 |
GST क्या है। |
GST लागू होने से पहले व्यापारी को वस्तु के क्रय विक्रय पर बहुत सारे Tax चुकाना होते थे। जैसे :- उत्पाद शुल्क यानी Excise Duty, अतिरिक्त उत्पाद शुल्क यानी Additional Excise Duty, Entry Tax, Sale Tax, Vat, Purchase Tax, Luxury Tax और Service Tax आदि और य़ह बहुत सारे Tax एक व्यापारी के लिए बहुत उलझन का कार्य था। अतः भारत सरकार ने इन सभी Tax को हटाकर पुरे देश में एक Tax की योजना बनाई। और 1 जुलाई 2017 को भारत में GST लागू किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य था। एक देश एक कर। अर्थात पूरे देश के किसी भी कोने में वस्तु पर एक ही Tax लगेगाा। जिससे व्यापारी को सभी प्रकार के Tax से मुक्ति मिलेगी। और वस्तु पर एक ही Tax लगेगा।
GST क्या है। (What is GST)
GST का पूरा नाम Goods and Service Tax है । जिसे हिंदी में वस्तु और सेवा कर कहते है। अर्थात ऐसा कर जो मॉल और सेवा की बिक्री पर लगता है। GST एक अप्रत्यक्ष कर (Indirect Tax) है। जो 1 जुलाई 2017 को पूरे भारत में लागू किया गया।
GST के तहत पूरे भारत मे एक वस्तु पर एक ही Tax लगता है। इसे एक उदाहरण से समझते हैं।
 |
GST क्या है। |
GST के पहले :-
मान लो कि यदि एक वस्तु का उत्पादन महाराष्ट्र मे होता है। और सभी प्रकार के Tax जैसे – Excise Duty, अतिरिक्त उत्पाद शुल्क यानी Additional Excise Duty, Sale Tax, Vat आदि Tax मिलाकर वस्तु की कीमत 100 रू है। और वही वस्तु यदि मध्यप्रदेश मे बिक्री के लिए आती है। तो अतिरिक्त Tax जैसे – Entry Tax आदि मिलाकर उसकी कीमत 110 रू हो जाती है। इसी प्रकार GST के पहले एक ही वस्तु की कीमत पूरे देश में अलग – अलग होती है। जिससे Tax का असर व्यापारी और उपभोक्ता पर ज्यादा होता था। तथा एक व्यापारी इतने सारे Tax से परेशान रहता था।
GST के बाद :-
भारत मे GST लागू होने से एक व्यापारी को सभी प्रकार के Tax से मुक्ति मिल गयी। मान लो यदि कोई वस्तु की कीमत महाराष्ट्र में 100 रू है। तो वही वस्तु की कीमत पूरे देश मे 100 रू होगी। इसका कारण है। एक देश एक कर मतलब GST.
GST के कारण ही वस्तु पर एक ही प्रकार का Tax लगता है। जिससे पूरे देश में वस्तु की कीमत एक समान रहती है।
GST के प्रकार
GST को तीन भागों में विभाजित किया गया है। तीनो प्रकार के Tax केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा वसूले जाते हैं।
1. CGST
CGST का पूरा नाम Central Goods and services Tax है । य़ह Tax केन्द्र सरकार द्वारा वसूला जाता है। जब एक ही राज्य मे दो व्यापारियों के बीच वस्तुओं का क्रय विक्रय होता है। तब CGST लगता है।
2. SGST
SGST का पूरा नाम State Goods and services Tax है। य़ह Tax राज्य सरकार द्वारा वसूला जाता है। जब एक ही राज्य मे दो व्यापारियों के बीच वस्तुओं का क्रय विक्रय होता है। तब SGST लगता है।
Note :- CGST और SGST दोनों Tax हमेशा साथ मे ही लगते हैं।
CGST और SGST को उदाहरण से समझते हैं।
A और B दोनों व्यापारी मध्यप्रदेश के है। और दोनों के बीच वस्तुओं का क्रय विक्रय होता है। मान लो किसी वस्तु पर 12% Tax है। तो 6% CGST और 6% SGST इस प्रकार 12% Tax लगेगा। और यदि वस्तु पर 18% Tax है। तो 9% CGST और 9% SGST लगेगा।
3. IGST
IGST का पूरा नाम integrated Goods and services Tax है। य़ह Tax केंद्र सरकार द्वारा वसूला जाता है। जब दो अलग – अलग राज्यों के व्यापरियों के बीच वस्तुओं का क्रय विक्रय होता है। तब IGST लगता है।
IGST को एक उदाहरण से समझते हैं।
A व्यापारी मध्यप्रदेश से और B व्यापारी महाराष्ट्र से है। तथा दोनों के बीच वस्तुओं का क्रय विक्रय होता है। मान लो किसी वस्तु पर 12% Tax है। तो पूरा 12% IGST लगेगा। और यदि किसी वस्तु पर 5% Tax है। तो 5% IGST लगेगा। क्योंकि य़ह लेन देन दो अलग – अलग State के बीच हो रहा है।
GST की दरे (Rate)
GST को सरल बनाने के लिए इसमें निम्न 5 दरों (Rate) को शामिल किया गया है।
1. 0% GST
जिसे शून्य या Tax Free भी कहते हैं।
2. 5% GST
एक ही State मे मॉल (Goods) का क्रय विक्रय करने पर
CGST 2.5%
SGST 2.5%
एक State से दूसरे State मे मॉल (Goods) का क्रय विक्रय करने पर
IGST 5%
3. 12%
एक ही State मे मॉल (Goods) का क्रय विक्रय करने पर
CGST 6%
SGST 6%
एक State से दूसरे State मे मॉल (Goods) का क्रय विक्रय करने पर
IGST 12%
4. 18% GST
एक ही State मे मॉल (Goods) का क्रय विक्रय करने पर
CGST 9%
SGST 9%
एक State से दूसरे State मे मॉल (Goods) का क्रय विक्रय करने पर
IGST 18%
5. 28% GST
एक ही State मे मॉल (Goods) का क्रय विक्रय करने पर
CGST 14%
SGST 14%
एक State से दूसरे State मे मॉल (Goods) का क्रय विक्रय करने पर
IGST 28%
GST Question
दोस्तों अब हम कुछ GST से संबधित Question देखते हैं। जो आप को प्रतियोगिता परीक्षा या GST Law से संबंधित परीक्षा में बहुत मददगार साबित होगे।
1. GST का Full form क्या है ?
Ans. Goods and services Tax
2. CGST का Full form क्या है ?
Ans. Central Goods and services Tax
3. SGST का Full form क्या है ?
Ans. State Goods and services Tax
4. भारत में GST कब लागू हुआ ?
Ans. 1 जुलाई 2017
5. एक ही State मे मॉल (Goods) का क्रय विक्रय करने पर कौन सा GST लगता है ?
Ans. CGST और SGST
6. एक State से दूसरे State मे मॉल (Goods) का क्रय विक्रय करने पर कौन सा GST लगता है ?
Ans. IGST
7. GST किस प्रकार का कर (Tax) है ?
Ans. अप्रत्यक्ष कर (Indirect Tax)
8. GST का ब्राण्ड एम्बेस्डर कौन है ?
Ans. अमिताभ बच्चन
9. पूरे विश्व में GST सर्वप्रथम कहाँ लागू किया गया था ?
Ans. फ्रांस में 1954 में
10. GST संख्या में कुल कितने अंक है ?
Ans. 15 अंक
दोस्तों इस पोस्ट मे मेंने आप सभी को बताया कि GST क्या है। तथा GST के प्रकार क्या है। यदि आप एक Accounted बनना चाहते हैं। या Accounted बनने के लिए Tally सीख रहे हैं। तो दोस्तों ये site आप के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि मै इस site पर Accounting, Tally और GST आदि। से संबधित जानकारी upload करता रहता हू। इसलिए आप मुझे सपोर्ट करे। और यदि आप को मेरा पोस्ट अच्छा लगे तो comment जरूर करे। और यदि पोस्ट से संबधित कोई सुझाव हो तो मेरे साथ share जरूर करे।
धन्यवाद।
thanks
Nice knowledge
Thanks
Very nice explaination
Thanks
Awesome and much useful information. Nice and detailed explanation.
Know more: Online GST Registration
Thanks for sharing such a nice article about GST Returns Filing it will help to all needy.
thanks
good knowledge easy to understand