नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट में हम लेखांकन के मुख्य उद्देश्य के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। दोस्तों जैसा की हम सभी जानते है। की किसी भी व्यवसाय की सफलता के लिए लेखांकन बहुत आवश्यक है। क्योकि लेखांकन के आधार पर ही व्यवसायी अपने व्यवसाय के लिए वित्तीय और आर्थिक निर्णय लेता है। तथा अपनी लाभार्जन शक्ति को बढ़ाता है।
तो चलिए दोस्तों अब हम लेखांकन के मुख्य उद्देश्य के बारे में जानते है।
लेखांकन क्या है। लेखांकन की विशेषताएं
![]() |
लेखांकन के उद्देश्य क्या है। |
लेखांकन के उद्देश्य
1. लेखांकन का सबसे प्रमुख उद्देश्य वित्तीय वर्ष के अंत में लाभ – हानि ज्ञात करना होता है। और लाभ – हानि ज्ञात करने के लिए व्यवसाय का स्वामी लाभ – हानि खाता तैयार करता है। लाभ – हानि खाते के विश्लेषण से व्यवसाय के लाभ और हानि के कारणों को भी ज्ञात किया जा सकता है।
2. लेखांकन का एक प्रमुख उद्देश्य व्यवसाय में होने वाले लेन – देन को व्यवस्थित और सुनिश्चित ढंग से तिथिवार लेखा पुस्तकों में लिखना होता है। जिससे व्यवसाय में होने वाले छल कपट को रोका जा सकता है।
3. लेखांकन का एक मुख्य उद्देश्य व्यवसाय की सम्पति और दायित्वो का निर्धारण करना होता है। और इसके लिए व्यवसाय का स्वामी आर्थिक चिट्ठा तैयार करता है। जिससे व्यवसाय की समस्त संपत्ति और दायित्वो को आसानी से ज्ञात किया जा सकता है।
4. कंपनी अधिनियम, 1956 के अनुसार प्रत्येक कंपनी को लेखांकन रखना और उसका अंकेक्षण करना अनिवार्य है। लेखांकन का कार्य नियमानुसार रखने से व्यवसाय के वैधानिक करो का निर्धारण करने में सहायता होती है।
5. लेखांकन का एक अन्य मुख्य उद्देश्य व्यवसाय के वित्तीय आंकड़ों को ज्ञात करना होता है। तथा इस वित्तीय आंकड़ों को जरुरत पढने पर सरकार, बैंक, शोधकर्ता, विनियोजकों, प्रबंधको, जनता आदि के साथ शेयर किया जा सकता है।
6. लेखांकन का मुख्य उद्देश्य व्यवसाय के समस्त लेनदारों और देनदारों को ज्ञात करना होता है।
7. लेखांकन का एक अन्य मुख्य उद्देश्य व्यवसाय के क्रय – विक्रय का ज्ञान करना होता है।
8. लेखांकन का मुख्य उद्देश्य वैधानिक आवश्यकताओ की पूरी करना होता है। व्यवसाय में कई प्रकार के कर होते है। जिनका निर्धारण लेखांकन के आधार पर किया जाता है।
बहीखाता किसे कहते है। बहीखाता की विशेषताएं
नमस्कार दोस्तों आशा करता हु। की आप को मेरा पोस्ट बहुत पसंद आया होगा। जिसमें मेने बहुत ही आसान शब्दों मे बताया कि किसी व्यवसाय में लेखांकन के क्या उद्देश्य है। तो दोस्तों यदि आप इसी तरह Accounting से सम्बंधित जानकारी Regular प्राप्त करना चाहते हैं। तो आप मेरे ब्लॉग को जरूर Follow करे।
धन्यवाद…….
तलपट क्या है। तथा यह कैसे तैयार किया जाता है।
सहायक बही क्या है। सहायक बही के प्रकार।
रोकड़ बही क्या है। रोकड़ बही के प्रकार।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम विकास जरीवाला है। और Accounting सीखें हिंदी में ब्लॉग में आप का स्वागत है। दोस्तों आप को इस ब्लॉग पर Accounting, Tally Prime, Tally Erp 9, Commerce Stream आदि से सम्बंधित विषयो की जानकारी हिन्दी भाषा में मिलेगी। दोस्तों मेरा लक्ष्य इस ब्लॉग के माध्यम से आप सभी को कम शब्दों में ज्यादा ज्ञान उपलब्ध करना है। और इसके लिए में हमेशा नई – नई जानकारी अपडेट करता रहता हु। इसलिए आप मेरे ब्लॉग से हमेशा जुड़े रहे। तथा सोशल आइकॉन की मदद से ब्लॉग को शेयर जरूर करे।