Tally Prime मे CGST Ledger कैसे बनाए।

नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट मे आज हम Tally Prime मे CGST का Ledger Create करना सीखेंगे। दोस्तों वेसे तो GST (Goods and services Tax) के अंतर्गत 3 प्रकार के Tax लगाए गए हैं। CGST, SGST और IGST परन्तु GST के Ledger अति ध्यानपूर्वक Create करना चाहिए। क्योंकि थोडी सी गडबडी भी आप के GST Return को गलत कर सकती है। इसलिए दोस्तों इस पोस्ट मे आज हम Only CGST का Ledger बनाना सीखेंगे।

CGST क्या होता है।

CGST का पूरा नाम Central Goods and Services Tax होता है। किसी माल (Goods) या सेवा (Services) पर CGST तब लगाया जाता है। जब माल एक राज्य के (Interstate Supply) भीतर क्रय-विक्रय होता है।

CGST का उदाहरण ( CGST Example )

यदि कोई मुंबई का व्यापारी मुंबई के ही व्यापारी को माल बेचता (Goods Sale) है। तो ऐसी स्थिति मे बिल मे CGST लगाया जाता है। परंतु CGST के साथ SGST भी लगाया जाता है। क्योकि CGST और SGST एक बराबर होते है। जैसे :- यदि किसी वस्तु पर 5% Tax है। तो बिल मे 2.5% CGST और 2.5% SGST लगाया जायगा।

Tally मे Invoice Number को Manually कैसे करे।

How to Create CGST Ledger in Tally Prime

How to Create GST Ledger in Tally Prime – Tally Prime मे CGST Ledger बनाने के लिए हम निम्न Steps Follow करेगे।

Step 1 : सबसे पहले हमे Tally Prime को Open करना।

Step 2 : तथा Gateway of Tally की screen से Create आप्शन पर Enter प्रैस करना है।

Tally Prime मे CGST Ledger कैसे बनाए।

Step 3 : जिसके बाद हमे Ledger आप्शन पर Enter प्रैस करना है।

Tally में Sale की Entry कैसे करे। पूरी जानकारी हिंदी में।

Tally Prime मे CGST Ledger कैसे बनाए।

Step 4 : अब हमारे सामने एक Ledger Creation की विंडो open होगी।

अब हमें यहा पर CGST का Ledger Create करना है। इसलिए हम निम्नलिखित जानकारी Fill up करेगे।

Tally Prime मे CGST Ledger कैसे बनाए।

(i) Name :- हम यहा पर CGST Ledger का नाम लिखेंगे।(ii) Under :- यहा पर हम Group का सिलेक्सन करेंगे। अभी हम GST Tax का Ledger Create कर रहे है। इसलिए हम यहा पर Duties & Taxes सिलेक्ट करेंगे।

(iii) Type of duty/tax :– अब हम GST ऑप्शन को Select करेंगे।

(iv) Tax type :- Tax type में हमें 4 ऑप्शन दिखाई देंगे।

Central Tax

Cess

Integrated Tax

State Tax

अभी हम CGST का Ledger Create कर रहे है। इसलिए हम Central Tax सिलेक्ट करेंगे।

(v) Percetage of calculation :- अभी हम जिस वस्तु (Item) के लिए CGST का Ledger Create कर रहे है। उस पर कितने प्रतिशत (%) Tax लग रहा है। वो हम यहा लिखेगे।

(vi) Rounding method :- यहा पर हम Normal Rounding को Select करेगे। जिससे बिल मे Tax का कैलक्युलेशन Roud off मे होगा।

जैसे :- यदि CGST Tax 150.30 है। तो वह बिल मे Auto ही 150 हो जायगा।

और यदि CGST Tax 150.55 है। तो वह बिल मे 151 हो जायगा।

(vii) Rounding limit :- य़हा पर हम 1 लिखेगे। क्योंकि हम Normal Rounding 1 रू के साथ करने वाले है।

आप चाहें तो Sale और Purchase Entry के लिए अलग CGST Ledger Create कर सकते हैं।

जैसे :-

Purchase Entry के लिए – Input CGST Ledger

Sale Entry के लिए – Output CGST Ledger

Note :- GST से संबधित सभी प्रकार के Ledger को हम Duties and Taxes Group देगे।

Conclusion

नमस्कार दोस्तों आशा करता हू। की आप को मेरा पोस्ट बहुत पसंद आया होगा। जिसमें मैंने आप को बहुत ही आसान Steps मे बताया कि आप Tally Prime मे CGST का Ledger कैसे Create कर सकते है। यदि आप को इस पोस्ट मे किसी बात को समझने मे परेशानी होती है। तो आप मुझे Comment Box मे पूछ सकते हैं। और दोस्तों पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा सोशल नेटवर्क जैसे :- Facebook, Twitter, Instagram, Whatsup आदि के माध्यम से शेयर करे। ताकी अन्य लोगों को भी Accounting और Tally से संबंधित नई-नई जानकारी मिलती रहे।

धन्यवाद……….

Tally Prime मे Company Delete कैसे करे।

बीजक किसे कहते हैं। तथा इसका प्रारूप व लाभ।

Tally Prime मे Eway Bill कैसे बनाये।

मूल प्रलेख (Source Documents) क्या है। तथा इसके लाभ या महत्व।

Leave a comment

error: Content is protected !!