Tally Prime मे IGST Ledger कैसे बनाए।

नमस्कार दोस्तो इस पोस्ट मे आज हम Tally Prime मे IGST का Ledger Create करना सीखेगे। दोस्तो Tally Prime या किसी भी Accounting सॉफ्टवेअर मे GST के Ledger Create करना अतिआवश्यक होता है। क्योकि GST के Ledger के बिना हम Purchase और Sales की Entry नही कर सकते है। GST के अंतर्गत 3 प्रकार के Ledger होते है। CGST Ledger, SGST Ledger और IGST Ledger पिछली पोस्ट मे हमने CGST और SGST के Ledger Create करना सीखा था। इस पोस्ट मे आज हम IGST का Ledger Create करना सीखेगे।

Tally Prime मे CGST Ledger कैसे बनाए।

IGST क्या होता है।

IGST का पूरा नाम Integrated Goods and Services Tax होता है। किसी वस्तु या सेवा पर IGST तब लगता है। जब वस्तु या सेवा का क्रय-विक्रय एक राज्य से दूसरे राज्य मे किया जाता है।

IGST का उदाहरण ( IGST Example )

यदि कोई गुजरात का व्यापारी मध्यप्रदेश के व्यापारी को माल बेचता (Goods Sale) है। तो ऐसी स्थिति मे IGST लगाना जाता है। क्योकि Goods की Supply Integrated State है। जैसे :- यदि किसी वस्तु पर 5% Tax है। तो बिल मे 5% IGST लगाया जायगा। ना की 2.5% CGST और 2.5% SGST

Step 1 : सबसे पहले आप को Tally Prime Open करना।

Step 2 : तथा Gateway of Tally यानी Tally Prime की Main Screen पर Create आप्शन पर Enter प्रैस करना है।

Tally Prime मे IGST Ledger कैसे बनाए।

Step 3 : अब आप को Ledger आप्शन पर Enter प्रैस करना है।

Tally Prime मे IGST Ledger कैसे बनाए।

Step 4 : अब आप के सामने एक Ledger Creation की विंडो open होगी।

अब आप को IGST का Ledger Create करने के लिए निम्नलिखित जानकारी Fill up करना है।

Tally Prime मे IGST Ledger कैसे बनाए।

Tally Prime मे SGST Ledger कैसे बनाए।

Name :- यहा पर IGST Ledger का नाम लिखेंगे। जैसे :- Input IGST, Output IGST आदि।

Under :- Under ऑप्शन मे हम Duties & Taxes Groups सिलेक्ट करेंगे।

Type of duty/tax :- चुकी हम Taxes से संबंधित Ledger बना रहे हैं। इसलिए हम GST ऑप्शन को Select करेंगे।

Tax type :- Tax type में हमें 4 ऑप्शन दिखाई देंगे।

Central Tax

Cess

Integrated Tax

State Tax

अभी हम IGST का Ledger Create कर रहे है। इसलिए हम Integrated Tax सिलेक्ट करेंगे।

Percetage of calculation :- य़हा पर हम वस्तु (Item) पर लगने वाले Tax को लिखेंगे। जैसे :- 5%, 12%, 18%, 28% आदि।

Rounding method :- य़हा पर हमे 3 प्रकार की Rounding Methods दिखाई देगी। हम अपनी आवश्यकता अनुसार Method को Select करेगे। जिससे हमारे बिल मे Tax का कैलक्युलेशन Roud off मे होगा।

Rounding limit :- Rounding limit मे हम 1 लिखेंगे।

जैसे :- अभी हम Normal Rounding को Select करेंगे।

यदि बिल मे IGST Tax 111. 45 है। तो वह Auto ही 111 हो जायगा।

और यदि IGST Tax 111. 80 है। तो वह बिल मे 112 हो जायगा।

Tally Prime मे Data Path कैसे Change करे।

आप चाहें तो Sale और Purchase के लिए अलग IGST Ledger Create कर सकते हैं।

जैसे :-

Purchase Entry के लिए – Input IGST Ledger

Sale Entry के लिए – Output IGST Ledger

Step 5 : सारी जानकारी भरने के बाद हम Enter Press करते हुये। Ledger को Save कर लेगे। आप Ledger को Save करने के लिए Ctrl+A Key का भी प्रयोग कर सकते है।

Note :- GST से संबधित सभी प्रकार के Ledger को हम Duties and Taxes Group देगे।

Tally Prime मे Data Backup and Restore कैसे करे।

Conclusion

नमस्कार दोस्तों आशा करता हू। की आप को मेरा पोस्ट बहुत पसंद आया होगा। जिसमें मैंने आप को बहुत ही आसान Steps मे बताया कि आप Tally Prime मे IGST का Ledger कैसे Create कर सकते है। यदि आप को इस पोस्ट मे किसी बात को समझने मे परेशानी होती है। तो आप मुझे Comment Box मे पूछ सकते हैं। और दोस्तों पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा सोशल नेटवर्क जैसे :- Facebook, Twitter, Instagram, Whatsup आदि के माध्यम से शेयर करे। ताकी अन्य लोगों को भी Accounting और Tally से संबंधित नई-नई जानकारी मिलती रहे।

धन्यवाद……….

Tally Prime में Ledger कैसे बनाये।

Print Bank details from a Tally Prime invoice

Tally Prime मे E invoice कैसे बनाये।

Tally Prime मे Entry को Hide और Unhide कैसे करे।

2 thoughts on “Tally Prime मे IGST Ledger कैसे बनाए।”

Leave a comment

error: Content is protected !!