POS Sale क्या है। Tally Prime मे POS Invoice कैसे बनायें।

नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट मे आज हम जानेगे की POS Sale क्या है। Tally Prime मे POS Invoice कैसे बनायें। दोस्तों यदि आप Accounting फिल्ड मे कार्य कर रहे हैं तो आप ने POS Sale का नाम तो सुना होगा। पर क्या आप को पता है कि POS का अर्थ क्या है। और Tally मे POS Sale Bill कैसे बनायें। इसलिए दोस्तों इस पोस्ट मे आज हम POS Sale Invoice Topic को Cover करने वाले है।

tally prime me pos invoice kaise bnaye

POS Sale क्या है।

POS का पूरा नाम Point of Sale होता है। यह एक Digital प्रक्रिया होती है। जिसमें ग्राहक को तुरंत गिफ्ट, ऑफर, Discount आदि के साथ बिल बना कर दिया जाता है। और Debit Card, Credit Card, Cash के माध्यम से Payment लिया जाता है।

Tally Prime हमे POS Invoice Generate करने की सुविधा भी प्रदान करता है। ताकी Retail व्यापारी Customer को तुरन्त GST के साथ Invoice बना कर दे सके। Tally मे POS Sale Invoice बनाने के लिए हमे एक अलग से POS Voucher Create करने की आवश्यकता होती है। जिसकी सम्पूर्ण Process हम किस पोस्ट मे जानने वाले है।

Tally Prime मे POS Invoice कैसे बनायें।

टैलि प्राइम मे POS Sale Invoice Create करने के लिए सबसे पहले हमे एक POS Sale Voucher Create करना होगा। जिसके लिए हम निम्न Steps Follow करेगे। 

1. सबसे पहले हमे Gateway of Tally से Create ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है। 

2. अब हमे Voucher Type ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है। 

3. जिससे हमारे सामने एक New Voucher Creation की विंडो open होगी। 

4. अब हमे Point of Sale (POS) नाम से एक New Voucher Create करना है।

जिसमे हमे निम्न जानकारी Fill Up करना है। 

"POS

1.Nameयहा हम Voucher का नाम लिखेगे। – Point of Sale (POS)
2.Select type of voucherअभी हम Sale Voucher Create कर रहे है। इसलिए Sale Voucher Select करेगे। 
3.Method of voucher Numbering Voucher मे हम खुद से Numbering लिखना चाहते है। इसलिए Manual ऑप्शन Select करेगे। 
4.Prevent creating duplicate voucher no.Duplicate voucher Numbering को रोकने के लिए इस ऑप्शन को Yes करेगे। 
5.Allow zero-valued transactionsZero-value Entry पास करने के लिए इस ऑप्शन को Yes करेगे। 
6.Allow narration in voucherPoint of Sale (POS) voucher मे narration लिखने के लिए इस ऑप्शन को Yes करेगे। 
7.Provide narration for each ledger in voucherयदि आप प्रत्येक Ledger के साथ एक narration लिखना चाहते है। तो इस ऑप्शन को Yes करेगे। 
8.Print voucher after saving Voucher को Direct Print करने के लिए इस ऑप्शन को Yes करेगे। 
9.Use for POS invoicingअभी हम POS Invoice Voucher Create कर रहे है। इसलिए इस ऑप्शन को Yes करेगे। 
10.Message to Print (1)POS Voucher पर Message Print करने के लिए एक Message लिखेगे। जैसे – Thank You 
11.Message to Print (2)एक अन्य Message लिखेगे। जैसे – Please Visit Again 
12.Default title to PrintVoucher पर Title Print करने के लिए Company का नाम लिखेगे। 
13.Set/alter declaration POS Invoice से संबन्धित नियम और शर्त लिखने के लिए एक Declaration लिखेगे। 

इस प्रकार सभी जानकारी Fill up करने के बाद हम Voucher को Save कर देगे। तथा POS Voucher Entry Record करना सीखेगे। 

Tally Prime मे Sale Entry कैसे करे। Tally Prime मे Purchase Entry कैसे करे।

Point of Sale Entry in Tally Step by Step

Tally मे POS Voucher Entry Record करने के लिए हम निम्न Steps Follow करेगे। 

1. संबसे पहले हमे Gateway of Tally से Voucher ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है। 

2. Keyboard से F8 Key प्रैस करते हुये। Point of Sale (POS) वाउचर को Select करना है। 

अब हमे Point of Sale (POS) वाउचर मे नीचे दिये गए चित्र अनुसार Voucher Entry Record करना है। 

point of Sale Entry in Tally Step by Step

1.Voucher No.यहा पर हमे Point of Sale (POS) का Voucher नंबर लिखना है। 
2.DateVoucher Entry की Date लिखना है। 
3.GodownStock Item किस Godown से Sale कर रहे है। वह Select करना है। 
4.Party Name यहा पर Party का Name Select करना है। यदि आप New Party Name Create करना चाहते है। तो Alt+C Shortcut Key से Create कर सकते है। 
5.Sales Ledgerअपनी आवश्यकता अनुसार Sale Ledger Select करना है। 
6.Name of ItemSales किए जाने वाले Item को Select करना है।  
7.QuantitySales किए जाने वाले Item की Quantity लिखना है। 
8.Rateयहा पर हमे Rate लिखना है। 
9.Cashयहा पर Cash Ledger को Select करना है। 
10.Cash Tenderedयहा पर ग्राहक द्वारा दिये जाने वाली Cash Amount को लिखना है। 
11.Bank Nameयदि ग्राहक द्वारा Bank से भुगतान किया जा रहा है। तो Bank का नाम लिखना है। 
12.NarrationPoint of Sale (POS) Invoice से संबन्धित विवरण लिखना है। 

सभी जानकारी Fill Up करने के बाद Voucher Entry को Save कर देगे। दोस्तो इस प्रकार हम बहुत ही आसानी से Tally Prime मे Point of Sale (POS) Invoice Generate कर सकते है। 

Printing Point of Sale Tally Prime Example

दोस्तो Tally Prime मे हम Point of Sale (POS) Invoice को भी Print कर सकते है। ताकि ग्राहक को जगह पर बिल दिया जा सके। जिसके लिए हमे POS Sale Invoice को Open करना है। तथा Ctrl+P से Print देना है। 

Printing Point of Sale Tally Prime Example

Conclusion

नमस्कार दोस्तो उम्मीद करता हु। की आप को मेरा लेख बहुत पसंद आया होगा। जिसमें मेने आप को बहुत ही आसान भाषा मे बताया कि POS Sale क्या है। Tally Prime मे POS Invoice कैसे बनायें। दोस्तों यदि आप को इस लेख में किसी बात को समझने मे परेशानी होती है। तो आप मुझे Comment Box मे पूछ सकते हैं। 

धन्यवाद………. 

इन्हे भी पढे :- 

1. Trading Account और Balance Sheet मे अन्तर।
2.तलपट और चिट्ठे मे समानता क्या है।
3.डेबिट नोट और क्रेडिट नोट मे अन्तर।
4.Financial Year और Assessment Year मे अंतर।
5.अप्रचलन और गत प्रयोग मे अन्तर।

Leave a comment

error: Content is protected !!