Miscellaneous Expenses Journal Entry in Hindi 2023

नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट मे आज हम Miscellaneous Expenses की Journal Entry करना सीखेंगे। दोस्तों व्यापार बहुत से छोटे-छोटे ख़र्चे होते हैं। जिनका हिसाब-किताब रखना एक मुश्किल का कार्य होता है। यदि ईन खर्चो के लिए अलग-अलग खाता बनाया जाये। तो Accounting का कार्य करना बहुत कठिन हो जाता है।

इसी Problem को Solve करने के लिए व्यापारी द्वारा एक अलग से Miscellaneous Expenses Ledger बनाया जाता है। जिसमें सभी छोटे-छोटे खर्चो को लिखा जाता है। और आज इस पोस्ट मे हम इसी Miscellaneous Expenses की Journal Entry सीखने वाले है। इसलिए आप Post को शुरू से End तक जरूर पढ़े।

Miscellaneous Expenses Journal Entry in Hindi
Miscellaneous Expenses Journal Entry in Hindi

Miscellaneous Expenses क्या है। | विविध खर्च क्या है।

विविध खर्च वे छोटे-छोटे खर्च होते हैं। जिनका भुगतान नगद किया जाता है। जैसे – चाय-पानी खर्च, नाश्ते का खर्च, पान-गुटखा खर्च आदि।

व्यापार में जब इस प्रकार के खर्च होते हैं। तो व्यापारी अपनी बही में एक अलग से Miscellaneous Expenses का Ledger बनाता है। तथा सभी छोटे-छोटे खर्चो की खतौनी (Posting) इसी Ledger मे कि जाती है। Miscellaneous Expenses को Misc Expenses के नाम से भी जाना जाता है।

Miscellaneous Expenses व्यापार का एक अप्रत्यक्ष खर्च (Indirect Expenses) होता है। जिसे लाभ-हानि खाता बनाते समय indirect Expenses मे दर्शाया जाता है।

टैली प्राइम की मुख्य स्क्रीन का परिचय।टैलि प्राइम की सभी वाउचर शॉर्टकट की का परिचय

Miscellaneous Expenses की Journal Entry कैसे करे। | विविध खर्च की जर्नल एंट्री कैसे करे। 

चाय-पानी खर्च का नगद भुगतान किया। – 100 रु 

DateParticularL/FDebit AmountCredit Amount
31-12-2023Miscellaneous Expenses A/c Dr. 100 
To Cash A/c  100
 (चाय-पानी खर्च का नगद भुगतान किया।)   

Cash Payment की स्थिति में Journal Entry के नियम। 

1. Cash Miscellaneous Expenses की स्थिति में दो खाते प्रभावित होते हैं।

(I) Miscellaneous Expenses Account (II) Cash Account

2. Miscellaneous Expenses व्यापार का एक Indirect Expenses होता है। और सभी Expenses पर Nominal Account के नियम लागू होते हैं।

सभी हानि और खर्च डेबिट , सभी लाभ और आय क्रेडिट 

चुकी Miscellaneous Expenses एक Expenses है। इसलिए Miscellaneous Expenses Debit होगा।

3. Miscellaneous Expenses का Payment Cash किया गया है। और Cash Account Real Account (वास्तविक खाता) के अंतर्गत आता है। जिसका नियम है।

जो आये उसे डेबिट , जो जाये उसे क्रेडिट

चुकी Cash हमारे पास से जा रही है। इसलिए Cash Account Credit होगा।

Tally Prime मे Miscellaneous Expenses की Entry कैसे करे।

टैलि प्राइम मे विविध खर्च की एंट्री निम्न प्रकार की जाती है। 

Tally Prime मे Miscellaneous Expenses की Entry कैसे करे।
Tally Prime मे Miscellaneous Expenses की Entry कैसे करे।

Conclusion

नमस्कार दोस्तो उम्मीद करता हु। की आप को मेरा लेख बहुत पसंद आया होगा। जिसमें मेने आप को बहुत ही आसान भाषा मे बताया कि Miscellaneous Expenses की Journal Entry कैसे करे। दोस्तों यदि आप को इस लेख में किसी बात को समझने मे परेशानी होती है। तो आप मुझे Comment Box मे पूछ सकते हैं। 

धन्यवाद………

इन्हे भी पढे : –

1. यात्रा खर्च की जर्नल एंट्री कैसे करे।
2.फर्नीचर खरीदी की जर्नल एंट्री कैसे करे।
3.आहरण की जर्नल एंट्री कैसे करे।
4.किराया चुकाया की जर्नल एंट्री कैसे करे।
5.उधार माल खरीदा की जर्नल एंट्री कैसे करे।

Leave a comment

error: Content is protected !!