Ledger क्या है। GST Tally मे Ledger कैसे बनाये।

नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट मे हम बात करेगे। की Tally में Ledger कैसे बनाये। दोस्तों यदि आप Accounting के लिए Tally सीख रहे हो तो ये पोस्ट आप के लिए बहुत Helpful होने वाली है। दोस्तों यदि आप GST Tally का उपयोग करते हैं। तो आप को Ledger बनाते समय बहुत सावधानी रखना होगी। क्योंकि GST Tally मे आप को Ledger बनाते समय GST की जानकारी भी भरना आवश्यक है। वरना आप को Tally मे Voucher Entry करते समय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तो दोस्तों चलो हम Tally मे Ledger बनाना सीखते हैं।

Tally में TDS entry की पूरी जानकारी। TDS रिपोर्ट और automatic TDS कैसे काटे।

Ledger क्या है GST Tally मे Ledger कैसे बनाये।
दोस्तों सबसे पहले हम Ledger क्या होता है य़ह देखते है।
Ledger क्या है। 

दोस्तों यदि आप Accounting का कार्य मैनुअल तरीके से करते हैं। यानि Accounting का कार्य हाथ से खाता बही मे करते हैं। उसमे Ledger का अर्थ खाता बही से होता है। परंतु यदि आप Accounting के कार्य के लिए Tally का उपयोग करते हैं। तो हमे Tally में एंट्री करने से पहले Ledger बनाना जरुरी होता है। Tally मे Ledger का मतलब खाता खोलने से होता है।

GST Tally मे Ledger Create करना।
Tally मे हम  Ledger बनाने के लिए निम्न Step Follw करेंगे।
Step 1. :- सबसे पहले हम कंप्युटर या लैपटॉप मे Tally को Open करेगे। उसके बाद हमे एक Gate Way of Tally की screen दिखाई देगी।

Step 2. :- Gate way of Tally की screen से हमे Accounts info. आप्शन पर Enter करना है।

Ledger क्या है GST Tally मे Ledger कैसे बनाये।

 

Step 3. :- उसके बाद हमे Ledger आप्शन पर Enter करना है।
Step 4. :- Ledger आप्शन पर Enter करने के बाद हमे Create आप्शन पर Enter करना है।

Step 5. :- अब हमारे सामने एक Create Ledger की विंडो open हो जायगी। जिसमें हमे Ledger से संबंधित जानकारी भरना है।

Tally में Ledger Create के लिए Shortcut Key है। Gateway of Tally पर 

A + L + C
 
Ledger क्या है GST Tally मे Ledger कैसे बनाये।

 

  • Name :- हमें जिस नाम से खाता (Ledger) बनाना है। वह नाम हम यहा लिखेंगे।
  • Under :- किसी भी Ledger के लिए Under Group बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए Group का चयन ध्यान से करे। यहा पर हम Ledger के Group का चयन करेंगे।

जब भी हम Tally मे कोई Ledger बनाते है। तो एक बात की समस्या हमारे सामने हमेशा रहती है। किस Ledger को कौन सा Group दे। इसलिये आप ये पोस्ट जरूर देखे।

Tally में Ledger को Group कैसे दे |

  • Address :- हम जिस नाम से Ledger बना रहे। उसका एड्रेस लिखेंगे।
  • Country :- यहां पर हम देश के नाम का चयन करेंगे।
  • State :- हमारा व्यवसाय किस राज्य में है। उसका चयन करेंगे।
  • Pincode :- हमारे व्यवसाय के स्थान पर कौन सा PIN Code लागू होता है। वो PIN कोड हम यहा लिखेंगे।
  • PAN/IT No. :- यदि हम किसी पार्टी का Ledger बना रहे है। तो हम यहा पर पार्टी का PAN नंबर लिखेंगे।
  • Registration type :- हम जिस पार्टी का Ledger बना रहे है। उसका Registration type क्या है। यानि वो पार्टी Regular है। या Composition या Unregistered है। उस विकल्प का चयन हम यहां करेंगे।
  • GSTIN/UIN :- यहा पर हम पार्टी का GSTIN या UIN नंबर लिखेंगे।

इन सारी प्रोसेस को पूरा करने के बाद हम Enter Press कर Ledger को Save कर देंगे।

GST Tally में Ledger में सुधार (Alter) करना या डिलीट करना। 

दोस्तों हम टैली में Ledger Create तो कर लेते है। पर कभी – कभी किसी कारणवश हमें Ledger में सुधार या Ledger को डिलीट करने की जरुरत पढ़ती है। तो दोस्तों अब हम देखेंगे की टैली में किसी Ledger में किस प्रकार सुधार करते है। और किसी Ledger को किस प्रकार डिलीट करते है।

Step 1. :- सबसे पहले हम कंप्युटर या लैपटॉप मे Tally को Open करेगे। उसके बाद हमे एक Gate Way of Tally की screen दिखाई देगी।

Step 2. :- Gate way of Tally की screen से हमे Accounts info. आप्शन पर Enter करना है।

Step 3. :- उसके बाद हमे Ledger आप्शन पर Enter करना है।

Step 4. :- Ledger आप्शन पर Enter करने के बाद हमे Alter आप्शन पर Enter करना है।

Step 5. :- Alter आप्शन पर Enter के बाद हमें लिस्ट से उस Ledger का चयन करना है जिसे हमे सुधार या डिलीट करना है।

Step 6. :- Ledger का चयन करने के बाद हम चाहे तो Ledger में सुधार कर Ledger को Enter प्रेस कर Save कर देंगे। और यदि हम Ledger को डिलीट करना चाहते है। तो प्रदर्शित विंडो पर Alt + D प्रेस कर Ledger को डिलीट कर देंगे।

Tally में Ledger Alter के लिए Shortcut Key है। Gateway of Tally पर 

A + L + A
GST Tally में Multiple Ledgers कैसे बनाये। 

दोस्तों Tally हमे एक साथ बहुत सारे Ledgers बनाने की सुविधा भी प्रदान करता है। यदि आप किसी बड़ी कंपनी मे Accounting का कार्य कर रहे हों या फिर आप Tally में Advance Level पर कार्य कर रहे हों। तो ऐसी स्थिति में हमे एक साथ बहुत सारे Ledgers Create करने की आवश्यकता होती है। और यह कार्य हम Tally मे चंद मिनटों में कर सकते हैं। तो दोस्तों अब हम देखते हैं कि Tally मे एक साथ बहुत सारे Ledgers कैसे बनाये।

Step 1. :- सबसे पहले हम कंप्युटर या लैपटॉप मे Tally को Open करेगे। उसके बाद हमे एक Gate Way of Tally की screen दिखाई देगी।

Step 2. :- Gate way of Tally की screen से हमे Accounts info. आप्शन पर Enter करना है।

Ledger क्या है GST Tally मे Ledger कैसे बनाये।

 

Step 3. :- उसके बाद हमे Ledger आप्शन पर Enter करना है।

Step 4. :- Ledger आप्शन पर Enter करने के बाद हम Multiple Ledger से Create ऑप्शन पर Enter करेंगे।

Step 5. :- अब हमारे सामने एक Multi Ledger Creation की विण्डो Open होगी।

Ledger क्या है GST Tally मे Ledger कैसे बनाये।

Step 6. :- अब हम Under Group में All Items का चयन करेंगे।

Step 7. :- अब हम Ledger का नाम लिख कर Under Group का चयन करेंगे। और यदि किसी Ledger का Opening Balance हो तो हम उसे Opening Balance में लिखेंगे। और Enter प्रेस कर Ledger को Save कर देंगे।

Tally में Multiple Ledgers Create के लिए Shortcut Key है। Gateway of Tally पर 

A + L + R 
 

दोस्तों आशा करता हु। की आप को मेरा पोस्ट पसंद आया होगा। यदि आप को पोस्ट अच्छा लगे। तो मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताये। और पोस्ट को शेयर जरूर करे। और यदि आप एकाउंटिंग से संबधित नई नई जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो ब्लॉग को फॉलो जरूर करे।

Tally मे Pendrive से Data कैसे चलाए।

Tally क्या है और Accounting के लिए Tally ही क्यों सीखे।

Leave a comment

%d bloggers like this: