Tally Prime मे SGST Ledger कैसे बनाए।

नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट मे आज हम Tally Prime मे SGST का Ledger Create करना सीखेंगे। दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं। जब से GST लागू हुआ है। तब से सरकार आए दिन GST मे नए-नए परिवर्तन कर रहीं हैं। इसलिए दोस्तों हमे GST को लेकर हमेशा Update रहना चाहिए। यदि आप Accounting के लिए Tally Prime का use करते हैं। तो आप को GST के Ledger Create करते समय थोड़ी सावधानी रखनी होगी। वरना आप का Invoice गलत Generate हो सकता है। इसलिए दोस्तों इस पोस्ट मे आज हम Tally Prime मे केवल SGST का Ledger बनाना सीखेंगे।

दोस्तों यदि आप CGST का Ledger Create करना सीखना चाहते हैं। तो आप मेरा ये पोस्ट जरूर पढ़े।

Tally Prime मे CGST Ledger कैसे बनाए।

SGST क्या होता है।

SGST का पूरा नाम State Goods and Services Tax होता है। सरकार को किसी माल (Goods) या सेवा (Services) पर SGST तब चुकाया जाता है। जब माल एक राज्य के (Interstate Supply) अंदर क्रय-विक्रय (Sales and Purchase) होता है।

SGST का उदाहरण ( SGST Example )

यदि कोई मध्यप्रदेश का व्यापारी मध्यप्रदेश के ही व्यापारी को माल बेचता (Goods Sale) है। तो ऐसी स्थिति मे SGST लगाना जाता है। CGST और SGST एक बराबर के होते है। इसलिए दोनों को हमेशा साथ मे लगाया जाता है। जैसे :- यदि किसी वस्तु पर 12% Tax है। तो बिल मे 6% CGST और 6% SGST लगाया जायगा।

CGST क्या होता है। CGST का उदाहरण ( CGST Example )

How to Create SGST Ledger in Tally Prime

Tally Prime मे SGST Ledger बनाने के लिए हम निम्न Steps Follow करेगे।

Step 1 : सबसे पहले हमे Tally Prime को Open करना। तथा Gateway of Tally की screen से Create आप्शन पर Enter प्रैस करना है।

Tally Prime मे SGST Ledger कैसे बनाए।

Step 2 : अब हमे Ledger आप्शन पर Enter प्रैस करना है।

Tally Prime मे Company को Alter कैसे करे।

Tally Prime मे SGST Ledger कैसे बनाए।

Step 3 : जिससे हमारे सामने एक Ledger Creation की विंडो open होगी।

अभी हम SGST का Ledger Create कर रहे हैं। जिसके लिए हम निम्नलिखित जानकारी Fill up करेगे।

Tally Prime में Sale bill का PDF कैसे बनाए।

Tally Prime मे SGST Ledger कैसे बनाए।

(i) Name :- हम यहा पर SGST Ledger का नाम लिखेंगे।

(ii) Under :- GST Ledger के लिए हम Duties & Taxes Groups को Select करेंगे।

(iii) Type of duty/tax :- चुकी हम GST से संबधित Ledger Create कर रहे हैं। इसलिए हम GST ऑप्शन को Select करेंगे।

(iV) Tax type :- य़हा पर हमें चार ऑप्शन दिखाई देंगे। जिसमें से हमे State Tax को Select करना है। क्योंकि SGST का पूरा नाम State Goods and Services Tax होता है।

Central Tax

Cess

Integrated Tax

State Tax

(v) Percetage of calculation :- जिस वस्तु (Item) के लिए हम SGST का Ledger Create कर रहे है। उस Item पर कितने प्रतिशत (%) Tax है। वो हम यहा Fill up करेगे।

(vi) Rounding method :- Rounding Method में हम Normal Rounding को Select करेगे। जिससे बिल मे Tax का कैलक्युलेशन Roud off मे होगा।

जैसे :-

यदि SGST Tax 200.30 है। तो वह बिल मे Auto ही 200 हो जायगा।

और यदि SGST Tax 200.51 है। तो वह बिल मे 201 हो जायगा।

(vii) Rounding limit :- Normal Rounding करने के लिए हम यहा 1 रू लिखेंगे।

आप चाहें तो Sale और Purchase के लिए अलग SGST Ledger बना सकते हैं।

जैसे :-

Purchase Entry के लिए – Input SGST Ledger

Sale Entry के लिए – Output SGST Ledger

Note :- GST से संबधित सभी प्रकार के Ledger को हम Duties and Taxes Group देगे।

Conclusion

नमस्कार दोस्तों आशा करता हू। की आप को मेरा पोस्ट बहुत पसंद आया होगा। जिसमें मैंने आप को बहुत ही आसान Steps मे बताया कि आप Tally Prime मे SGST का Ledger कैसे Create कर सकते है। यदि आप को इस पोस्ट मे किसी बात को समझने मे परेशानी होती है। तो आप मुझे Comment Box मे पूछ सकते हैं। और दोस्तों पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा सोशल नेटवर्क जैसे :- Facebook, Twitter, Instagram, Whatsup आदि के माध्यम से शेयर करे। ताकी अन्य लोगों को भी Accounting और Tally से संबंधित नई-नई जानकारी मिलती रहे।

धन्यवाद……….

Tally Prime मे Eway Bill कैसे बनाये।

रोकड़ पत्रक (Cash Memo) क्या है। तथा इसके लाभ और प्रारूप।

विक्रय बही क्या है। विक्रय बही का प्रारूप।

सहायक बही क्या है। सहायक बही के प्रकार।

Leave a comment

error: Content is protected !!