Tally Prime मे Round off का Ledger कैसे बनाये। 2024

नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट मे हम आज Round off के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त करने वाले है। तथा साथ मे हम य़ह भी जानेगे। की Tally Prime मे Rounding Methods कितने प्रकार की होती है। दोस्तों Tally Prime मे हमे कभी न कभी Round off का Ledger बनाने की आवश्यकता तो होती ही है। और खास कर य़ह आवश्यकता तब होती है। जब हम Tally मे Sales Bill बना रहे हो।

 
जब हम Tally मे Sale Invoice बना रहे होते हैं। तो बहुत बार हमारे सामने Total Value कुछ पैसे मे आ जाती है। 
 
जैसे :- 10500 रू 30 पैसे 
 
तो ऐसी स्थिति में हम Tally मे Round off का Ledger तो Create कर लेते हैं। परन्तु Rounding Methods का सही ज्ञान ना होने के कारण हमे Tally मे हाथ से Round off की Amount लिखना होती  है। अर्थात्‌ Tally मे Auto Rounding नहीं होती है। 
 
 
Tally Prime मे Round off का Ledger कैसे बनाये।
Tally Prime मे Round off का Ledger कैसे बनाये।

 

तो चलिए दोस्तों अब हम Tally Prime मे Round off का Ledger बनाना सीखते हैं।
 
Round off क्या है।
(What is Round off)
 
Round का अर्थ किसी भी संख्या को रुपये मे लिखना है। ना कि पैसे मे। यानि जब भी हम कोई Amount लिखते है। तो कभी- कभी Decimal में पैसे आ जाते हैं। तो ईन पैसे को हटा देना ही Round off कहलाता है। 
 
जैसे :- 20 रू 40 पैसे को हम सीधे 20 रू लिखेंगे। 
 
Tally Prime मे Round off का Ledger कैसे Create करे।
(How to Create Round off Ledger in Tally Prime)
 
Step 1 :- सबसे पहले हमे Tally Prime को Open करना है।
 
Step 2 :- अब हमें Gateway of Tally की Screen से Create option पर Enter प्रेस करना है। 
 
Tally Prime मे Round off का Ledger कैसे बनाये।

 

Step 3 :- Enter प्रेस करने के बाद हमें Accounting Masters फीचर से Ledger ऑप्शन पर Enter प्रेस करना है। 
 
Tally Prime मे Round off का Ledger कैसे बनाये।

 

Step 4 :- अब हमारे सामने Ledger Creation की विंडो Open होगी। 
 
Step 5 :- अब हमे Round off का Ledger बनाते हुए। Rounding Methods को set करना है। 
 
Tally Prime मे Round off का Ledger कैसे बनाये।

 

Name :- यहाँ पर हम Round off लिखेंगे 
 
Alias :- यदि हम Round off का उपनाम रखना चाहते है। तो वह हम यहा लिखेंगे। 
 
Under :- Round off को हम Indirect Expenses Group देगे। ताकी हम Auto Rounding Methods को सेट कर सके।
 
Type of Ledger :- य़ह ऑप्शन बहुत Important है। क्योंकि यही से हम Rounding Methods को सेट कर सकते हैं। यदि आप Round off Ledger का उपयोग Discount के लिए करना चाहते हैं। तो यहाँ Discount सिलेक्ट करेगे। 
 
परंतु अभी हम इस Ledger का उपयोग Automatic Rounding के लिए करना चाहते है। इसलिए यहां हम पर Invoice Rounding को सिलेक्ट करेगे। 
 
Rounding Method :- जैसे ही हम Invoice Rounding को सिलेक्ट करते है। हमारे सामने एक नया ऑप्शन Rounding Method आ जाता है। 
 
जिसमे हमें Rounding Method के तीन प्रकार दिखाई देते है। 
 
1. Downward Rounding
 
2. Normal Rounding 
 
3. Upward Rounding
 
1. Downward Rounding :- Downward Rounding के अंतर्गत यदि हम बिल बनाते है। और यदि बिल की Amount या Tax की Amount मान लो 100.15 पैसे आती है। तो वह सीधे 100 रु हो जायगी। और यदि 100.75 पैसे आती है। तो भी 100 रु हो जायगी। 
 
100.15 पैसे100 रु 
 
100.75 पैसे 100 रु 
 
2. Normal Rounding :- यदि हम Normal Rounding Method सेलेक्ट करते है। और Rounding Limit 1 रुपया रखते है। तब मान लो बिल की Amount या Tax की Amount 100.15 पैसे आती है। तो वह 100 रु हो जायगी। और यदि 100.75 पैसे आती है। तो भी 101 रु हो जायगी। अर्थात यदि डेसिमल 50 पैसे से ऊपर है। तो वह अपने आप 1 रु में बदल जायगा।
 
100.15 पैसे100 रु 
 
100.75 पैसे101 रु 
 
3. Upward Rounding :-  यदि हम Upward Rounding Method सेलेक्ट करते है। तब मान लो बिल की Amount या Tax की Amount 100.15 पैसे आती है। तो वह 101 रु हो जायगी। और यदि 100.75 पैसे आती है। तो भी 101 रु हो जायगी। 
 
100.15 पैसे101 रु 
 
100.75 पैसे101 रु 
 
दोस्तों आप यहाँ पर हमेशा Normal Rounding ही सिलेक्ट करे तो अच्छा रहेगा। 
 
Is GST applicable :- यदि आप GST Applicable करना चाहते है। तो इस ऑप्शन को Yes करे अन्यथा Not Applicable ही रहने दे। 
 
Include in assessable value calculation for :- इस ऑप्शन में Not Applicable ही रहने दे। 
 
अब हमें Enter प्रेस कर Ledger को सेव कर देना है। अब हमारा Round off का Ledger Auto Rounding पर कार्य करेगा। 
 
 
 
GST के Ledger में Rounding कैसे करे। 
 
दोस्तों जिस प्रकार हमने Tally Prime में Round off का Ledger बनाना सीखा है। उसी प्रकार हम GST के Ledger भी बनाना सीखेंगे। ताकि जब भी हम Sales या Purchase Voucher की Entry करे तो हमारा GST Tax Round off में आ जाये। 
 
GST में हमें मुख्यतः 4 Ledger बनाने होंगे। 
 
1. CGST 
 
2. SGST 
 
3. IGST 
 
4. CESS 
 
1. Tally Prime में CGST का Ledger कैसे बनाये। 
दोस्तों आप चित्र अनुसार Ledger में Setting कर ऑटो राउंडिंग को शुरू कर सकते है।
Tally Prime मे Round off का Ledger कैसे बनाये।
Tally Prime मे Round off का Ledger कैसे बनाये।

 

2. Tally Prime में SGST का Ledger कैसे बनाये।
 
दोस्तों आप चित्र अनुसार Ledger में Setting कर ऑटो राउंडिंग को शुरू कर सकते है।
Tally Prime मे Round off का Ledger कैसे बनाये।
Tally Prime मे Round off का Ledger कैसे बनाये।

 

3. Tally Prime में IGST का Ledger कैसे बनाये।
 
दोस्तों आप चित्र अनुसार Ledger में Setting कर ऑटो राउंडिंग को शुरू कर सकते है।
Tally Prime मे Round off का Ledger कैसे बनाये।
Tally Prime मे Round off का Ledger कैसे बनाये।

 

4. Tally Prime में CESS का Ledger कैसे बनाये।
 
दोस्तों आप चित्र अनुसार Ledger में Setting कर ऑटो राउंडिंग को शुरू कर सकते है।
 
Tally Prime मे Round off का Ledger कैसे बनाये।
Tally Prime मे Round off का Ledger कैसे बनाये।

 

नमस्कार दोस्तों उम्मीद करता हु। की आप को मेरा पोस्ट बहुत पसंद आया होगा। दोस्तों यदि आप को Tally Prime सीखने मे कोई परेशानी होती है। या किसी प्रकार का कोई प्रश्न है। तो आप मुझे Comments Box मे पूछ सकते हैं। और दोस्तों यदि आप इसी तरह Accounting से संबधित पोस्ट निरंतर प्राप्त करना चाहते हैं। तो आप मेरे ब्लॉग पर उपस्थित नोटीफिकेशन बेल पर जरूर क्लिक करे।

धन्यवाद…… 

Tally Prime All shortcut key Hindi Me

Tally Prime क्या है। Tally Prime को Dowmload और Install कैसे करे।

Tally Prime में Company कैसे बनाये।

Tally में GST Enable कैसे करे |

 

Leave a comment

error: Content is protected !!