नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट मे हम आज विनिमय विपत्र (Bill of Exchange) की विशेषताएँ या लक्षण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त करेगे। दोस्तों इस जानकारी से पहले हमे विनिमय विपत्र के बारे में जानना चाहिए। की आखिर विनिमय विपत्र क्या है। दोस्तों यदि आप विनिमय विपत्र के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो आप य़ह पोस्ट अवश्य पढ़े।
विनिमय विपत्र का अर्थ और परिभाषा
(Meaning & Definition of Bill of Exchange)
विनिमय विपत्र के वैधानिक लिखित प्रपत्र होता है। जिसमें किसी व्यक्ति को य़ह आदेश दिया जाता है। की वह एक निश्चित समय के बाद विनिमय विपत्र मे लिखी राशि का भुगतान, विनिमय विपत्र मे लिखे व्यक्ति को करेगा।
![]() |
विनिमय विपत्र की विशेषताएं या लक्षण क्या है। |
विनिमय विपत्र की विशेषताएँ / लक्षण
( Features of Bill of Exchange)
1. विनिमय विपत्र एक आज्ञा पत्र होता है। जिसके अंतर्गत मॉल खरीदने वाला व्यक्ति, मॉल बेचने वाले व्यक्ति को एक निश्चित समय पर धनराशि भुगतान करने की आज्ञा देता है।
2. विनिमय विपत्र पर टिकिट (Stamp) लगा होना अनिवार्य है। बिना टिकिट (Stamp) के विनिमय विपत्र वैधानिक नहीं होता है।
3. विनिमय विपत्र एक लिखित आज्ञा प्रपत्र होता है।
4. विनिमय विपत्र पर लेखक के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। लेखक वह व्यक्ति होता है। जो विनिमय विपत्र तैयार करता है।
5. विनिमय विपत्र पर क्रेता के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। क्रेता वह व्यक्ति होता है। जो धनराशि देने की स्वीकृति देता है।
6. विनिमय विपत्र शर्तरहित होता है। जिसकी स्वीकृति के समय कोई अन्य शर्त नहीं रखी जाती है।
7. विनिमय विपत्र पर भुगतान की रकम निश्चित और स्पष्ट होनी चाहिए।
8. विनिमय विपत्र पर लिखी धनराशि के भुगतान का समय निश्चित होना चाहिए।
9. धनराशि का भुगतान किसी व्यक्ति विशेष को या विनिमय विपत्र में लिखे व्यक्ति को किया जाता है।
10. विनिमय विपत्र पर लेखक और स्वीकर्ता का नाम और पता स्पष्ट होता है।
11. विनिमय विपत्र पर लिखी धनराशि का भुगतान यदि किसी अन्य व्यक्ति को किया जाना है। तो उस व्यक्ति का नाम, पता, धनराशि चुकाने का समय आदि स्पष्ट रूप से लिखा होता है।
नमस्कार दोस्तों उम्मीद करता हु। की आप को मेरा पोस्ट बहुत पसंद आया होगा। जिसमें मेने आप को बहुत ही आसान भाषा मे समझाया कि विनिमय विपत्र की क्या विशेषताएं होती हैं। तो दोस्तों आप को मेरा पोस्ट कैसा मुझे Comment Box मे जरूर बताये। और दोस्तों यदि आप इसी तरह Accounting से संबधित पोस्ट निरंतर प्राप्त करना चाहते हैं। तो मेरे ब्लॉग पर उपस्थित नोटीफिकेशन बेल पर जरूर क्लिक करे।
धन्यवाद……
![](http://accountingsikhehindime.com/wp-content/uploads/2022/06/IMG_20220612_16050888-scaled.jpg)
हेलो दोस्तो, मेरा नाम विकास जरीवाला है। और मै एक प्रोफेशनल अकाउंटेंट हु। दोस्तो इस ब्लॉग पर मे Accounting, Tally Prime, Technology और Commerce Stream से जुड़े लेख लिखता हू।