नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट में हम बहीखाता के बारे में विस्तार रूप से जानकारी प्राप्त करेंगे। दोस्तों किसी भी व्यवसाय के लिए बहीखाता बहुत महत्वपूर्ण होता है। बहीखाता के आधार पर ही व्यवसायी लेखांकन का कार्य करता है। तथा अपने अंतिम खाते तैयार करता है।
परन्तु आज के इस व्यापारिक युग में हाथ से लिखे जाने वाले बहीखाते की जगह कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है। परन्तु आज भी कुछ व्यवसायी अपने व्यवसाय के Accounting के लिए बहीखाते का प्रयोग करते है।
इसलिए दोस्तों आज में आप को बहुत ही आसान भाषा में बहीखाते के बारे में समझाने वाला हु। ताकि आप किसी भी व्यवसाय का कार्य आसानी से कर सकते है।
बहीखाता को English मे Book-Keeping कहते हैं। बहीखाता दो शब्दों से मिलकर बना है। Book + Keeping
Book का हिंदी अर्थ किताब होता है। तथा Keeping का हिंदी अर्थ रखने से होता है। अर्थात Book-Keeping से आशय व्यवसाय में विभिन्न प्रकार के व्यवहारो का लेखा करने के लिए रखी जाने वाली पुस्तकों से होता है।
यदि साधारण भाषा में कहे तो बहीखाता एक विज्ञान और कला है। जिसमें व्यवसाय के अंदर प्रतिदिन होने वाले व्यवहारो को पुस्तकों मे विधिवत एव नियमानुसार लिखा जाता है। जिससे व्यवसायी किसी भी समय अपने व्यवसाय की वित्तीय और आर्थिक स्थिति आसानी से ज्ञात कर सकता है। तथा सही समय पर सही निर्णय ले सकता है।
2. बहीखाता लिखने के लिए किसी विशिष्ट ज्ञान की आवश्यकता नहीं होती है।
3. बहीखाता मे प्रतिदिन होने वाले लेन-देन का लेखा किया जाता है।
4. बहीखाता मे केवल उन्हीं लेन-देनो को लिखा जाता है। जिसे मुद्रा मे मापा जा सकता है।
5. बहीखाता मे प्रत्येक व्यवहारो को विधिवत और नियमानुसार लिखा जाता है।
6. बहीखाते मे लेन-देन के मौद्रिक प्रभावों को लिखा जाता है।
7. बहीखाते का कार्य करने के लिए सीमित सहायक पुस्तकों को रखा जाता है।
नमस्कार दोस्तों आशा करता हु। की आप को मेरा पोस्ट बेहद पसंद आया होगा। जिसमें मेने आप को बहुत ही आसान शब्दों में बहीखाता किसे कहते है। बहीखाता की विशेषताएं के बारे मे समझाया है। दोस्तों यदि आप इसी तरह Accounting से सम्बंधित पोस्ट Regular प्राप्त करना चाहते हैं। तो आप मेरे ब्लॉग को Follow जरूर करे।
नमस्कार दोस्तों मेरा नाम विकास जरीवाला है। और Accounting सीखें हिंदी मेंब्लॉग में आप का स्वागत है। दोस्तों आप को इस ब्लॉग पर Accounting, Tally Prime, Tally Erp 9, Commerce Stream आदि से सम्बंधित विषयो की जानकारी हिन्दी भाषा में मिलेगी। दोस्तों मेरा लक्ष्य इस ब्लॉग के माध्यम से आप सभी को कम शब्दों में ज्यादा ज्ञान उपलब्ध करना है। और इसके लिए में हमेशा नई – नई जानकारी अपडेट करता रहता हु। इसलिए आप मेरे ब्लॉग से हमेशा जुड़े रहे। तथा सोशल आइकॉन की मदद से ब्लॉग को शेयर जरूर करे।