to GST portal

9. अब हमे Service Menu से Return Deshbord ऑप्शन पर क्लिक करना है।

How can I get Gstr 1 report from Tally prime

10. GSTR-1 File करने वाले Financial Year, Quarter और Month को Select करना है। 

How to export GSTR-1 from Tally Prime in JSON file

How can I upload invoice from Tally to GST portal?

11. अब हमे GSTR 1 वाले Box से Prepare Offline ऑप्शन पर क्लिक करना है।

gstr 1 return file

12. Choose File option मे हमे Tally Prime से Export JSON File को Select करना है। 

How do I export Gstr 1 data from Tally to GST portal?

अब हमारी JSON File Portal पर Successfully अपलोड हों गयी है। 

13. JSON File Upload करने के 15 से 20 मिनट बाद हमे GSTR 1 Report को अच्छे से चेक कर लेना है। तथा Generate Summary ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

14. Summary Generate करने के बाद हमे Submit ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

15. जिससे हमारे सामने File Return का ऑप्शन दिखाई देगा। जिस पर हमे क्लिक करना है। 

16. अब हमे GSTR 1 फ़ाइल करने के लिए दो ऑप्शन दिये जायगे। File with DSC और File with EVC

Tally Prime मे Data Path कैसे Change करे।

अभी हम GSTR 1 को OTP के माध्यम से File करेगे। इसलिए File with EVC ऑप्शन पर क्लिक करेगे। जिससे हमारे GST पंजीकृत Mobile No पर एक OTP आयगा। 

17. अब हम OTP Fill up कर जीएसटीआर 1 को File कर देगे। 

GSTR 1 और GSTR 3B मे अन्तर

1. GSTR 1 Return मे केवल मासिक या त्रैमासिक बिक्री/Sale की जानकारी देनी होती है। जबकि GSTR-3B मे बिक्री/Sale और खरीदी/Purchase दोनों की जानकारी देनी होती है।

2. GSTR-1 फाइल करने की Due Date Next/अगले माह की 11 तारीख होती है। जबकि GSTR-3B फाइल करने की Due Date अगले माह की 20 तारीख होती है।

3. GSTR1 मे माह मे होने वाली Sales का संपूर्ण विवरण देना होता है। जबकि GSTR-3B मे Sales और Purchase की केवल Total दी जाती है।

4. जिस महीने मे कारोबार नहीं हुआ। उसकी जानकारी के लिए GSTR-1 और GSTR-3B दोनों Nil फाइल किए जाते हैं।

30 Most Useful Shortcut key Tally Prime in Hindi

GSTR1 Format

दोस्तों यदि आप को GST Portal पर खुद से GSTR-1 फाइल करने मे परेशानी होती है। तो आप अपने वकील या CA को GSTR 1 Format में अपनी Sales/बिक्री की जानकारी दे सकते हैं।

जिसके लिये आप को GST Portal से एक GST1 Format Download करना है। जो एक Excel File मे होगा।

GST1 Format Free DownloadClick Here

100 Journal Entries PDF in Hindi Download

GSTR 1 मे कौन – कौन सी Details देना है।

दोस्तों यदि आप ने GST Portal से GSTR 1 Excel Format Download कर लिया है। तो आप को इस Format मे निम्नलिखित जानकारी भरना है।

1. सबसे पहले हमे अपनी फर्म का नाम, GSTIN No., Month, साल आदि भरना है।

2. सभी B2B Supplier के Date, GSTIN No., फर्म का नाम, Gross Value , Taxbale Value, GST Rate, CGST, SGST या IGST Tax की Amount आदि जानकारी भरना है।

3. सभी B2C या Unregistered Supplier के GSTIN No., फर्म का नाम, Gross Value , Taxbale Value, GST Rate, CGST, SGST या IGST Tax की Amount आदि जानकारी भरना है।

4. फर्म में जारी किए जाने वाले सभी Debit Note की जानकारी भरना है।

5. फर्म में जारी किए जाने वाले सभी Credit Note की जानकारी भरना है।

6. यदि हमने पिछले Month के Sale Bill मे किसी प्रकार की त्रुटि की है। तो उसे Ammendment करने की जानकारी।

7. Sale किये जाने वाले सभी Items के HSN Code, Quantity, Unit, Rate, Gross Value, Taxbale Value, GST Amount आदि जानकारी भरना है।

8. यदि हमने पिछले Month GSTR 1 Let File किया है। तो उसकी पेनाल्टी, ब्याज, लेट फीस आदि की जानकारी भरना है।

9. माह में जारी किये जाने वाले Sale Bills की संख्या को लिखा जाता है। 

Indirect Expenses List PDF Download in Hindi

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. शून्य Sale/बिक्री होने पर भी GSTR-1 फाइल करना अनिवार्य है।

YES, यदि किसी माह में कोई बिक्री नहीं हुई है। तो भी हमे Nil GSTR-1 File करना अनिवार्य है।

2. यदि GSTR-1 में कोई Sale Bill गलत Upload हो जाये तो क्या करे।

यदि GSTR-1 फाइल हो जाने के बाद हमे Sale Invoice मे किसी प्रकार की त्रुटि का पता लगता है। तो हम उस Sale Bill को Debit Note, Credit Note या Amendment के द्वारा सुधार सकते हैं।

3. E-invoice Generate करने के बाद भी GSTR-1 फाइल करना अनिवार्य है।

हाँ, दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं। कि 1 October 2022 से 10 करोड़ से ऊपर टर्नओवर वाले कारोबारियों को E-invoice Generate करना अनिवार्य है। परन्तु E-invoice Generate करने के बाद भी आप को GSTR-1 फाइल करना होगा।

4. GSTR 2 क्या है।

GSTR 1 की तरह ही GSTR 2 भी GST का एक Return है। जिसमें व्यापारी द्वारा एक माह मे होने वाली Purchase/खरीदी की जानकारी देना होती है। फ़िलहाल GSTR 2 को सरकार द्वारा स्थगित कर दिया गया है। हो सकता है इसे भविष्य में चालू कर दिया जाये।

5. क्या JSON File से GSTR-1 को File किया जा सकता है।

हाँ, आप किसी भी Accounting Software से GSTR 1 की Json File Generate कर सकते हैं। में आप को Recommended करूगा की आप Tally Prime से JSON Generate करे। जिससे आप बहुत आसानी से GSTR-1 Return को File कर सकते हैं।

यदि आप सीखना चाहते हैं। की Tally Prime से JSON File कैसे बनाए? तो आप मेरा ये पोस्ट जरूर पढ़े।

टैलि प्राइम मे JSON फ़ाइल कैसे बनाये।

Conclusion

नमस्कार दोस्तों आशा करता हू। की आप को मेरा पोस्ट बहुत पसंद आया होगा। जिसमें मैंने आप को बहुत ही आसान Steps मे बताया कि GSTR 1 क्या है  तथा  GSTR1 Kaise File kare? दोस्तो यदि आप को इस पोस्ट मे किसी बात को समझने मे परेशानी होती है। तो आप मुझे Comment Box मे पूछ सकते हैं। और दोस्तों पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा सोशल नेटवर्क जैसे :- Facebook, Twitter, Instagram, Whatsup आदि के माध्यम से शेयर करे। ताकी अन्य लोगों को भी Accounting और Tally से संबंधित नई-नई जानकारी मिलती रहे।

धन्यवाद……….

  1. Company Create in Tally Prime
  2. Ledger Create in Tally Prime
  3. Group Create in Tally Prime
  4. Voucher Type Create in Tally Prime
  5. Stock Group Create in Tally Prime
  6. Unit Create in Tally Prime
  7. Stock Iteam Create in Tally Prime
  8. Godown Create in Tally Prime
  9. E-invoice Create in Tally Prime
  10. E-Way Bill Create in Tally Prime

1 thought on “GSTR 1 क्या है? GSTR 1 की सम्पूर्ण जानकारी हिन्दी में? 2023”

Leave a comment

error: Content is protected !!