Tally Prime में कितने प्रकार के Group होते है। 2024

नमस्कार दोस्तो इस पोस्ट मे आज हम जानेगे की Tally Prime में कितने प्रकार के Group होते है। दोस्तो Tally Prime मे कार्य करने से पहले हमे Group के बारे मे जानकारी प्राप्त करना बहुत आवश्यक है। तभी आप टैलि प्राइम मे Ledger Create कर सकते है। Ledger बनाते समय किसी भी Ledger को एक Group दिया जाता है। ताकि वह Profit and Loss Account और Balance Sheet मे सही जगह पर जा सके। इसलिए दोस्तो इस पोस्ट आज हम Details मे सीखेगे की टैली में कितने प्रकार के ग्रुप होते हैं? तथा टैली में प्राइमरी और सेकेंडरी ग्रुप क्या है?

Tally Prime में कितने प्रकार के Group होते है।
Tally Prime में कितने प्रकार के Group होते है।

टैलि प्राइम मे ग्रुप क्या है। 2024

Tally Prime मे Total 28 Group होते है। जिसमे 15 Primary Group और 13 Secondary Group होते है। जो Tally Prime मे पहले से ही बने होते है। इसलिए इन Groups को Pre Define Group भी कहते है।

15 Primary Groups मे से 9 Primary Group Balance Sheet मे दिखाई देते है। जो Capital Nature के होते है। तथा 6 Primary Group Profit and Loss Account मे दिखाई देते है। जो Revenue Nature के होते है।

इसके अतिरिक्त 13 Secondary Group होते है। जिसके List नीचे दिखाई गयी है। आप Tally Prime मे कितने भी प्राइमरी और सेकेंडरी ग्रुप्स बना सके है। लेकिन आप पहले से बने ग्रुप को Delete नही कर सकते है।

टैली में कितने डिफॉल्ट लेजर होते हैं।

इन Pre Define Group के अलावा Tally मे पहले से बने दो Ledger भी होते है। जिन्हे Predefined Define Ledger भी कहते है।

1. Cash Ledger 2. Profit and Loss

टैली में कितने प्रकार के ग्रुप होते हैं। 2024

Tally Prime मे दो प्रकार के ग्रुप होते है।

नाम संख्या नाम संख्या 
Primary Group15Secondary Group13
संख्या Group का नाम Group का प्रकार 
1. Capital A/c Primary Group
(i) Reserve & SurplusSecondary Group
2.Loan Liabilities A/cPrimary Group
(i) Secured LoanSecondary Group
(ii) Unsecured LoanSecondary Group
(iii) Bank OD A/cSecondary Group
3.Current AssetsPrimary Group
(i) Cash in HandSecondary Group
(ii) Stock in HandSecondary Group
(iii) Sundry DebtorsSecondary Group
(iv) Bank A/cSecondary Group
(v) Loan and AdvanceSecondary Group
(vi) DepositsSecondary Group
4. Current LiabilitiesPrimary Group
(i) Sundry CreditorsSecondary Group
(ii) Duties & TaxesSecondary Group
(iii) ProvisionsSecondary Group
5.Fixed AssetsPrimary Group
6. Purchase A/cPrimary Group
7. Sales A/cPrimary Group
8.Indirect ExpensesPrimary Group
9.Direct ExpensesPrimary Group
10.Indirect IncomePrimary Group
11.Direct IncomePrimary Group
12.Misc. Exp (Assets)Primary Group
13.Branch/DivisionPrimary Group
14.Suspense A/c Primary Group
15. Investment A/cPrimary Group

Tally Prime Group List कैसे देखे। 

Tally Prime मे सभी Pre Define ग्रुप List देखने के लिए हमे निम्न Steps Follow करना है।

1. सबसे पहले Tally Prime को Open करना है।

2. उसके बाद CHart of Account ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है।

3. Accounting Master option से Groups option पर Enter प्रैस करना है।

4. जिससे हमारे सामने Tally Prime के सभी  15 Primary Group और 13 Secondary Group की List Open हो जायगी। जैसा चित्र मे दिखाया गया है।

Conclusion

नमस्कार दोस्तो उम्मीद करता हु की आप को मेरा पोस्ट बेहद पसंद आया होगा। जिसमे मैंने आप को बताया की, Tally Prime में कितने प्रकार के ग्रुप होते है। तथा टैली में कितने सेकेंडरी ग्रुप होते हैं। आदि दोस्तो यह पोस्ट आप के लिए कितना Helpful रहा है। कृपया मुझे Comment Box मे जरूर बताए। 

धन्यवाद

इन्हे भी पढे :-

Leave a comment

error: Content is protected !!