Memorandum Voucher क्या है। Tally Prime मे Memo Voucher की Entry कैसे करे।

दोस्तों पिछली पोस्ट में मैंने आप को Accounting Voucher के प्रकार के बारे में जानकारी दी थी। जिसमें मैंने Memorandum Voucher क्या है। इस Topic को Cover नहीं किया था। इसलिए दोस्तों इस पोस्ट मे आज हम Tally Prime मे Memorandum Voucher क्या है। तथा Memorandum Voucher मे Entry कैसे करे। आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त करेंगे।

Tally Prime मे Memo Voucher की Entry कैसे करे।

Memorandum Voucher क्या है।

Memorandum Voucher एक याददाश्त Vouchers होता है। जिसे Memo Voucher और Optional Voucher के नाम से भी जाना जाता है। यदि व्यवसाय मे हमे कोई एसी Entry Record करना है। जिससे कि Profit and Loss Account और Balance Sheet पर कोई फर्क़ ना पड़े। तो हम Memorandum Voucher का प्रयोग कर सकते हैं।

Memo Voucher मे Entry Record करने से Tally Prime के किसी भी Ledger पर कोई Effect नहीं पढ़ता है। आप चाहे तो इसे काम हो जाने के बाद Accounting Vouchers मे भी बदल सकते हैं। आइए इसे एक उदाहरण से समझते है।

जैसे – हमने सतीश को कहा कि ये 300 रू रमेश को दे देना। इस स्थिति में हमारे पास से तो 300 रू चले गए हैं। अब सतीश, रमेश को कब रुपये देगा। इसका हम इंतजार नहीं कर सकते हैं। यदि हम इंतजार करेगे तो हो सकता है कि हम इस Transactions को ही भूल जाए। इसलिए हम Tally Prime मे 300 रू की एक Memorandum Voucher Entry सतीश के नाम से करेगे। ताकी हमे याद रहे कि हमने सतीश को 300 रू दिए थे।

जब रमेश को सतीश से 300 रू मिल जायगे। तब हम Memorandum Voucher को Accounting Voucher मे बदल देगे। तथा Payment की Entry रमेश के नाम से कर देगे।

अब हम इस उदाहरण की Entry Tally Prime के Memorandum Voucher मे करना सीखेंगे।

Tally Prime में कितने प्रकार के Group होते है।Suspense Account क्या है।

Tally Prime मे Memo Voucher की Entry कैसे करे।

Memorandum Voucher मे Entry करने के लिए हमे निम्न Steps Follow करना है।

1. सबसे पहले आप को Gateway of Tally से Voucher ऑप्शन पर जाना है।

2. अब हमे Voucher पर F10 Key प्रैस करना है। तथा Show More या Show Inactive option पर Enter Press करना है।

3. जिसके बाद हमे Voucher List से Memorandum Voucher को Select करना है। जिससे आप सामने Memo Voucher open हो जायगा।

Memorandum Voucher क्या है।

4. सबसे पहले सतीश का खाता 300 रू से Debit करना है। आप New Ledger करने के लिए Alt+C का उपयोग कर सकते हैं।

5. अब Cash खाता 300 रू से Credit करना है। तथा Entry को Save कर लेगे।

जब हमे पता चल जायगा की सतीश ने रमेश को 300 रू का Payment कर दिया है। तब हम Memorandum Voucher को Accounting मे बदल देगे। तथा रमेश का Account Debit करेगे।

Memorandum Voucher को Payment Voucher मे कैसे बदले।

यदि आप Memo Voucher को Payment Voucher या किसी अन्य Voucher मे बदलना चाहते हैं। तो हमे निम्न Steps Follow करना है।

1. सबसे पहले हमे Gateway of Tally से Display More Report ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है

2. अब हमें Exception Report ऑप्शन और Enter प्रैस करना है।

3. अब हमे Memorandum Voucher Register पर Enter प्रैस करना है।

4. अब हमे हमे उस Entry को open करना है। जिसे हम Accounting Voucher मे बदलना चाहते हैं।

5. अभी हमे Memo Voucher को Payment Voucher मे Change करना हैं। इसलिए F5 की प्रैस करेगे। तथा सतीश की जगह रमेश का नाम लिख कर Voucher को Save कर देगे।

Zero Value Transaction in Tally Prime in Hindi Tally Prime मे Funds Flow Report कैसे देखे।

Tally Prime मे Memo Voucher Register कैसे देखे।

दोस्तों Tally Prime मे Sale Register, Purchase Register, Journal Register किस तरह की Memorandum Register भी दिया गया है। जहा पर आप एक साथ सभी Memorandum Voucher Entry को देख सकते हैं। जिसके लिए हमे निम्न Steps Follow करना है।

1. सबसे पहले Gateway of Tally पर आना है।

2. Display More Reports ऑप्शन पर Enter प्रैस करना है।

3. Exception Reports Option पर Enter प्रैस करना।

4. Memorandum Register पर Enter प्रैस करना है।

इस प्रकार दोस्तों आप बहुत ही आसानी से Tally Prime मे Memorandum Voucher Register को देख सकते हैं।

कुछ सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न क्या हैं

मेमो वाउचर क्या है।

मेमो वाउचर एक याद्दाश वाउचर होता है। जिसका उपयोग याददाश्त के लिए एंट्री रिकॉर्ड करने के लिए किया जाता है।

मैं टैली प्राइम में मेमोरेंडम एंट्री कैसे देख सकता हूं।

Gateway of Tally >> Display More Reports >> Exception Reports >> Memorandum Voucher Register

हम टैली में मेमोरेंडम वाउचर का उपयोग क्यों करते हैं।

यह एक नॉन अकाउंटिंग वाउचर होता है। जिसका उपयोग किसी एंट्री को याद रखने के लिए किया जाता है।

Conclusion

नमस्कार दोस्तो उम्मीद करता हु की आप को मेरा पोस्ट बेहद पसंद आया होगा। जिसमे मैंने आप को बताया की, Memorandum Voucher क्या है। Tally Prime मे Memo Voucher की Entry कैसे करे। आदि दोस्तो यह पोस्ट आप के लिए कितना Helpful रहा है। कृपया मुझे Comment Box मे जरूर बताए। 

धन्यवाद

इन्हे भी पढे :-

Leave a comment

error: Content is protected !!