Salary Payable Journal Entry in Hindi

नमस्कार दोस्तो इस पोस्ट मे आज हम सीखेगे की Salary Payable Journal Entry in Hindi क्या है। दोस्तो यदि आप Journal Entry सीख रहे है। और आप को Salary से संबन्धित किसी भी प्रकार की जर्नल एंट्री करने मे परेशानी आ रही है। तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पढ़ रहे है। क्योकि इस पोस्ट मे आज मे आप को Salary Payable, Salary Cash Paid, Salary Paid by Cheque आदि की  Journal Entry बहुत ही आसान भाषा मे बताने वाला हु। जिसे आप सीख कर किसी भी प्रकार की Jounal Entry को आसानी से कर सकते है। तो चलिये दोस्तो अब हम देखते है की वेतन भुगतान की जर्नल एंट्री कैसे करे। 

Salary Payable Journal Entry in Hindi

वेतन देय जर्नल एंट्री | Salary Payable Journal Entry in Hindi

Salary Payable (वेतन देय) से आशय ऐसी देयता से है। जो किसी कंपनी द्वारा अपने कर्मचारी को किसी अवधि का वेतन देय (Payable) को परिभाषित करता है। जो देय राशि कर्मचारी को देना है। लेकिन अभी तक उसका भुगतान (Payment) नही किया गया है।

Read More :-

Salary Payable Journal Entry

राम को Salary दी। जिसका भुगतान नही किया गया है। – 12000/- (Salary Payable to ram journal entry) 

Date Particular L/F Debit Amount Credit Amount
31-05-2023 Salary A/C  Dr.   12000.00  
To Ram A/C     12000.00
  ( Salary Payable to Ram)      

ऊपर दिये गए उदाहरण के अनुसार अब हम राम को 5 जून 2023 को Cash भुगतान करेगे। 

Date Particular L/F Debit Amount Credit Amount
05-06-2023 Ram  A/C  Dr.   12000.00  
To Cash A/C     12000.00
  (Salary Paid to Ram )      

Salary Paid Journal Entry

जब किसी कंपनी मे कर्मचारी को नगद या बैंक के माध्यम से वेतन (salary) का भुगतान किया जाता है। तो ऐसी स्थिति मे Salary Paid की Journal Entry की जाती है। 

1. राम को नगद वेतन दिया – 9000 | Cash Salary Paid to Ram 

Date Particular L/F Debit Amount Credit Amount
30-06-2023 Salary A/C  Dr.   9000.00  
To Cash A/C     9000.00
  (Salary Paid to Ram )      

2. राम को बैंक से वेतन दिया – 9000 | Salary Paid by Cheque Journal Entry

Date Particular L/F Debit Amount Credit Amount
30-06-2023 Salary A/C  Dr.   9000.00  
To Bank A/C     9000.00
  (Salary Paid to Ram )      

Read More :- 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

1. Salary Paid in Cash की Journal Entry कब की जाती है।

व्यापारी द्वारा जब भी अपने कर्मचारी को नगद वेतन (Salary) का भुगतान किया जाता है। तो Cash Salary Paid की Journal Entry की जाती है।

वेतन खाता नामे – 8000

रोकड़ खाता से – 8000

(नगद वेतन दिया)

Salary A/c Dr. – 8000

To Cash A/c – 8000

(Salary Paid in Cash)

2. जिस व्यक्ति को Salary दी जाती है। उसे Tally मे किस Group के Under मे रखा जाता है।

जब भी हम Tally मे Salary प्राप्त करने वाले का New Ledger Create करते है। तो उसे Sundry Creditors Group देते हैं।

3. Salary Account को Final Account बनाते समय कहा दर्शाया जाता है।

Salary Account हमारे Business का एक अप्रत्यक्ष खर्च (Indirect Expenses) होता है। जिसे हम Profit and Loss account बनाते समय Indirect Expenses मे दर्शाते हैं।

Conclusion

नमस्कार दोस्तो उम्मीद करता हु। की आप को मेरा लेख बहुत पसंद आया होगा। जिसमें मेने आप को बहुत ही आसान भाषा मे बताया कि Salary Payable Journal Entry किस प्रकार की जाती है। दोस्तों यदि आप को इस लेख में किसी बात को समझने मे परेशानी होती है। तो आप मुझे Comment Box मे पूछ सकते हैं। 

धन्यवाद……….

इन्हे भी पढे :- 

Leave a comment

%d bloggers like this: