Tally में TDS entry की पूरी जानकारी। TDS रिपोर्ट और automatic TDS कैसे काटे।

Hello friends, सबसे पहले मैं आप सभी का हार्दिक स्वागत करता हू। मेरे ब्लॉग पर जिसका नाम है। Accounting सीखे हिन्दी में। तो दोस्तों आज हम बात करेगे की टीडीएस (TDS) क्या है। और Tally मे टीडीएस (TDS) को कैसे Activate किया जाता है। दोस्तों क्या आप को पता है, की Tally हमे Automatic टीडीएस (TDS) काटने की भी सुविधा भी देता है। चलो यदि नहीं पता आप को तो मे आप को बताता हू, की Tally में टीडीएस (TDS) को कैसे Activate करे। और Tally मे Automatic टीडीएस (TDS) कैसे काटे। 
दोस्तों जब हम किसी बड़ी मे कंपनी मे Accounting का कार्य करते है। तो मैने अक्सर देखा है, कि वहाँ बहुत सारे job Contractors काम कर रहे होते हैं। और इन job contractors को Payment करने के लिए वही टीडीएस (TDS) पुरानी पद्धति से काटा जाता है। वो कैसे – Tally मे journal entry पास कर के। तो आज इस पोस्ट मे हम पुरानी पद्धति को त्याग देगे। मतलब कि दोस्तों हम Tally मे Automatic टीडीएस (TDS) के बारे में समझेंगे। और साथ में टीडीएस (TDS) की रिपोर्ट Tally मे कैसे देखी जाती है। य़ह भी समझेंगे। टीडीएस (TDS) रिपोर्ट से हमे CA या वक़ील के पास कोई हाथ से बनी हुई लिस्ट देने की जरूरत नहीं होती है। बस हम Tally से टीडीएस (TDS) रिपोर्ट को प्रिंट करेगे या Pdf फाइल अपने CA या वक़ील के पास send कर देगे। बस और हो गया काम।
तो सबसे पहले हम टीडीएस (TDS) के बारे में जानते हैं, की आखिर ये टीडीएस (TDS) है। क्या ?
Tally में TDS की पूरी जानकारी। TDS रिपोर्ट और automatic TDS कैसे काटे।

 

TDS क्या है।
 
TDS का पूरा नाम Tax Deducted at Source है। जिसे हिंदी में स्रोत पर कर की कटौती कहते है। जब भी कोई संस्था, फर्म या कंपनी आदि जो TDS कटौती के दायरे में है। और यदि वह संस्था, फर्म या कंपनी आदि यदि किसी व्यक्ति को आय (Income) देती है। तो वह संस्था, फर्म या कंपनी आदि उस आय (Income) में से कुछ राशि काट लेती है। और बाकि राशि व्यक्ति को दे देती है। तो इस प्रकार काटी गयी राशि को TDS कटौती कहते है। तो किसी संस्था, फर्म या कंपनी आदि के द्वारा काटी गयी TDS कटौती की राशि को वो अपने पास नहीं रखते है। बल्कि इसे सरकार के पास उस व्यक्ति के खाते में जमा करना होता है। जिस व्यक्ति का TDS काटा जाता है। उस व्यक्ति के पास PAN Number होना आवश्यक है। अन्यथा उस व्यक्ति की आय (Income) पर 20% TDS कटौती का प्रावधान है। TDS एक Indirect Tax है। जो एक Income Tax का हिस्सा है।
TDS कटौती पक्ष 
TDS कटौती में दो पक्ष होते है।
1. Deductor 
 
2. Deductee
 
1. Deductor :- जिस संस्था, फर्म या कंपनी के द्वारा TDS वसूला (काटा) जाता है। वह Deductor कहलाता है। तथा उसी कंपनी की जिम्मेदारी होती है। की वह सरकार के पास TDS जमा करे। जिस व्यक्ति का TDS काटा जाता है। उस व्यक्ति को Deductor द्वारा 26AS फॉर्म दिया जाता है। 26AS फॉर्म में उस व्यक्ति का PAN Number तथा TDS कटौती की राशी लिखी होती है।
2. Deductee :- जो व्यक्ति TDS कटौती के पश्चात भुगतान प्राप्त करता है। वह व्यक्ति Deductee कहलाता है। Deductee व्यक्ति Deductor से 26AS फॉर्म प्राप्त करता है।
अब हम इसे एक उदाहरण से समझते हैं।
मान लो एक ABC company है। जिसमें X नाम का व्यक्ति Job contractor का कार्य करता है। जब ABC company X को भुगतान (Payment) करेंगी। तो वह कुछ राशी Job contractor Rate और section के हिसाब से वसूल कर लेगी। तथा बाकी राशी का भुगतान (Payment) X को कर देगी।
अब यहाँ पर
ABC company द्वारा X से वसूली गयी राशि – TDS 
 
ABC company – Deductor 
 
X व्यक्ति – Deductee
 
सरकार के पास TDS जमा करने की जिम्मेदारी – ABC company 
 
ABC Company द्वारा 26AS फॉर्म दिया जायगा – X व्यक्ति 
 
 
Tally में TDS रिपोर्ट और Automatic TDS कैसे काटे। 
 
दोस्तों अब हम Tally में TDS के बारे में समझेंगे। की किस प्रकार Tally में TDS को एक्टिवेट किया जाता है। तथा Tally में TDS के लिए कौन – कौन से खाते खोले जाते है। और Tally में TDS की एंट्री किस प्रकार की जाती है। 
 
जब भी हम Tally में कोई कंपनी Create करते है। तो Tally में पहले से TDS एक्टिवेट नहीं होता है। इसलिए हमें सबसे पहले Tally में TDS को एक्टिवेट करना होगा।  
 
Tally में TDS को एक्टिवेट करने के लिए सबसे पहले हम Gateway of Tally पर F11 Key प्रेस करेंगे। फिर हमारे सामने एक Company Features की विंडो Open होगी। और फिर हम Company Features की विंडो से statutory & Taxation option का चयन करेंगे। 
 
Gateway of Tally – F11 – statutory & Taxation
 
अब हमारे सामने चित्र अनुसार statutory & Taxation की विंडो Open होगी।
Tally में TDS की पूरी जानकारी। TDS रिपोर्ट और automatic TDS कैसे काटे।
statutory & Taxation की विंडो से हम 
 
  • Enable Tax Deducted at Source (TDS) – Yes करेंगे। तथा 
 
  • Set/alter TDS details – को Yes करने के पश्चात हमारे सामने चित्र अनुसार विंडो Open होगी। 
Tally में TDS की पूरी जानकारी। TDS रिपोर्ट और automatic TDS कैसे काटे।
Set/alter TDS details Option को Yes करने के पश्चात हमें Company TDS Deducted Details की विंडो में हमें comapny की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी फील करना है। 
 
  • TAN registration number – हमें यहाँ company का TAN registration Number भरना है। 
 
  • Tax deduction and collection Account Number (TAN) – हमें यहाँ पर company का TAN नंबर भरना है।  जो हमें TDS कटौती के लिए प्राप्त होता है। 
 
  • Deductor type – Deductor type में हमें दो ऑप्शन दिखाई देंगे।Company और Individual/HUF हम company ऑप्शन को सेलेक्ट करेंगे। वैसे हम दोनों ऑप्शन में से किसी भी ऑप्शन का चयन कर सकते है।

 

  • Deductor branch/division – हम यहाँ पर Deductor की branch यानि की जिस व्यक्ति या company के द्वारा TDS कटौती की जाती है। उसकी branch का नाम यहाँ लिखा जाता है। 
 
  • Set/alter details of person responsible – इस ऑप्शन को Yes करने के पश्चात हमारे सामने Person Responsible Details की विंडो open होगी। इस विंडो में हमें उस वकील या CA की जानकारी भरना है। जिसके द्वारा हमारा TDS फाइल किया जाता है। 
 
  • Ignore IT exemption limit for TDS deduction –  इस ऑप्शन को हम No ही रहने देंगे।
 
  • Activate TDS for stock item – इस ऑप्शन को हम No ही रहने देंगे।
 
अब हमने Tally मे TDS को तो Activate कर लिया। अब हम Tally मे Automatic TDS काटने की एंट्री देखेंगे। और Tally मे TDS रिपोर्ट कैसे देखते हैं। य़ह समझेंगे। 
 
इसे हम एक उदाहरण से समझेंगे।
 

मान लो हमारी एक पावरलूम टेक्स्टाइल्स है। और हमारी टेक्स्टाइल्स मे बहुत से कारीगर (Weavers) पावरलूम पर कपड़ा (Cloth) बना कर लाते हैं। मतलब वो हमारे यहाँ Job work का कार्य करते हैं। TDS Rules के हिसाब से Job Contractors पर 1% TDS कटौती है।

और GST रूल्स के हिसाब से  Job work पर कोई GST नहीं है।  Job work अभी Exempt है। इसलिए अभी हम GST का प्रयोग नहीं करेंगे।

अब –

 
XYZ Weaver है जिसे 10000 रू Payment करना है। तो हम इस 10000 रू को weaving charges बताएंगे। और 1% TDS कटौती करेगे।
 
Entry होगी। 
 
Weaving charges Dr. – 10000
XYZ Weaver Cr. – 9900
TDS Weaver Cr. – 100
(XYZ को Weaving Charges दिया) 
अब हम इस एंट्री को Tally मे करेगे।
इस एंट्री को करने के लिए हमे Tally मे निम्न खाते खोलने होगे।

 

TDS Job Work
 
Weaving Charges
 
TDS Weaver
 
XYZ Weaver
सबसे पहले हमे Tally मे TDS Nature of Pymts का निर्माण करेगे। अर्थात हम एक TDS job work का खाता create करेगे। ताकि हम Tally को बताएंगे की हमे किस सेक्शन के हिसाब से और कितनी Rate से TDS की कटौती करना है। आप चाहे तो खाते का नाम अलग भी दे सकते हैं।
TDS job work 
TDS job work का खाता बनाने के लिए चित्र अनुसार निम्न step Follow करेगे ।
Gateway of Tally – Accounts Info. – Statutory Info. – TDS Nature of Pymts – Create
(Note :- TDS Nature of Pymts Create करना बहुत आवश्यकता है। वर्ना आप Tally मे Automatic TDS कटौती नहीं कर सकते हैं।)
Tally में TDS की पूरी जानकारी। TDS रिपोर्ट और automatic TDS कैसे काटे।
  • Name :- हम यहाँ Ledger का नाम लिखेंगे TDS job work

 

  • Section :- हम यहाँ TDS Rules के हिसाब से Section लिखेंगे। यानि किस Section के हिसाब से हमें TDS कटौती करना है। अभी हम यहाँ Job Contractors के हिसाब से 194C लिखेंगे।

 

  • Payment code :- हमे यहाँ पर Payment code लिखना है। हम चाहे तो इसे खाली भी छोड़ सकते है।

 

  • Remittance code :- हमे यहाँ पर Remittance code लिखना है। हम चाहे तो इसे खाली भी छोड़ सकते है।

 

  • Rate for individuals/HUF – with PAN :- हमें यहाँ कितने प्रतिशत TDS करना है। वो लिखेंगे अभी हम यहाँ 1% लिखेंगे।

 

  • Rate for Other deductee types – with PAN :- यहाँ पर भी हम 1% लिखेंगे।

 

  • Threshold/exemption limit :- हमें यहाँ वो लिमिट लिखना है। जिस लिमिट के बाद हमें TDS कटौती करना है।

 

Weaving Charges

अब हम Weaving Charges का Ledger Create करेंगे।  जिसे हम Direct Expenses group देगें।

Gateway of Tally – Accounts Info. – Ledgers – Create
Tally में TDS की पूरी जानकारी। TDS रिपोर्ट और automatic TDS कैसे काटे।
  • Name :- यहाँ पर हम Ledger का नाम लिखेंगे। – Weaving Charges

 

  • Under :- यहाँ पर हम Ledger को Group देंगे। – Direct Expenses

 

  • Is TDS Applicable :- यहाँ पर TDS को Applicable करेंगे।

 

  • Nature of Payment :- यहाँ पर हमें List of Nature of Payment की विंडो से हमें TDS Job Work का चयन करेंगे। अभी हमने ऊपर जो TDS Job Work का खाता बनाना सीखा था। वही खाता हमें यहाँ दिखाई देगा। यदि आप यही से TDS Nature of Pymts का Ledger बनाना चाहते है। तो Alt + C का प्रयोग करेंगे।

 

TDS Weaver
Gateway of Tally – Accounts Info. – Ledgers – Create
Tally में TDS की पूरी जानकारी। TDS रिपोर्ट और automatic TDS कैसे काटे।
  • Name :- यहाँ पर हम Ledger का नाम लिखेंगे। – TDS Weaver

 

  • Under :-यहाँ पर हम Ledger को Group देंगे। – Duties & Taxes

 

  • Type of duty/tax :- यहाँ पर हम TDS ऑप्शन का चयन करेंगे। – TDS

 

  • Nature of payment :- यहाँ पर हमें List of Nature of Payment की विंडो से हमें TDS Job Work का चयन करेंगे। अभी हमने ऊपर TDS Job Work का खाता बनाना सीखा था। वही खाता हमें यहाँ दिखाई देगा। यदि आप यही से TDS Nature of Pymts का Ledger बनाना चाहते है। तो Alt + C का प्रयोग करेंगे। – TDS  job work
XYZ Weaver
Gateway of Tally – Accounts Info. – Ledgers – Create
Tally में TDS की पूरी जानकारी। TDS रिपोर्ट और automatic TDS कैसे काटे।
  • Name :- यहाँ पर हम Ledger का नाम लिखेंगे। – XYZ Weaver

 

  • Under :- यहाँ पर हम Ledger को Group देंगे। – Sundry Creditors

 

  • Is TDS Deductable :- यहाँ पर हम TDS को Yes करेंगे।

 

  • Deductee type :- यहाँ पर हम Deductee type की लिस्ट से  Individual/HUF – Resident का चयन करेंगे। आप चाहे तो अपनी जरुरत के अनुसार किसी और विकल्प का चयन कर सकते है।

 

  • Deduct TDS in Same Voucher :- यहाँ पर हम Yes करेंगे।

 

TDS Entry 
 
अभी हमने सभी प्रकार के Ledgers बनाना सीखा। अब हम इन सभी Ledgers के आधार पर Tally में TDS की Entry करेंगे। चित्र देखे –
Tally में TDS की पूरी जानकारी। TDS रिपोर्ट और automatic TDS कैसे काटे।
( Note :- Tally मे Automatically TDS कटौती के लिए हम Purchase voucher (F9) का प्रयोग करेगे। ) 
 
TDS Report 

दोस्तों अभी हमने Tally मे TDS की एंट्री करना सीखा। अब हम Tally मे TDS की Report किस प्रकार देखी जाती है। य़ह देखेंगे। Tally मे TDS की Report देखने के लिए निम्न Step को Follow करे।
Tally में TDS की पूरी जानकारी। TDS रिपोर्ट और automatic TDS कैसे काटे।
Tally में TDS की पूरी जानकारी। TDS रिपोर्ट और automatic TDS कैसे काटे।
अब हमे य़हा पर सभी Weaver की TDS Report दिखाई देगी। अर्थात्‌ हमने जिस किसी का भी TDS काटा है। उस व्यक्ति की जानकारी हमे PAN नंबर सहित दिखाई देगी।
Tally में TDS की पूरी जानकारी। TDS रिपोर्ट और automatic TDS कैसे काटे।
अब हम यहाँ से Alt+P का प्रयोग कर के Print कर सकते है।
( Note :- यदि आप को PAN नंबर नहीं दिखाई दे तो आप यहाँ पर F12 key प्रेस कर के show PAN number को Yes कर दे। )
 
 
GENERAL QUESTIONS 
1. TDS का Full Form क्या है।
Ans. Tax Deducted at Source
 
2. (TDS) Tax Deducted at Source का हिन्दी नाम क्या है।
Ans. स्त्रोत पर कर की कटौती 
 
3. TAN का Full Form क्या है।
Ans. Tax Deduction and Collection Account Number
 
4. (TAN) Tax Deduction and Collection Account Number का हिन्दी नाम क्या है। 
Ans. कर कटौती एवं संग्रह खाता संख्या
 
5. TAN Number मे कितने अंक होते हैं।
Ans. 10 अंक 
 
6. TDS कौन सा Tax है।
Ans. Indirect Tax (अप्रत्यक्ष कर)
 
7. TDS एक Income Tax का हिस्सा है।
Ans. True
 
8. Tally मे TDS activate के लिए key है।
Ans. Gateway of Tally – F11 – statutory & Taxation
 
9. PAN Number का Full Form क्या है।
Ans. Permanent Account Number
 
10. PAN Number मे कुल कितने अंक होते हैं। 
Ans. 10 अंक 
 
11. फॉर्म 26AS क्या है ।
Ans. फॉर्म 26AS एक statement होता है। यदि आप का किसी Person ने TDS काटा है। तो उसकी Details होती है। यदि आप ने एडवांस टैक्स भरा है। तो उसकी Details भी इसी फॉर्म में होगी। 
 
12. फॉर्म 15G और 15H क्या है। 
Ans. फॉर्म 15G और 15H एक खुद का डिक्लेरेशन फॉर्म होता है। जो सामने वाली पार्टी को य़ह बताता है, कि उसके द्वारा की गयी Income की सीमा TDS दायरे से कम है। 
 
13. फॉर्म 15G किन व्यक्तियों के लिए होता है। 
And. फॉर्म 15G उन सभी भारतीय नागरिकों, विभिन्न ट्रस्ट और HUF के लिए होता है। जिनकी उम्र 60 वर्ष से कम है। 
 
14. फॉर्म 15H किन व्यक्तियों के लिए होता है। 
And. फॉर्म 15H उन सभी भारतीय नागरिकों, विभिन्न ट्रस्ट और HUF के लिए होता है। जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है। 
 
15. फॉर्म 15G और 15H की अवधि कितनी होती है।
Ans. फॉर्म 15G और 15H की अवधि 1 वर्ष की होती है। इसे 1 वर्ष बाद फिर जारी करना होता है।
 
 
दोस्तों इस पोस्ट मे हमने देखा कि Tally मे TDS कैसे Activate करे। तथा हमे Tally मे TDS Report तैयार करने के लिए कौन – कौन से खाते बनाने होते हैं। और TDS की एंट्री किस प्रकार की जाती है। और साथ में हमने देखा कि TDS क्या है। और कुछ परीक्षापयोगी Questions देखे। जो कि बहुत महत्वपूर्ण है।आप सभी को मेरा ये पोस्ट कैसा लगा। कृपया मुझे Comment Box मे जरूर बताए। और मुझे Follow जरूर करे। ताकी मे आप के लिए और पोस्ट लिख सकू। 

13 thoughts on “Tally में TDS entry की पूरी जानकारी। TDS रिपोर्ट और automatic TDS कैसे काटे।”

  1. Tally erp 9 me Tds ki entry Journal Voucher me kar sakte hai ya nahi. yadi to karan bataye.

    Thanks & Regards,

    Bijay kumar Sharma
    9473096334
    9430066702

    Reply
  2. Maza aa gya bhai ksam se mujhe lgta tha ki tcs or tds bahut hard hoga inko krna lekin aapne itne achhe trike se smjhaya hai ki hr koi bnda smjh jaae thank you very much brother..

    Reply

Leave a comment

error: Content is protected !!