Tally Prime मे Credit Note कैसे बनाये। 2023

Credit Note Entry in Tally Prime 2023 : दोस्तो अगर आप Tally Prime का उपयोग कर रहे है। और आपको Credit Note Voucher में Entry करने में Problem आ रही है। तो ये Article आपके लिए बहुत ही ज्यादा खास होने वाला है। क्योंकि आज मैं आपको बताउगा की Tally Prime में Credit Note Voucher क्या है। और साथ ही साथ हम जानेंगे कि Tally Prime में Sale Return Entry कैसे करे 2023 ? क्रेडिट नोट से संबन्धित पूरी जानकारी के लिए आप आर्टिकल End तक जरूर पढ़िये।

100 Journal Entries PDF in Hindi Download

Tally Prime मे Credit Note कैसे बनाये।

Credit Note क्या है।

व्यापार मे Sales Return के लिए जो बिल बनाया जाता है। उसे Credit Note या Sale Return Bill कहते है। जब भी हम किसी क्रेता को माल बेचते (Goods Sales) है। और बेचे गए माल मे किसी कारण कोई कमी या खराबी रहती है। तो क्रेता माल माल वापसी के साथ एक Debit Note बनाकर देता है।

इस Debit Note के आधार पर विक्रेता अपने पास एक Credit Note बनाता है। जो इस बात का सबूत रहता है। की विक्रेता ने भी क्रेता के खाते को अपनी Books मे Credit कर दिया है।

Credit Note क्यों बनाया जाता है।

दोस्तों जैसा कि हम सभी जानते हैं। की GST और E-invoice लागू होने के बाद जब भी हम Tally मे कोई Sale Bill Generate करते है। तो इस Sale Bill मे परिवर्तन करना बहुत मुश्किल का कार्य हो जाता है। ऐसी स्थिति में Sale Bill को Edit करने के बजाय खातों (Ledgers) को Adjust करने के लिए Credit Note बनाया जाता है। जिसकी एक प्रतिलिपि क्रेता को भेज दी जाती है। ताकी क्रेता भी विक्रेता के Account को ठीक कर ले।

Debit Note कैसे बनाये।

Tally Prime Credit Note Shortcut Key

Tally Prime मे Credit Note Voucher को Select करने के लिए  Alt+F6 Key का used किया जाता है।

दोस्तो यदि आप को Tally Prime मे किसी भी Voucher की Shortcut Key याद करने मे परेशानी होती है। तो आप को Tally Prime के Voucher ऑप्शन मे F10 Key Press करना है। जिससे आप के सामने सभी Voucher की Tally Prime Shortcut Key List open हो जायगी।

List of Ledger for Credit Note Entry

Tally Prime मे Credit Note Voucher की Entry करने से पहले हमारे पास कुछ Ledger Create होने चाहिए।

S. No. 

Create LedgerTally Under Group
1.Party Name Sundry Debtors
2.Sale Return Ledger Sale Account
3.Item LedgerPrimary
4.GST Ledger Duties & Taxes

इन सभी Ledgers को Create करने के बाद हम आसानी से Credit Note की Entry कर सकते है।

Tally Prime me Credit Note Kaise Banaye ? 

उदाहरण –

Ram को 20 Keyboard 18% GST की दर से Sale किये। परन्तु 3 Keyboard खराब होने की वजह से वापसी आए। 

इस उदाहरण मे 3 Keyboard Buyer से Return आए है। अब हम इस Sales Return की Entry Tally के Credit Note Voucher मे करना सीखेगे। 

Sales Return Goods के लिए निम्न प्रकार Credit Note Voucher Entry की जाती है।

1. – सबसे पहले हमे Tally Prime को open करना है।

2. – Voucher Options से Alt+F6 Key प्रैस कर Credit Note Voucher को Select करना है।

3. – F2 Key प्रैस कर Credit Note Voucher की Date Change करना है।

4. – Invoice No. मे Credit Note नंबर लिखना है।

5. – Party Name option मे हमे Party के Ledger को Select करना है। जिससे हमे Goods Return आया है।

Tally Prime मे Eway Bill कैसे बनाये।

Tally Prime me Credit Note Kaise Banaye

6. – अब हमे Receipt Details की विंडो मे Tracking No., Dispatch Doc No., Carrier Name, L. R. No , Carrier Name, Order Details आदि जानकारी Fill up करना है।

Note :- Credit Note बनाते समय Original Invoive No. और Date जरूर Fill करे।

Receipt Details की विंडो

7. – अब हमे Party Details की विंडो मे Buyer और Consignee की जानकारी Fill up कर Enter प्रैस करना है।

Tally Prime मे Entry को Hide और Unhide कैसे करे।

Party Details की विंडो

8. – Ledger Account option मे हमे Item से संबंधित Sales Return Ledger को Select करना है।

sale return ki entry kese kare

9. – अब हमे Sales Return वाले Item को Select करना है।

10. – Quantity options मे हमे Return वाले Item की Quantity लिखना है।

11. – Rate options मे हमे Item की Rate लिखाना है।

Quantity और Rate लिखने के बाद हमारे सामने Item की Value स्वत: आ जायगी। अब हमे Enter प्रैस करना है।

Print Bank details from a Tally Prime invoice

tally me credit note ki entry kese kare

12. – अब हमे Item पर लगने वाले GST Rate के Ledger को Select करना है।

purchase return entry in tally prime

13. – Narration options मे हमे Credit Note से संबन्धित जानकारी Fill up करना है।

सभी जानकारी Fill up करने के बाद हम Enter प्रैस कर Credit Note को Save कर देगे। आप चाहे तो Credit Note को Save करने के लिए Ctrl+A Key का भी प्रयोग कर सकते है।

Tally Prime मे Godown कैसे बनाये।

 क्रेडिट नोट का नमूना / Credit Note Format in Tally Prime

Credit Note Format in Tally Prime

Credit Note Voucher Report कहा देखे। 

Tally Prime मे Credit Note Report या Sales Return Report देखने के लिए निम्न Steps को Follw करे।

1. सबसे पहले Gateway of Tally से Display More Reports पर जाए।

2. फिर Accounts Books ऑप्शन पर जाए।

3. तथा Credit Note Register को open करे।

आप Direct Credit Note Register को open करने के लिए Gateway of Tally पर Keybord से D A E Key भी प्रैस कर सकते है।

Conclusion

मस्कार दोस्तो उम्मीद करता हु। की आप को मेरा लेख बहुत पसंद आया होगा। जिसमें मेने आप को बहुत ही आसान भाषा मे बताया कि Tally Prime मे Credit Note Voucher Entry कैसे करे। (How to Record Credit Note Entry in Tally Prime) दोस्तों यदि आप को इस लेख में किसी बात को समझने मे परेशानी होती है। तो आप मुझे Comment Box मे पूछ सकते हैं। तथा इस लेख को Social Network जैसे – WhatsApp, Instagram, Facebook, Twitter आदि के माध्यम से अपने दोस्तो मे Share जरूर करे। ताकी अन्य लोगों को भी Accounting से संबधित सभी प्रकार की जानकारी समय -समय पर मिलती रहे।

धन्यवाद……….

इन्हे भी पढे :- 

  1. Journal Entry in Tally Prime
  2. Debit Note Entry in Tally Prime
  3. Contra Entry in Tally Prime
  4. Receipt Entry in Tally Prime
  5. Payment Entry in Tally Prime
  6. Sale Entry in Tally Prime
  7. Purchase Entry in Tally Prime
  8. Receipt Entry in Tally Erp 9
  9. Payment Entry in Tally Erp 9
  10. Purchase Entry in Tally Erp 9
  11. Sale Entry in Tally Erp 9

Leave a comment

error: Content is protected !!