TCS on Purchase Entry in Tally Prime (पूरी जानकारी हिन्दी में)

नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट मे आज हम Tally Prime मे TCS on Purchase की Entry करना सीखेंगे। दोस्तों यदि आप किसी बड़ी Company मे Accounting कार्य कर रहे हैं। तो आप का TCS से पाला तो जरूर पढ़ा होगा। फिर चाहे TCS on Sales in Tally Prime हो या TDS on Purchase in Tally Prime हो। आप को Tally Prime मे TCS Entry जरूर आना चाहिए।

दोस्तों मुझे बहुत से Friends के Comments आ रहे थे। की Sir हमारे Purchase Bill मे TCS on Purchase जुड़ कर आ रहा है। परन्तु जब हम Tally मे Purchase Bill की Entry करते है। और TCS on Purchase का Ledger Select करते हैं। तो Automatic TCS Calculate नहीं होता है। जिससे हमे बार-बार TCS की Amount मैनुअल लिखना होती है।

तो दोस्तों आज मे आप की इसी समस्या का निवारण Tally Prime मे करने वाला हु। ताकी आप सीख सके कि Tally Prime में Automatic TCS कैसे काटे। तो चलिए दोस्तों पोस्ट की शुरुआत TCS on Purchase Ledger Create in Tally Prime in Hindi से करते हैं।

TCS on Purchase Entry in Tally Prime

Read More :-

TCS on Purchase in Tally Prime in Hindi

दोस्तों Tally मे Purchase Invoice Entry करते समय Automatic TCS Calculate करने के लिए सबसे पहले हम एक TCS on Purchase का New Ledger Create करेगे। जिसे Under Group Current Assets देगे।

TCS on Purchase – Current Assets

परंतु उससे पहले हमे Under Group – Current Assets को Alter करना होगा। तथा उसमे कुछ Settings करना होगी। जैसा चित्र मे दिखाया गया है।

TCS on Purchase in Tally Prime in Hindi

1. अब हमे TCS on Purchase का New Ledger Create करना है। तथा चित्र अनुसार निम्न जानकारी Fill up करना है।

TCS on Purchase ka New Ledger Create kaise kare

2. TCS on Purchase का New Ledger करने के बाद हमे सीधे Gateway of Tally से Voucher ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है।

3. अब हमे Shortcut Key F9 से Purchase Voucher को Select करना है। तथा चित्र अनुसार Entry पास करना है।

tcs entry in tally prime in hindi

4. GST Ledger को Select करने के बाद हमे TCS on Purchase Ledger को Select करना है। जिससे TCS Automatic Calculate होना शुरू हो जायगा।

Note :- TCS on Purchase हमेशा Taxable Value और GST को जोड़ने के बाद जो Gross Total आती है। उस पर लगता है।

यदि आप के केस मे TCS on Purchase केवल Taxable Value पर Calculate हो रहा है। तो आप को Purchase Voucher पर F12 Key Press करना है। तथा चित्र अनुसार Settings करना है।

टैलि मे टीसीएस की एंट्री कैसे करे

अब आप के Purchase Bill मे TCS on Purchase Gross Total पर Calculate होना शुरू हो जायगा।

Read More :-

TCS on Purchase को Current Assets Group क्यों दे।

दोस्तों आप के मन में एक सवाल आ रहा होगा कि TCS तो Tax है। फिर इसे Tally मे Duties and Taxes Group की जगह Current Assets Group के Under मे क्यों रखे। तो दोस्तों इसका सीधा सा जबाव है। की TCS जिसने हमे माल बेचा (Goods Sale) हैं। वह हमसे वसूल कर रहा है। और वह पार्टी TCS को हमारे PAN Card के आधार पर सरकार को जमा करेगी। जब हम Final Year End हो जाने के बाद Income Tax Return फाइल करेगें। तब वह हमे Refund हो जायगा। इसलिए TCS एक प्रकार से हमारा Current Assets है।

TCS on Purchase को कहा दर्शाया जाता है।

TCS on Purchase हमारी Current Assets (चालू सम्पत्ति) है। जो हमे कभी ना कभी Refund होगी। इसलिए इसे Balance Sheet के Assets Side मे दर्शाया जाता है।

Conclusion

नमस्कार दोस्तो उम्मीद करता हु। की आप को मेरा लेख बहुत पसंद आया होगा। जिसमें मेने आप को बहुत ही आसान भाषा मे बताया कि  TCS on Purchase Entry in Tally Prime कैसे करे। दोस्तों यदि आप को इस लेख में किसी बात को समझने मे परेशानी होती है। तो आप मुझे Comment Box मे पूछ सकते हैं। 

धन्यवाद………

इन्हे भी पढे : –

1Tally Prime में Company कैसे बनाये।
2Tally Prime में Voucher Type कैसे बनाये।
3Tally Prime मे Stock Group कैसे बनाये।
4Tally Prime मे Unit कैसे बनाये।
5Tally Prime मे Stock Items कैसे बनाये।
6Tally Prime मे Godown कैसे बनाये।

Leave a comment

error: Content is protected !!